सूर्य ग्रहण 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव

horoscope

Surya grahan 2021- ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। ज्योतिषियों के साथ-साथ सूर्य ग्रहण वैज्ञानिकों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इसीलिए इस दिन किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाता है और उसमें शुभता की कमी आ जाती है। इसीलिए सूर्य ग्रहण को अशुभ समय में गिना जाता है।

सूर्य ग्रहण 2021, 4 दिसंबर को पड़ेगा। जिसके कारण किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। अगर आप इन सभी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषि से चैट करें। चलिए जानते है सूर्य ग्रहण के समय, तारीख, सूतक और राशियों पर प्रभाव-

अंग्रेजी में 4 दिसंबर, 2021 सूर्य ग्रहण के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय और तारीख

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 शनिवार के दिन लगेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हिंदू पंचांग के अनुसार 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरु होगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। 

यह भी पढ़े: नवंबर में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास

सूर्य ग्रहण 2021 में सूतक काल

जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि यह सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसीलिए 4 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण में सूतक काल महत्वपूर्ण नहीं होगा। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण 2021 उपछाया ग्रहण होगा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। वहीं आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन महत्वपूर्ण नहीं होता है।

यह भी पढ़े: अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं बल्कि अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। 4 दिसंबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को बाहरी देशों में देखा जाएगा ना कि भारत में।

यह भी पढ़े: राशिफल 2022: नए साल में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

4 दिसंबर 2021 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। साथ ही बहुत से लोग यह भी जानना चाहते होंगे, इस सूर्य ग्रहण का किन किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आप अपना राशिफल जानें और इस सूर्य ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि पर अधिक प्रभाव होगा। सूर्य ग्रह के साथ – साथ ग्रह गोचर के बारे में भी जाने। और आइए देखते हैं सूर्य ग्रहण 2021 का सभी राशियों पर प्रभाव-

मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं होगा।
  • आपको वाहन चलाते समय विशेष ध्यान देना चाहिए।

वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा।
  • इस दौरान आपके मान सम्मान में काफी वृद्धि होगी और आपका व्यापार भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि
  • यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए शुभ होगा।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। और आपको पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातक के लिए दिसंबर में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण शुभ नहीं होगा। कर्क राशि के जातको को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि उनका उनके दोस्त के साथ वाद विवाद हो सकता है।

सिंह राशि
  • 4 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा।
  • सिंह राशि के जातक इस ग्रहण के दौरान हर समस्या से पार पा लेंगे।

कन्या राशि
  • सूर्य ग्रहण का कन्या राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
  • इस दौरान आपके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि होगी।

तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों पर ग्रहण का प्रभाव अशुभ पड़ेगा।
  • आपको इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ पड़ेगा।
  • इस दौरान आप पर काम का भार अधिक होगा। जिसके कारण आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं।

धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ होगा।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान आप अधिक धन खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि
  • सूर्य ग्रहण का प्रभाव मकर राशि वालों के लिए काफी अच्छा होने वाला है।
  • इस दौरान आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको व्यापार के नए अवसर भी मिलेंगे।

कुंभ राशि 
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा।
  • आपको धन लाभ होने की भी अधिक संभावना है।

मीन राशि
  • दिसंबर में पढ़ने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा।
  • आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है आप वाद विवाद जैसी समस्या से जुड़ सकते हैं।

सूर्य ग्रहण 2021 में इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श ना करें। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान मूर्तियां दूषित हो जाती है।
  • साल के आखिरी ग्रहण के दौरान आपको अपनी खाली आंखों से सूर्य को नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी आंखें खराब हो सकती हैं।
  • साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने का कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्हें सुई धागे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर में बने भोजन में तुलसी की पत्तियां डाल देनी चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद उन पत्तियों को हटा देना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद अपने पूरे घर की शुद्धि जरूर करें।
  • साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है कि सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद आपको अपने मंदिर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए।
  • साथ ही आप अपने घर पर नहाने की बाल्टी में गंगाजल की 2-3 बूंदे डाल कर स्नान करें।

Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए हमसे Instagram पर जुड़े। अपना सप्ताहिक राशीफल पढ़े।

 3,723 

Posted On - November 24, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,723 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation