करवा चौथ पर पत्नी ने रखा है व्रत, पति राशि अनुसार दें ये गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

karwa chauth gift blog banner

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस पावन दिन पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। पति भी पत्नी को स्पेशल फील कराने और प्यार जताने के लिए करवा चौथ पर कुछ तोहफे देते हैं। लेकिन यही उपहार यदि राशि के अनुसार दिया जाए तो इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बरकरार रहती है। लेकिन इससे पहले यह जान लें कि, करवा चौथ कब है?

करवा चौथ कब है?

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। संध्या पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे रहेगा। चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:17 बजे है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में मौसम और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के कारण चंद्र दर्शन के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

राशि अनुसार गिफ्ट्स

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं और हरेक राशि के लोगों की पसंद व स्वभाव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में करवा चौथ पर पत्नी की राशि अनुसार गिफ्ट्स चुनना त्योहार का ना सिर्फ यादगार बना सकता है, बल्कि इससे आपका वैवाहिक जीवन भी मजबूत बनता है। इसलिए करवा चौथ पर राशिअनुसार गिफ्ट्स देना दिलचस्प विकल्प हो सकता है। जानें पत्नी की राशि अनुसार उन्हें क्या गिफ्ट्स दे सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

अगर आपकी जीवनसंगिनी की राशि मेष है तो, उनके लिए किसी ऐसे उपहार का चुनाव करें, जो उनके व्यक्तित्व को निखारे। आमतौर पर इस राशि की महिलाओं को उत्साह, आत्मविश्वास और नई चीजों की ओर अधिक आकर्षण होता है। राशि के अनुसार, यदि आप उन्हें लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, लाल रंग का डिजाइनर हैंडबैग, स्मार्टवॉच या उनकी पसंद का कोई फैशनेबल एक्सेसरी दे तो अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का प्रतीक है। इस राशि की महिलाओं को अक्सर सुंदर और उपयोगी चीजें पसंद आने की संभावना मानी जाती है। करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को सोने या चांदी के आभूषण, खूबसूरत परफ्यूम, डिजाइनर साड़ी या प्रीमियम स्किनकेयर किट गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप उनके लिए कोई खास उपहार लेना चाहते हैं, तो ऐसा विकल्प चुनें जिसे वह लंबे समय तक संभालकर रख सकें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि की महिलाएं जिज्ञासु, बातचीत पसंद करने वाली और नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक होती हैं। अगर आपकी पत्नी की राशि भी मिथुन है तो उनके लिए ऐसा गिफ्ट प्लान करें, जो उनकी रुचि से जुड़ा हो। आप उन्हें उनकी पसंदीदा किताब, स्मार्ट गैजेट, सुंदर डायरी, हरे रंग का गिफ्ट या कोई क्रिएटिव गिफ्ट दे सकते हैं। 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसे मन, भावना, संवेदनशीलता और अपनत्व से जोड़ा जाता है। कर्क राशि की महिलाओं के लिए ऐसा उपहार दें, जो उनके लिए भावनात्मक महत्व रखता हो। करवा चौथ के खास दिन पर आप उन्हें अपनी शादी की तस्वीरों वाला कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम, यादगार पलों की फोटोबुक, चांदी का आभूषण, मोती का हार आदि दे सकते हैं। इसके अलावा साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए एक सरप्राइज डिनर भी प्लान कर सकते हैं। ऐसा तोहफा आपके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव को और भी मजबूत बनाएगा।

सिंह राशि (Leo)

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य का प्रभाव होने के कारण इस राशि की महिलाएं आत्मविश्वासी, आकर्षण और शाही अंदाज से जीना पसंद करती है। अगर आपकी पत्नी की राशि भी सिंह है तो करवा चौथ पर उनके लिए कुछ ऐसा गिफ्ट चुनें, जो उन्हें स्पेशल होने का अहसास कराए। आप उन्हें  गोल्ड ज्वेलरी, डिजाइनर लाल या नारंगी साड़ी, स्टाइलिश घड़ी या उनकी पसंद की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की महिलाएं व्यावहारिक, व्यवस्थित और बारीकियों पर ध्यान देने वाली होती हैं। जिन लोगों की पत्नी की राशि कन्या हैं, उन्हें ऐसे गिफ्ट का चुनाव करना चाहिए जो खूबसूरत होने के साथ उनके काम भी आ सके। आप अपनी पत्नी को स्मार्टवॉच, ऑर्गेनाइजर, हैंडबैग, हरी चूड़ियां या हरी साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि का स्वामी शुक्र है, जिसे सौंदर्य, प्रेम और सामंजस्य से जोड़ा जाता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आकर्षक और स्टाइलिश उपहार चुन सकते हैं। करवा चौथ पर अपनी पत्नी को डिजाइनर ज्वेलरी, खूबसूरत साड़ी, मेकअप किट, गुलाबी रंग के कपड़े या सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक्स) देना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि की महिलाएं रहस्यमयी, भावुक और गहरे रिश्तों को महत्व देने वाली मानी जाती हैं। इस राशि की पत्नी के लिए कोई व्यक्तिगत और यादगार गिफ्ट दे सकते हैं। नेम पेंडेंट, अंगूठी, मंगलसूत्र, कोई पसंदीदा किताब या कोई कस्टमाइज्ड उपहार दे सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि की महिलाएं स्वतंत्र विचार, उत्साही और घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं। इस राशि की पत्नी को ऐसा गिफ्ट पसंद आ सकता है, जो उन्हें कुछ नया अनुभव करने का मौका दे। अगर आपकी पत्नी की राशि भी धनु है तो करवा चौथ पर उन्हें बैग, स्मार्टवॉच, उनकी पसंद की किताबें या किसी एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा पीले रंग का ड्रेस गिफ्ट करना भी शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि की महिलाएं मेहनती, जिम्मेदार और व्यावहारिक स्वभाव वाली होती हैं। इस राशि की पत्नी के लिए ऐसा उपहार चुन सकते हैं, जो उनकी पसंद और जरूरत दोनों को पूरा करे। आप उन्हें क्लासिक घड़ी, ऑफिस के लिए लेदर वाली बैग, प्रीमियम पर्स, या कोई उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दे सकते हैं। यदि आपकी पत्नी लंबे समय से किसी खास चीज को खरीदना चाहती हैं, तो करवा चौथ पर उनकी वह इच्छा पूरी करना भी एक बेहतरीन सरप्राइज हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि की महिलाओं को नए विचारों, आधुनिक तकनीक और अलग अंदाज की ओर आकर्षित माना जाता है। ऐसी पत्नी के लिए कुछ अनोखा और उनकी रुचियों से जुड़ा उपहार चुन सकते हैं। आप उन्हें वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्ट गैजेट, डिजिटल डिवाइस, किसी क्रिएटिव वर्कशॉप की सदस्यता या कस्टमाइज्ड ज्वेलरी दे सकते हैं। अगर आपकी पत्नी को नई चीजें सीखना पसंद है, तो उनकी पसंद के किसी ऑनलाइन कोर्स या अनुभव को गिफ्ट करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि की महिलाओं को संवेदनशील, कल्पनाशील और भावनात्मक जुड़ाव को महत्व देने वाली माना जाता है। इस राशि की पत्नी के लिए प्यार और भावनाओं से जुड़ा उपहार खास हो सकता है। आप उन्हें सुंदर पेंडेंट, रोमांटिक गिफ्ट हैम्पर, खूबसूरत पेंटिंग या यादगार तस्वीरों का एल्बम दे सकते हैं। 

गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बजट का भी ध्यान रखें। ऐसा नहीं कि, महंगा उपहार ही प्यार जताने का एकमात्र तरीका है। छोटा लेकिन सोच-समझकर खास गिफ्ट का चुनाव कर सकते हैं।
  • पत्नी को करवा चौथ में गिफ्ट देते समय इस बात का ध्यान रखें कि, गिफ्ट काले रंग का नहीं होना चाहिए। इससे रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  • दर्पण या कांच के सामान भी गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। इससे रिश्ते में बुरा असर पड़ सकता है।
  • खाली बर्तन या खाली चीजें गिफ्ट में न दें, इसे रिश्ते में कमी या खालीपन का प्रतीक माना जाता है। जैसे अगर आप फूलदान (Vase) गिफ्ट कर रहे हैं तो उसमें फूल जरूर डालें। इसी तरह सिंदूर की डिब्बी दे रहे हैं तो उसमें थोड़ा सिंदूर जरूर भरें।
  • गिफ्ट में नुकाली या धारदार चीजें भी देने से बचें। इससे वैवाहिक रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

Loading

Posted On - October 13, 2026 | Posted By - Astrotalk Team | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation