वास्तु शास्त्र के अनुसार इन जगहों पर कभी ना पहनकर जाए जूते, होगा काफी नुकसान

वास्तु शास्त्र

कई बार चीजों का ज्ञान ना होने पर हम जाने अनजाने में कई बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। जिसके बाद हमें काफी भारी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। उसी तरह वास्तु शास्त्र का ज्ञान ना होने पर हम कई बार इस से जुड़ी बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। जो बाद में हमारे लिए काफी नुकसानदायक साबित होती है। 

इसीलिए हमें वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए जो हमारे जूते चप्पलों से जुड़े होते हैं। अगर आपको इन नियमों के बारे में पता होगा तो आप आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, पारिवारिक समस्या आदि जैसी चीजों से परेशान नहीं होंगे। और आप अपना जीवन काफी खुशहाली के साथ व्यतीत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि हमें किन जगहों पर जूते चप्पल पहन कर नहीं जाना चाहिए। और साथ ही हम यह भी जानेंगे कि घर में जूते चप्पल रखने की सही दिशा कौन सी होती है, जिससे आपको काफी फायदा मिले।

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहां जूते चप्पल पहनकर ना जाएं।

 घर का भंडार घर

  •  अपने घर के भंडार गृह में भूलकर भी जूते चप्पल पहनकर ना जाएं।
  • इस प्रकार घर में अन्न की कमी होती है। और  भूलकर भी घर के भंडार ग्रह में जूते चप्पल लेकर ना जाए।

 तिजोरी 

  • जब भी आप तिजोरी में कुछ भी रखने जाते हैं, तो याद रखे कि आप जूते चप्पल ना पहनकर जाए।
  • अगर आपकी जोड़ी के पास जूते या चप्पल पहन कर जाते हैं, तो लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं।
  • साथ ही घर में धन की कमी भी होने लगती है।

पवित्र नदी के पास 

  • आपको बता दें कि नहीं पवित्र नदियों के पास कभी भी जूते चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए।
  • नदी में नहाने से पहले जूते चप्पल उतार देना जरूरी होता है।
  • वास्तु शास्त्र के द्वारा में इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। और परेशानी भी नहीं आती।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

  रसोई घर के पास

  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने घर के किचन में कभी भी जूते चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए।
  • इससे अन्नपूर्णा माता नाराज हो जाती हैं और आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

 मंदिर के पास

  • हिंदू धर्म के मुताबिक मंदिर को भगवान का घर कहा जाता है।
  • इसी कारण मंदिर में भूलकर भी जूते चप्पल के साथ प्रवेश न करें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर में जूते चप्पल पहनकर प्रवेश करने से भगवान अप्रसन्न हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में रखे जूते चप्पल 

घर के बाहर

  • आप जिस भी जूते चप्पल को घर से बाहर पहन कर जाते हैं,उसे बाहर ही उतार दें।
  • अगर आप जूते चप्पलों को घर के अंदर लेकर आने से, आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को भी लेकर आ सकते हैं।

अलमारी

  • आपको बता दें कि जूते चप्पल की अलमारी कभी भी पूजा करके दीवार या रसोई की दीवार से सटकर नहीं लगानी चाहिए।
  • यह शुभ नहीं माना जाता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जिस की अलमारी में पैसे रखते हैं उसके सबसे नीचे वाले रैक में कभी भी जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए।
  • क्यूंकि इससे लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं।
  • और घर में आर्थिक स्थिति भी काफी खराब होने लग जाती है।
  • साथ ही जूते चप्पलों को सही से संभाल कर रखना चाहिए।
  • अगर आपके घर में जूते चप्पल ऐसे ही इधर-उधर पड़े रहते हैं, तो यह आपके घर में सदस्यों के बीच तनाव का कारण बन सकते हैं।
  • इसीलिए अपने घर में जूते चप्पलों को सही से अलमारी में सजाकर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

दिशा

  • वही जूते चप्पल की अलमारी को आपको उत्तर पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए।
  • साथ ही आप इस अलमारी को दक्षिण पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।

बेडरूम

  • आपको भूलकर भी अपने बिस्तर के नीचे जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए। 
  • ऐसा करने से पति पत्नी के रिश्ते में तनाव स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
  • इससे आपको स्वास्थ्य समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • अगर आपका एक ही बेड रूम है, तो आप उत्तर या पूर्व की दीवार के पास जूते चप्पल रखने की अलमारी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ेंकाफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

बालकनी

  • वास्तु शास्त्र के द्वारा अगर आपके कमरे की बालकनी पश्चिम या दक्षिण में मौजूद है, तो आप वहां जूते चप्पल के लिए अलमारी बना सकते हैं। यह सही दिशा मानी जाती है।

जूतों की अलमारी

  • जूतों को हमेशा जूतों की रेक में अच्छे से रखना चाहिए।
  • अगर जूते चप्पल इधर-उधर बिखरे रहते हैं, तो यह अच्छा संकेत नहीं होता, इससे घर में तनाव पैदा होता है।
  • साथ ही पुराने जूते चप्पलों को घर में नहीं रखना चाहिए।
  • पुराने और टूटे-फूटे जूते चप्पल घर में नकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं। इसे घर में और अधिक परेशानियां आती हैं।

पश्चिम दिशा

  • जो जूते चप्पल आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं, उन्हें आपको पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए।
  • आपको बता दें कि पूर्व दिशा की तरफ कभी भी जूते चप्पल की अलमारी नहीं बनानी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 4,573 

Posted On - December 27, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 4,573 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation