राशिफल 2022: नए साल में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल 2022

साल 2022 इन राशियों के लिए शुभ होगा: साल 2022 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नया साल कई राशियों के लिए नए बदलाव लेकर आ रहा है। नए साल की शुरुआत कुछ राशियों के लिए काफी अच्छी होगी और कुछ का इसपर विपरीत प्रभाव होगा। 2022 में इन राशियों के लिए बहुत कुछ खास है।आपको बताएंगे 2022 किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और उन्हें किस क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वही हम आपको यह भी बताएंगे कि 2022 इन राशियों के लिए क्या कुछ खास लेकर आ रहा है। इन सब जानकारी के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। कि साल 2022 इस राशि के लिए शुभ होगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत काफी खास होगी। यह अपने करियर में काफी तरक्की करेंगे और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।इस राशि के जातकों के लिए नए साल 2022 में उनकी रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं। जो लोग काफी समय से नए वाहन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, वह साल 2022 में अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। राशिफल 2022 के अनुसार साल मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास और आनंद से भरा होगा। आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा।

यह भी पढ़े: नवंबर में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास

वृषभ राशिफल 2022

इस राशि के जातक नए साल में काफी खुश रहेंगे। वहीं भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 2022 स्पीकर एल के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। इतना ही नहीं आप अपने प्रेम संबंधों में भी एक अटूट बंधन स्थापित कर पाएंगे। साथ ही आपको आय के कई नए स्रोत भी मिल सकते है। वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार आप धन और संपत्ति संचय में सफलता हासिल करेंगे। आपको बता दें कि आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी महसूस करेंगे।

यह भी पढ़े: हस्तरेखा जो बनाती है आपको धनवान

मिथुन राशिफल 2022

मिथुन राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस साल सफलता जरूर मिलेगी। साथिया को कोई नई नौकरी के प्रस्ताव भी मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं आपका बिजनेस भी काफी आगे बढ़ेगा।जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनके लिए नया साल बेहद खास रहने वाला है।क्योंकि उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और वह अपने कार्य क्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। वहीं आप सही निर्णय लेने में भी सक्षम होंगे। कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद आनंदमय रहेगा। नए साल आपके लिए कई बदलाव और कई खुशियां लाएगा।

यह भी पढ़े: 3 Yogas In PM Modi’s Kundli That Makes Him So Successful

सिंह

नया साल आर्थिक रूप से आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात आपका स्वास्थ आपका पूरा साथ देगा। इतना ही नहीं आपको हर कार्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आप सफलता को हासिल करेंगे।जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस साल उन्हें कई नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आपको कार्य से जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़ सकती हैं। जिससे आपको धन लाभ होगा। जहां कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना की जाएगी। वही समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। साल 2022 में अपने जीवन में कई नए बदलाव देखेंगे। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी।

यह भी पढ़े: Meta: What’s In Facebook’s Future After The Name Change

कन्या

नया साल कन्या राशि के जातकों के लिए धन और समृद्धि लेकर आएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप खुशी का अनुभव करेंगे। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जहां एक तरफ आपको नए काम के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ किसी उद्यम से जुड़े जातकों के लिए नया साल कई खुशियां लेकर आएगा। कन्या राशि के जातक नए साल में काफी तरक्की करेंगे। आप जिसमें क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं आपको छेत्र में तरक्की जरूर मिलेगी।कुल मिलाकर नया साल आपके लिए हर तरह से अच्छा होगा।

यह भी पढ़े: जानिए किन-किन कारणों से आपके विवाह में हो रही है देरी!

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आपको संपत्ति के मामले में लाभ होगा। इतना ही नहीं आपको आपके परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे। छात्रों का उनकी पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित होगा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी आय में वृद्धि होगी। नए साल में आप धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही साथ आपके घर पर भी कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। जिससे आप काफी आनंदमय महसूस करेंगे।

यह भी पढ़े: जानें विवाह के लिए शुभ नक्षत्र और महीने

धनु

राशिफल 2022 के अनुसार धनु राशि के जातकों को नए साल में धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। आपको आपके मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वह परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जहां एक तरफ आप को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वही कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है और उनका मान सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही आपको काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिससे आपको धन लाभ होगा। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए हर तरह से संपन्न और खुशहाल रहेगा।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। साप्ताहिक राशिफल राशिफल पढ़े।

 5,816 

Posted On - November 23, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 5,816 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation