जानें राशि के अनुसार स्वास्थ्य समस्या के उपाय

स्वास्थ्य समस्या

आपको बता दें कि शास्त्रों में कहा जाता है कि व्यक्ति का प्रथम सुख उसकी निरोगी काया होती है। इसका मतलब यह है कि अगर व्यक्ति का शरीर स्वस्थ है, तभी वह अपने सभी कार्यों में अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा। और अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएगा। इसीलिए व्यक्ति का पहला लक्ष्य स्वस्थ शरीर होता है। साथ ही आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार यह समस्याएं बढ़ भी जाती हैं और बड़ा रूप धारण कर लेती हैं। जिसके बाद व्यक्ति को अधिक परेशानी का सामना करना पडता है।

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में स्वास्थ्य का भी एक अहम महत्व होता है। कई बार लोग दवाई देखरेख आदि के बाद भी स्वास्थ्य समस्या का सामना करते हैं। लेकिन उसका कारण ग्रह दशा आदि भी हो सकती है, जो ज्योतिष उपायों के कारण ठीक की जा सकती है। आपको बता दें कि वास्तु के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है। और कई बार इन्हीं वास्तु दोष के कारण जातक के स्वास्थ्य परेशानी गंभीर रूप ले लेती है। चलिए जानते हैं कि वास्तु के कारण व्यक्ति कैसे स्वास्थ्य परेशानी से प्रभावित होता है और इनके उपाय – 

यह भी पढ़ें – इन दिशाओं में कैलेंडर लगाना होता है बेहद शुभ, साल भर मिलेगी तरक्की

क्यों उत्पन्न होती है स्वास्थ्य समस्या 

  • घर की दिशाएं भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव डालती हैं।
  • आपको बता दें कि घर की उत्तर एवं उत्तर पूर्वी दिशा का बंद होना और दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम दिशा का खुला होना, घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
  • वहीं इस कारण घर में अत्यधिक खर्चे भी बढ़ जाते हैं। साथ ही घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • घर की रसोई में खाना बनाते समय महिला का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
  • अगर घर की महिला दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाती है, तो कमर दर्द, जोड़ों का दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • वहीं पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।
  • आपको बता दें कि ईशान कोण में बना शौचालय घर के लिए वास्तु दोष उत्पन्न करता है। और यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

यह भी पढ़ें – अपने नाम के पहले अक्षर से जानें अपने व्यक्तित्व का राज

राशि अनुसार स्वास्थ्य समस्या के उपाय 

मेष राशि

  • मेष राशि के लोग काफी बलवान होते है, वह अपने हक के लिए लडना भी जानते है। लेकिन अक्सर इनमें बालों की समस्या देखी जाती है।
  • साथ ही इन्हें त्वचा समस्या का भी सामना करना पडता है।

उपाय

  • मेष राशि को इस स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए। 
  • साथ ही इस राशि के लोगो को योग करना चाहिए। यह आपको लिए काफी फायेदेमंद साबित होगा।
  • वही इस राशि के लोगो को अधिक तनाव नही लेना चाहिए।

 वृषभ राशि

  • इस राशि के लोग अक्सर गले से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं।
  • वही ये राशि के लोगो को थायरॉइड, टॉन्सिल्स, कंधे आदि स्वास्थ्य समस्या  का सामना करना पडता है।

उपाय

  • इन परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने जीवन को संतुलित तरीके से चलाना चाहिए। सही आहार को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।
  • साथ ही आप किसी ज्योतिष की सलाह अनुसार नीले क्रिस्टल को धारण करें।

यह भी पढ़ें – अगर कठिन परिश्रम के बाद भी नहीं मिल रहा है नौकरी में प्रमोशन, तो करें ये उपाय

मिथुन राशि

  • इस राशि के लोग दिमाग, विचार, बांहें, हाथों से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं।
  • यह लोग अपनी उर्जा को संतुलित नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण इन्हें हाथो, बाहों में दर्द, बिना सोचे समझे बोल देना आदि चीजों से गुजरना पड़ता है।

उपाय

  • इस राशि के लोगों को योग जरूर करना चाहिए। यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • वही आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए।

कर्क राशि

  • इस राशि के लोग अति संवेदनशील होते हैं। इसीलिए यह अकेले रहना पसंद करते है।
  • वही इन्हे स्वसन संबंधित समस्या, कफ,हृदय से जुडी समस्याओं का सामना करना पडता हैं।

उपाय

  • इस राशि के लोगों को खुली हवा में रहना चाहिए। साथ ही ज्यादातर लोगों से घुलना मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – अगर कुंडली में है राहु दोष, तो ऐसे करें राहु शुभ

सिंह राशि

  • सिंह राशि के लोगों को पीठ व कंधों से जुडी समस्या का सामना करना पडता है।
  • वही इन्हे दिल से जुडी कोई बीमारी भी हो सकती है। 

उपाय

  • इन परेशानियों से बचने के लिए आपको योग करना चाहिए।
  • साथ ही ऐसी गतिविधियों में जोड़ना चाहिए जो आपको खुशी देती हो।

कन्या राशि

  • कन्या राशि वाले लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

उपाय

  • अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे, तो आपको मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।

तुला राशि

  • तुला राशि के लोगों में अधिकतर किडनी, ब्लड इनफेक्शन, कमर दर्द की समस्या पाई जाती है।

उपाय

  • इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
  • साथ ही आपको स्वस्थ भोजन खाना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

  • इस राशि मे अधिकतर तनाव, डर आदि की समस्या पाई जाती हैं।

उपाय

  • इन परेशानियों से बाहर आने के लिए आपको आपके जीवन में आ रहे  परिवर्तन को अपनाना चाहिए।
  • साथ ही आपको सुबह सैर पर भी जाना  खुली चाहिए।यह आपके लिए काफी अच्छा होगा।

धनु राशि

  • धनु राशि वालों में नितंब,और कूल्हों से जुड़ी परेशानी पाई जाती है।

उपाय

  • धनु राशि वालों की ऊर्जा असंतुलन होने के कारण लीवर से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। और अगर परेशानी अधिक हो, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

मकर राशि

  • मकर राशि वालों को अक्सर हड्डियां, घुटनों, दांतो से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उपाय

  • अगर मकर राशि वाले इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे, तो उन्हें कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेना चाहिए।
  • साथ ही आपको योग से काफी ज्यादा फायदा मिलेगा

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों में अक्सर एड़ियों एवं नर्वस सिस्टम  से जुड़ी परेशानियां पाई जाती है।

उपाय 

  • इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको योग करना चाहिए और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि 

  • मीन राशि वालों मेंपाइनियल ग्रंथि से जुड़ी समस्या पाई जाती है।

उपाय 

  •  मीन राशि वालों को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।
  • साथ ही आपको स्वस्थ भोजन भी खाना चाहिए।इससे आपको  स्वास्थ्य समस्या  से छु़टकारा मिलेगा।

अगर आपकी स्वास्थ्य समस्या अधिक गंभीर है, तो आपको किसी चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,782 

Posted On - February 9, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,782 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation