जानें सपने में देवी-देवता के दर्शन हों तो क्या है इसका मतलब

सपने में देवी-देवता आना

अगर किसी जातक के सपने में देवी-देवता आते है, तो यह सामान्य सपना नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने जातक को भविष्य व वर्तमान में होने वाली घटनाओं के बारें में संकेत देते हैं। सपने में भगवान का आना जातक के लिए सामान्य बात नहीं होती है, क्योंकि भगवान मनुष्य को आसानी से दर्शन नहीं देते है, इसलिए इस तरह के सपने जातक के लिए शुभ हो सकते है।

यदि आप सपने में किसी विशिष्ट भगवान को देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके द्वारा पूजे जाने वाले भगवान आपको दर्शन दे रहें। इसके अलावा, यह भी संभव है कि यह सपना आपको आपके जीवन में आगामी समय में कुछ अच्छी घटनाओं की ओर संकेत कर रहा हो।

इसके अलावा, इस सपने का अर्थ व्यक्ति के धार्मिक विश्वास और अध्यात्मिक उन्नति से भी संबंधित हो सकता है। इस सपने के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं, जो व्यक्ति की आध्यात्मिक अनुभूति एवं सामाजिक, मानसिक तथा व्यावसायिक स्थिति से संबंधित होते हैं। चलिए आज लेख में जानें कि जातक के सपने में भगवान के आने का क्या अर्थ होता है और बुरे सपनों को कैसे रोका जाए।

हिंदू धर्म में सपनों का महत्व 

स्वप्न शास्त्र में सपनों को बहुत महत्व दिया जाता है। संस्कृत शास्त्रों में सपनों के अर्थ और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण संकेतों को समझाने के विभिन्न तरीकों का वर्णन किया गया है।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि सपने मनुष्य के मन की स्थिति और भविष्य की भविष्यवाणी करते हैं। सपने में देखी गई चीजों का अर्थ अलग-अलग होता है और यह आपके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में आपको संकेत देते हैं। सपनों के अर्थ को समझने के लिए व्यक्ति के वर्तमान जीवन स्थिति और उसके साथ हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण किया जाता है। सपने में देखे गए वस्तुओं या घटनाओं के आधार पर भविष्य में आने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। सपने में देवी-देवता आना जातक के लिए शुभ समाचार की तरह होता हैं, क्योंकि सपने में देवी-देवता आना जातक के आने वाले भविष्य के लिए सफलता, खुशियां आदि का संकेत होता हैं।

यह भी पढ़ें: कब है शनि जयंती 2023? जानें शनिदेव की पूजा विधि और अचूक उपाय

इन भगवानों के सपनें में आने का सकेंत होता बड़ा खास 

भगवान श्रीराम

अगर आपके सपने में भगवान राम आते है, तो हिंदू धर्म में यह शुभ माना जाता है। भगवान राम एक प्रतिनिधि हैं, जो सत्य एवं न्याय के प्रतीक माने जाते हैं और सपने में राम जी के आने पर जातक को अधिकाधिक सफलता और समृद्धि प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस सपने का यह संकेत भी हो सकता है कि जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं और जातक की भावना एवं भाग्य में शुभ बदलाव होने वाले हैं। हालांकि, सपने का अर्थ व्यक्ति की स्थिति, संदर्भ और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकता हैं।

भगवान हनुमान

हनुमान जी भगवान श्रीराम के सबसे बड़े और सच्चे भक्त माने जाते हैं। साथ ही इन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है, जो सभी संकटों को खत्म कर देते या उनका हरण कर लेते हैं। हालांकि, सपने में हनुमान जी के अलग-अलग रूप अलग-अलग फल के सूचक होते हैं। जैसे कि अगर किसी जातक के सपने में हनुमान जी विशाल रूप में आते है, तो इसका अर्थ यह है कि भगवान हनुमान आपकी रक्षा करने के लिए आए हैं और आप अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। 

वहीं अगर हनुमान जी जातक के सपने में सोते हुए नजर आते है, तो इसका अर्थ है कि जातक को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। अगर आपके सपने में हनुमान जी मुस्कुराते हुए नजर आए हैं, तो इसका अर्थ है कि आपकी सारी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाएगी।

देवी दुर्गा

हिंदू धर्म में मां दुर्गा शक्ति की देवी मानी जाती हैं। ऐसे में अगर किसी जातक को अपने सपने में मां दुर्गा लाल वस्त्र धारण किए हुए, मुस्कुराते हुए नजर आती हैं, तो जातक को जीवन में किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है या फिर आपके घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, जिसको लेकर आप हमेशा चिंता करते रहते है। देवी दुर्गा का स्वप्न में दिखना नयी नौकरी या तरक्की का संकेत भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: इस तरह रखें ज्येष्ठ अमावस्या 2023 पर व्रत, मिलेगा पुण्य

विष्णु जी 

भगवान विष्णु समस्त जगत के पालनकर्ता माने जाते हैं। साथ ही वे सृष्टि के संचालक भी हैं और स्वयं धन की देवी यानि माता लक्ष्मी उनकी अर्धांगिनी हैं। अगर किसी जातक को सपने में भगवान विष्णु नजर आते हैं, तो उस जातक का भाग्योदय होने वाला है। ऐसे जातक को धन-वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है और उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

गणेश जी

सनातन धर्म में गणेश जी का बड़ा महत्व माना जाता है। किसी भी पूजा में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है तभी वो पूजा या कार्य सफल होता है। साथ ही गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है विघ्न यानि कि मुश्किलों या परेशानियों को हर लेने वाले देवता। 

गणेश जी अगर किसी जातक को सपने में नजर आते है, तो इसका अर्थ है कि उस मनुष्य के जल्द ही अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा, यह सपना सुखद वैवाहिक जीवन का भी संकेत माना जाता है। साथ ही इसका अर्थ यह भी है कि जल्द ही जातक के घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी जातक के सपने देवी-देवता आना सुखद जीवन का संकेत होता हैं, जो भगवान आपको सपने में आकर देना चाहते हैं।

शिवलिंग

शिव जी को महादेव कहा जाता है, इसका अर्थ होता है देवों के देव। साथ ही शिव जी को त्रिदेवों के बीच संहारक का दर्जा प्राप्त है। अगर किसी जातक को सपने में शिवलिंग नजर आती है, तो यह शुभ भविष्य का संकेत होता है। इसका अर्थ है कि जातक के सभी शत्रुओं का नाश होगा। वे सभी लोग जो आपका बुरा चाहते हैं, वो अपने काम में सफल नहीं हो पाएंगे।

माता सरस्वती

अगर आपको सपने में सरस्वती माता नजर आती है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपको जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। जातक के सपने में देवी-देवता का आना उसके कष्टों का अंत और नए कल की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता हैं।

भगवान श्रीकृष्ण

अगर आपके सपने में भगवान कृष्ण आते है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपके जीवन से सारे दुखों का नाश हो जाएगा और आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत है कि भगवान आपके साथ हैं। अगर किसी जातक के सपने में देवी-देवता आते है, तो यह सुखद संकेत माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें: जानें मेष राशि में राहु-बृहस्पति-बुध की युति 2023 प्रत्येक राशि को कैसे प्रभावित करेगी?

ये सपने करते है शुभ-अशुभ संकेतों की तरफ इशारा

  • क्रोध- सपने में यह देखना कि आप किसी पर क्रोध कर रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि वह आपका प्रिय मित्र है। अगर कोई और व्यक्ति सपने में आप के ऊपर पर गुस्सा करता है, तो वह आपसे सच्चा प्रेम करता है।
  • सेब- अपने सपने में सेब दिखाई देना लंबी आयु और व्यापार में सफलता का संकेत होता है। अगर कोई स्त्री सपने में सेब देखती है, तो उसके पुत्र उत्पन्न होता और वह खूब आगे बढ़ता हैं
  • स्नान- सपने में साफ पानी में खुद को नहाते हुए देखने का अर्थ है कि आप सफलता और संपन्नता प्राप्त करेंगे। अगर पानी-मिट्टी वाला या गंदा है, तो यह दुर्भाग्य का सकेंत है।
  • बिल्लियां- सपने में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का संकेत होता है।
  • पाताल- अगर सपने में खुद को आप पाताल में देखते है, तो यह सकेंत है कि भयंकर परेशानियों और कठिनाइयों का आपको सामना करना पड़ सकता  है।
  • दुर्घटना- अगर आप सपने में दुर्घटना देखते है, तो आप निजी कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।
  • घं‍टियां- यदि आप अपने सपने में घंटियां बजते हुए सुनते है, तो कोई अच्छे समाचार का यह पूर्व संकेत हो सकता है।
  • परिचित- सपने में किसी परिचित को देखना अनंत मैत्री और परस्पर प्रेम का संकेत माना जाता है।
  • व्यभिचार- सपने में व्यभिचार दिखना आने वाली मुसीबतों का संकेत होता है।
  • भोजन– अगर कोई जातक अपने-आपको सपने में अच्छा भोजन करते हुए देखता है, तो यह इस बात का संकेत है कि उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और उसकी भाग्योन्नति होगी।

बुरे सपनों से बचाव के लिए जरूर करें ये उपाय

बुरे सपने हमारे जीवन में स्थायी रूप से कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन उन्हें अनुभव करना असहज भी हो सकता है। इसलिए यदि आप बुरे सपनों से पीड़ित हैं, तो यह कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं:

  • सोने से पहले बिस्तर पर उल्टा पैर रखने से भी नींद आने में मदद मिल सकती है। उल्टे पैर रखने से सिर में अधिक खून पहुंचता है, जिससे नींद आने में मदद मिलती है।
  • अच्छी और सकारात्मक चीजों को सोने से पहले याद रखें। इस तरह के सकारात्मक विचार आपके सपनों को भी सकारात्मक बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • सोने से पहले नशीली चीजों का सेवन न करें।  
  • सोने से पहले कुछ अच्छे काम करने का निर्णय लें। यदि आपके सपनों में कोई बुरा संदेश होता है, तो आप उसका खंडन करने के लिए इस उपाय का उपयोग कर सकते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुरे सपनों से बचने के लिए आप रत्न धारण कर सकते हैं। हीरा, मोती, पुखराज या माणिक जैसे रत्नों को धारण करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • गोमती चक्र बुरे सपनों से बचाने के लिए उपयोगी होता है। इसे अपने बेडरूम में रखें या धारण करें।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यज्ञोपवीत पहनना बुरे सपनों से बचाने के लिए फायदेमंद होता है। यह आपको भाग्यशाली बनाने में भी मदद करता है।
  • शिवलिंग की पूजा करने से जातक को बुरे सपने नहीं आते हैं। 

इन मंत्रों से करें बुरें सपनों का अंत 

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ मंत्र होते हैं, जिनका उपयोग किया जा सकता है। निम्नलिखित मंत्रों में से कुछ हैं:

  •  हनुमान जी को याद करने वाला “ॐ हनुमते नमः” मंत्र आपको बुरे सपनों से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकता है।
  • “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गच्छामि” – इस मंत्र का जाप करने से बुरे सपनों से मुक्ति मिल सकती है।
  • शिव जी को याद करने वाला “ॐ नमः शिवाय” मंत्र आपको बुरे सपनों से बचाने में मदद कर सकता है।
  • “ॐ शान्ति शान्ति शान्ति” इस मंत्र का जाप करने से आपकी मन की शांति होती है और आप अपने सपनों को सकारात्मक बना सकते हैं।
  • श्री हरि को याद करने वाला “ॐ नमो नारायण” यह मंत्र आपको बुरे सपनों से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकता है।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 17,406 

Posted On - March 22, 2023 | Posted By - Jyoti | Read By -

 17,406 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation