कभी धोखा नहीं देती इन दो राशियों की लड़कियां, प्रेमी का देती हैं हमेशा साथ

धोखा

प्यार में धोखा मिलना आज के समय में आम सी बात हो गई है। कई बार तो प्यार शादी के बंधन तक पहुंचने के बाद भी कायम नहीं रह पाता। हालांकि जब प्यार की शुरुआत होती है तो हर कोई अपने साथी का साथ और ईमानदारी चाहता है। लेकिन हर किसी को ऐसा पार्टनर नहीं मिल पाता। हालांकि आज हम आपको उन दो राशियों की लड़कियों के बारे में बताएंगे जो प्यार में कभी धोखा नहीं देती हैं। 

इन दो राशियों के बारे में बात करने से पहले हम आपको बता दें कि हर रिश्ते की टूटने की मुख्य वजहें होती हैं इंसान का घमंड, अपने पार्टनर को न समझ पाना, रिलेशनशिप में होकर भी दूसरों के प्रति आकर्षित होना और रिश्ते के प्रति ईमानदार न होना। आज जिन राशियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं उन राशियों की लड़कियां रिश्ते में हमेशा ईमानदार रहती हैं और उन्हें यदि योग्य पार्टनर मिल जाए तो वो उसकी किस्मत चमका देती हैं। तो आईए जानते हैं उन राशि यों के बारे में। 

कर्क राशि 

यह राशिचक्र की चौथी राशि है और इसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के प्रभाव से इनमें शांति और शालीनता का गुण होता है। इस राशि की लड़कियां कभी भी अपने प्रेमी को धोखा नहीं देती हैं। अपने पार्टनर का इस राशि की लड़कियां हमेशा साथ देती हैं और बुरे समय में भी अपने पार्टनर से दूरी नहीं बनातीं। इनकी ईमानदारी से इनका पार्टनर भी हमेशा प्रभावित रहता है। इनके जीवनसाथी को जीवन में मान प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होती है और कहीं-न-कहीं इसकी वजह कर्क राशि की लड़कियां ही होती हैं। 

यदि आप भी किसी कर्क राशि की लड़की के प्यार में हैं तो उनका पूरा साथ दीजिए वह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती हैं। इस राशि की कन्याओं की एक खास बात यह भी है कि यह अपने पार्टनर के अलावा कभी भी किसी अन्य के प्रति आकर्षित नहीं होती हैं। 

कर्क राशि की कन्याओं के लिए किन राशियों के जातक होते हैं अच्छे पार्टनर

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए  तुला, वृश्चिक, मीन और कुंभ राशि के पार्टनर बेहतर साबित होते हैं। इन राशि के लोगों के साथ यह आजीवन खुश रह सकते हैं। 

कुंभ राशि

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि की महिलाएं बहुत ईमानदार होती हैं और अपने पार्टनर के भरोसे को कभी नहीं तोड़ती हैं, इनसे पार्टनर को कभी धोखा नहीं मिलता। इस राशि की लड़कियां बिना कहे भी अपने पार्टनर की बातों को भलीभांति जान जाती हैं। यही वजह है कि इस राशि की लड़कियों से जो भी प्रेम संबंधों में रहता है वो हमेशा खुश दिखाई देता है। 

अपने पार्टनर का इस राशि की लड़कियां भी हमेशा साथ देती हैं और मुश्किल परिस्थियों में भी साथ नहीं छोड़तीं। अपने लवमेट को खुश रखने के लिए कुंभ राशि की कन्याएं किसी भी हद को पार कर सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ-साथ इस राशि की लड़कियां उनके करीबियों को भी हमेशा खुश रखने की कोशिशें करती हैं। 

कुंभ राशि की कन्याओं के लिए किन राशियों के जातक होते हैं अच्छे पार्टनर

ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए मिथुन, वृषभ और कुंभ राशियों के जातक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं हालांकि कि इस राशि की लड़कियां हर किसी के साथ ही रिश्ते निभाना जानती हैं। 

अगर कन्या का लग्न कर्क या कुंभ है

कुछ विद्वान ज्योतिषी मानते हैं कि केवल कुंभ और कर्क राशि की कन्याएं ही नहीं इन दोनों राशियों के लग्न वाली कन्याएं भी रिश्तों को लेकर काफी ईमानदार होती हैं। इन दोनों राशियों का लग्न होने पर भी उपरोक्त गुण कन्या में पाए जाते हैं। इन राशियों के लग्न होने पर लड़की अत्यधिक भावुक हो सकती है और  हर रिश्ते को लेकर ही ईमानदार होती है। हालांकि लग्न के अलावा राशियों की दृष्टि युति पर भी प्रकाश डालना अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- नव ग्रहों को मज़बूत करने के लिए क्या करें? 

 2,578 

Posted On - June 23, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,578 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation