घर के लिए काफी अशुभ होते हैं, यह पौधे भूलकर भी इन्हे घर में ना रखें

अशुभ पौधों

अपने घर में तरह-तरह के पेड़ पौधे रखना लोगों को बहुत पसंद होता है। साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। घर में पेड़ पौधे रखना बहुत से लोगों का शौक होता है। वहीं घर में पेड़ पौधे रखना काफी अच्छा होता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं। लेकिन कई बार लोग जाने अनजाने में ऐसे अशुभ पौधों को अपने घर में लगा लेते हैं, जो घर में परेशानी का कारण बन जाते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ अशुभ पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इन पौधों को अपने घर में लगाते है, तो आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पौधे हैं, जिन्हें आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – भूमि पूजन मुहूर्त 2022: नए साल में घर का निर्माण शुरू करने का सबसे अच्छा दिन

अशुभ पौधों में से एक कपास का पौधा

  • वैसे बहुत कम ही लोग अपने घर में कपास का पौधा लगाते हैं। वह इसे अपने घर में सजावट आदि के लिए इस्तेमाल करते हैं।
  • आपको अपने घर में कपास का पौधा कभी भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।
  • कपास के फूल देखने में काफी सुंदर होते हैं। लेकिन इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें – One Fun Thing That You Must Do In 2022 As Per Your Zodiac Sign

अशुभ पौधों में से एक बबूल का पौधा

  • बबूल का पौधा एक कांटेदार वृक्ष होता है। इसीलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।
  • साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न करता है। इसे ना ही घर में और ना घर के आसपास लगाना चाहिए।
  • अगर घर के आसपास बबूल का पेड़ होता है, तो परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहता है।
  • इतना ही नहीं मानसिक रोग होने की भी संभावना अधिक होती है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में ऐसा कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए, जिसमें से दूध निकलता हो।
  • यह जीवन में परेशानियां लेकर आता है।

यह भी पढ़ें – शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

मेहंदी पौधा

  • घर में मेहंदी का पौधा कभी भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि मेहंदी एक सुगंध छोड़ती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां घर में आ सकती हैं।
  • इस पौधे को घर में लगाने से जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
  • इसीलिए भूलकर भी कभी भी इस पौधे को अपने घर में ना लगाएं।

यह भी पढ़ें – Vishnu rekha: भाग्यशाली होते हैं वह लोग, जिनके हाथों में मौजूद होती है विष्णु रेखा

इमली पौधा

  • अशुभ पौधों की सूची में अगला पौधा है इमली का पौधा।
  • अपने घर में कभी भी इमली के पौधे को नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
  • आपको बता दें कि अगर आप कोई जमीन खरीद रहे हैं और उस पर इमली का पौधा उगा हुआ है, तो आपको वहां घर बनाने या जमीन खरीदने से बचना चाहिए।
  • आपको इस तरह के पौधे को भूलकर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – ये राशि के लोग होते है बेहद शक्तिशाली, डटकर करते है हर मुश्किल का सामना

मुरझाए हुए पौधे

  • अशुभ पौधों की सूची में अगला नाम है, ऐसे पौधों का जो मुरझा या सुख जाते हैं।
  • आपको कभी भी ऐसे पौधों को अपने घर में नहीं रखना चाहिए जो सूख गए हैं या मुरझा गए हैं।
  • ऐसे पौधों के घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास घर में होता है।
  • अगर आप अपने घर में मुरझाए हुए पौधे रखते हैं, तो आपको उनकी देखरेख जरूर करनी चाहिए। 
  • और अगर आपके घर में रखे पौधे सूख गए है, तो आपको उन्हें अपने घर  से हटा देंना चाहिए।

यह भी पढ़ें –Vish yog: जाने क्या होता है विष योग, इसके नुकसान और फायदे

बोनसाई का पौधा

  • बोनसाई ऐसे पौधे होते हैं, जो आकार में काफी छोटे होते हैं। लेकिन दिखने में एक बड़े वृक्ष के समान होते हैं, उन्हें ही बोनसाई कहा जाता है।
  • यह पेड़ों की बोनी प्रजाति होती है, इसीलिए इन्हें बोनसाई कहते हैं।
  • बहुत से लोग अपने घर में सजावट के तौर पर इन पौधों को रखना पसंद करते हैं। 
  • लेकिन वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर में रखना अशुभ होता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि अगर बोनसाई घर में लगाया जाए, तो इससे तरक्की में बाधा आती है और आपकी प्रगति भी रुक सकती है।
  • इसीलिए आपको भूलकर भी इस तरह के पौधों को अपने घर में नहीं रखना चाहिए, जो आपके घर में परेशानियों का कारण बने।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,143 

Posted On - January 3, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,143 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation