शारदीय नवरात्रि 2026: महासप्तमी पर ग्रहों के राजा बदलेंगे चाल, इन राशियों को अगले 30 दिनों तक लाभ

navratri surya grah gochar blog banner

Shardiya Navratri 2026 Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं। अक्टूबर में सूर्य महासप्तमी के दिन राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर सूर्य का गोचर होगा, जो कई राशियों के लिए भाग्यशाली रह सकता है।

महासप्तमी पर सूर्य गोचर

शारदीय नवरात्रि में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि या महासप्तमी के दिन सूर्य ग्रह गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2026 शनिवार, शाम 7:57 बजे होगा और 16 नवंबर 2026 तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे, फिर वृश्चिक राशि में आ जाएंगे।

तुला राशि में गोचर कर सूर्य ग्रह बुध और शुक्र के साथ युति बनाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार, महासप्तमी के शुभ अवसर पर सूर्य का यह गोचर सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ जबकि कुछ के लिए अशुभ रह सकता है। 

यदि आप जानने चाहते हैं कि, आने वाला नया साल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा तो अपनी राशि का वार्षिक राशिफल 2027 यहां पढ़ें।

सूर्य गोचर से इन राशियों को लाभ

सूर्य तुला राशि में नीच होते हैं। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर लाभकारी रह सकता है। क्योंकि सूर्य जब कुंडली के 3,6,10 और 11 वें भाव में गोचर करता है, तब यह नीच राशि में होकर शुभ फल देता है। इसके अलावा तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र के साथ सूर्य मजबूत हो तो नीच दोष खत्म (नीचभंग योग) हो जाता है और यह गोचर राजयोग के समान फल देता है। आइए जानते हैं, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रह सकता है। 16 नवंबर 2026 तक इन राशियों को आर्थिक तरक्की, उन्नति और कार्यों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

जन्म कुंडली के गहन अध्ययन से करियर, विवाह, स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणियां और मांगिलक दोष आदि के ज्योतिषीय समाधान के लिए फ्री चैट करें।

सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ

सूर्य सिंह राशि से तीसरे भाव में गोचर कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहयोग देंगे। इस भाव में सूर्य गोचर के प्रभाव से साहस, परिश्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बीते दिनों से आप जिन कार्यों में प्रयासरत थे, उनमें सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए सुनहरे समय की शुरुआत हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में भी लाभ हो सकता है। इस समय समाज में आपका मान-सम्मान और यश बढ़ेगा, संचार कौशल में वृद्धि होगी और कोई बड़ी डील मिल सकती है। सिंह वार्षिक राशिफल 2027 यहां पढ़ें।

तुला राशि के व्यक्तित्व में निखार

सूर्य का गोचर तुला राशि के लग्न (पहले) भाव में हो रहा है, जिससे इस गोचर का सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलेगा। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बढ़ेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। तुला वार्षिक राशिफल 2027 जानने के लिए यहां पढ़ें।

मीन राशि को अचानक धनलाभ

महासप्तमी तिथि पर होने वाला सूर्य गोचर मीन राशि वाले जातकों के लिए भी शुभ फलदायी रह सकता है। सूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर कर धन लाभ के योग बनाएंगें। इस समय धन लाभ के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। सरकारी या कानूनी कामों में आ रही परेशानियां दूर होंगी और सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। कार्य में सभी का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2027 जानने के लिए यहां पढ़ें।

Loading

Posted On - October 12, 2026 | Posted By - Astrotalk Team | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation