अपनी हाथ की रेखाओं से कैसे जाने की कितनी संतान होगी

संतान योग

आज सभी लोगों के मन में अपने भविष्य को लेकर कई सवाल चलते रहते हैं। जीवन साथी कैसा होगा? नौकरी कैसे मिलेगी? आगे कैरियर का क्या होगा? संतान कितनी होंगी? अपना घर खरीद पाएंगे या नहीं? आर्थिक क्षेत्र कैसे मजबूत होगा? ऐसे और कई सवाल लोगों के मन में चलते रहते हैं। आपको बता दें कि आप ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से इन सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

इसी के साथ आज ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने आने वाले कल के बारे में जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि आप अपनी हस्तरेखा के माध्यम से अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने हाथों में मौजूद रेखा से यह भी जान सकते हैं कि भविष्य में आपको कितनी संतान प्राप्त होंगी। वहीं हथेली पर बनी रेखाएं आपके आने वाले भविष्य की भविष्यवाणियां करती हैं।

यह भी पढ़े – Makar sankranti 2022: इस मकर संक्रांति बन रहा है, अद्भुत संयोग

शादी के बाद बहुत से दांपत्य अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह अपने परिवार में एक नन्हे मेहमान को लाने के बारे में सोचने लगते हैं। और अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। जिसमें आपको इस बात का ज्ञान प्राप्त होगा कि, कैसे आप अपनी हथेली की रेखाओं से जान सकते हैं कि भविष्य में आपको कितनी संतान प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़े – Sakat chauth 2022: जाने सकट चौथ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी

हाथ की रेखा से कैसे जाने संतान सुख के बारे में

  • व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है।
  • बुध पर्वत के पास दिखने वाली खड़ी रेखाएं और अंगूठे के नीचे जितनी भी रेखा विराजमान होती है, उन्हें संतान रेखा माना जाता है।
  • इन रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को कितने बच्चे प्राप्त होंगे।
  • इसी के साथ बुध पर्वत और शुक्र पर्वत पर जितनी भी साफ रेखा बनी है, उन सभी को गिनकर पता लगाया जा सकता है कि आपको कितने बच्चे होंगे।
  • साफ और स्पष्ट रेखाएं आपको यह बताती हैं कि आपको भविष्य में कितने पुत्र प्राप्त होंगे।
  • वही जो रेखा है थोड़ी हल्की होती है, उनसे यह पता लगाया जाता है कि आपको भविष्य में कितनी कन्या प्राप्त होंगी

यह भी पढ़े – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार डिप्रेशन के उपाय

बुध पर्वत से जानें संतान सुख के बारे में

  • यदि आपकी हथेली में बुध पर्वत ज्यादा उभरा हो और संतान रेखाएं भी काफी स्पष्ट हो, तो आप के चार पुत्र और तीन कन्या होने की संभावना होती है।
  • इस तरह की हथेली वाले लोगों के बच्चे बहुत गुणवान और संस्कारी होते है।

शुक्र पर्वत

  • आपके अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत मौजूद होता है।
  • वहीं अगर शुक्र पर्वत आपकी हथेली में अधिक उभरा हुआ है, तो आपको एक बच्चा प्राप्त हो सकता है।
  • इसी के साथ जिस भी व्यक्ति की हथेली में संतान रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है, उस व्यक्ति को अपनी बच्चो से उतना ही प्रेम प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े – कुंडली में कैसे बनता है अष्टमेश से राजयोग और इसका प्रभाव

हाथ में संतान रेखा न होना

  • ऐसे बहुत से पुरुष होते हैं, जिनके हाथों में संतान रेखा मौजूद नहीं होती है।
  • इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपने जीवन में कभी भी बच्चो का सुख प्राप्त नहीं होगा।
  • अगर उनकी पत्नी की हथेली में संतान रेखाएं मौजूद हैं, तो उन्हें यह सुख प्राप्त होता है।
  • इसी के साथ अधिक संभावना होती है कि बच्चों का झुकाव उनकी मां के प्रति ज्यादा होगा।

यह भी पढ़े – जाने क्या है वाहन दुर्घटना योग और कैसे करें उपाय

कुंडली में शुक्र और गुरु 

  • जब जातक की जन्म कुंडली में पंचम स्थान पर शुक्र या गुरु विराजमान हो, तब व्यक्ति को संतान सुख प्राप्त होता है।
  • कुंडली में शुक्र और गुरु के इस योग से जातक को दो बच्चे प्राप्त होने की संभावना होती हैं।
  • वहीं अगर बुध बलहीन या नीच होता है, तब दंपति को बच्चो का सुख प्राप्त नहीं हो पता।
  • इसी के साथ अगर कुंडली में बुध बली है, तो व्यक्ति को दो बच्चे प्राप्त होते है, एक पुत्र और पुत्री।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 9,550 

Posted On - January 12, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 9,550 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation