राहु नए साल 2022 में इन राशियों पर डालेगा अपनी नजर, आर्थिक समस्या का करना होगा सामना

राहु नए साल 2022

नए साल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। साथ ही बहुत से लोग यह जानने के लिए भी काफी उत्साहित होंगे, कि नया साल उनके लिए क्या लेकर आने वाला है। आपको बता दें कि राहु नए साल 2022 में कई राशियों पर अपना प्रभाव डालने वाला है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह के बाद राहु को सबसे धीमी गति वाला ग्रह माना जाता है। वहीं शनि के प्रभावों की तुलना भी राहु से की जाती है। 

साथ ही राहु किसी भी राशि में डेढ़ साल ही रहता हैं, इसके बाद ही वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करता हैं। इसी के साथ राहु नए साल 2022 का गोचर 12 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर करेगा। चलिए जानते हैं कि राहु किन किन राशियों पर अपना क्या प्रभाव डालने वाला है – 

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

राहु नए साल 2022 में डालेगा मेष राशि पर प्रभाव

  • मेष राशि के जातक को बता दें कि उन्हें राहु के प्रभाव से पारिवारिक और व्यवसाय जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आप धन हानि का भी सामना कर सकते हैं।
  • जिसके कारण आप अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे। साथ ही आपकी वाणी कटु भी हो सकती हैं।
  • इसके चलते आप अपने करीबी लोगों को भी अपनी वाणी से आहत कर सकते हैं।
  • मेष राशि के लिए अप्रैल माह में राहु लग्न राशि के दूसरे भाग में गोचर करेगा। जो आपके जीवन में कई परेशानियां लाएगा।
  • राहु के प्रभाव से आप कई नई परेशानियों का भी सामना कर सकते हैं।
  • आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी परेशानी भी आपके सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

राहु नए साल 2022 में डालेगा वृषभ राशि पर प्रभाव

  • आपको नए साल की शुरुआत में किसी भी तरह के महत्वपूर्ण फैसले को लेने से बचना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातक राहु के प्रभाव से के बेवजह धन खर्च कर सकते हैं।
  • इसीलिए थोड़ा सोच विचार कर ही धन खर्च करना चाहिए।
  • राहु के गोचर से आप काफी असहज महसूस कर सकते हैं।
  • राहु के प्रभाव से आप और सहज महसूस करेंगे। साथ ही आपका मन काम में नहीं लगेगा

 कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय से जुड़ी समस्या का सामना करना होगा। 
  • वहीं जो जातक अपनी नौकरी बदलने के बारे बारे में विचार कर रहे हैं उनके सामने कहीं नहीं अवसर आ सकते हैं। 
  • लेकिन नौकरी प्राप्त करने के लिए कर्क राशि के जातको को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।
  • साथ ही नौकरी के लिए आपके स्थान परिवर्तन का योग भी दिखाई दे रहा है।
  • वहीं कर्क राशि के लोगों को किसी भी फैसले को लेने से पहले सोच विचार जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

कन्या राशि

  • कन्या राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, यह बेहद ही जरूरी है।
  • साथ ही आपको सावधानी भी बरतनी चाहिए, क्योंकि किसी तरह की दुर्घटना होने की संभावना है।
  • आपका आपके उच्चअधिकारियों के साथ थोड़ा टकराव हो सकता है।
  • कन्या राशि के लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। 
  • इतना ही नहीं आपको धैर्य भी रखना चाहिए वरना स्थिती और अधिक खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें- नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

वृश्चिक राशि

  • राहु नए साल 2022 में वृश्चिक राशि के जातकों के जीवनसाथी के भाव में गोचर करेगा।
  • राहु के प्रभाव से आपका आपके जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है।
  • वृश्चिक राशि के लोगों को किसी भी तरह के फैसले को लेने से पहले अपने बड़ों के साथ सलाह मशवरा जरूर करना चाहिए।
  • आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए यह बहुत ही जरूरी है।
  • आपको बता दें कि सार्वजनिक तौर पर आपकी छवि खराब हो सकती है। इसीलिए किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े आदि से दूर रहें।
  • यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन होगा।
  • इस समय आपको सावधान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ेंकाफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

 धनु राशि

  • राहु नए साल 2022 में धनु राशि के छठे भाव में गोचर करेगा।
  • इस दौरान आपको किसी तरह के कानूनी मामलों से जूझना पड़ सकता है।
  • आपको बता दें कि अप्रैल महीने के बीच राहु पांचवें भाव में गोचर करेगा।
  • इस दौरान छात्रों को प्रतिकूल फल प्राप्त होंगे।
  • आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।
  • छात्रों को उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,385 

Posted On - December 27, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,385 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation