इन गलतियों की वजह से होती है घर में धन हानि

धन हानि

आज हर व्यक्ति धन कमाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करता हैं। साथ ही साथ वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर कर धन कमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिनों दिन बढ़ती जा रही महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। और ऐसे में रोजाना के खर्चे लोगों के लिए तनाव का कारण बन जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार लोग जाने अनजाने में कुछ गलतियों की वजह से धन हानि का शिकार हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ ऐसी चीजें रखना काफी अशुभ होता है, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें – भूमि पूजन मुहूर्त 2022: नए साल में घर का निर्माण शुरू करने का सबसे अच्छा दिन

चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपकी कौन सी गलती से आपके घर में धन हानि हो सकती है। साथ ही इन चीजों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। परिवार के सदस्यों में तनाव उत्पन्न हो जाता है। सुख समृद्धि घर से गायब हो जाती हैं। इसीलिए आपको इन चीजों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं, जो धन हानि का कारण बनती हैं।

यह भी पढ़ें – शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

घर में बंद घड़ी से होती है धन हानि

  • घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि अगर आप बंद घड़ी को अपने घर में रखते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • अगर इस तरह की घड़ी आपके घर में मौजूद है, तो आपको उसे या तो ठीक करवा लेना चाहिए या फिर उसे वहां से हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें – Vishnu rekha: भाग्यशाली होते हैं वह लोग, जिनके हाथों में मौजूद होती है विष्णु रेखा

घर में रखे सूखे पौधों से होती है धन हानि

  • आपको बता दें कि भूल कर भी आपको अपने घर में सूखे पौधों को नहीं रखने चाहिए।
  • अगर आप सूखे पौधों को अपने घर में रखते हैं, तो यह घर के वातावरण को खराब कर देते हैं।
  • इसीलिए आपको अपने घर में रखे पौधों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। ताकि वह सुख ना पाए

यह भी पढ़ें – ये राशि के लोग होते है बेहद शक्तिशाली, डटकर करते है हर मुश्किल का सामना

पानी की बर्बादी से होती है धन हानि

  • जल हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, यह छोटे बच्चे को भी ज्ञात होता है।
  • लेकिन पानी को व्यर्थ में बहाना बहुत गलत होता है।
  • जिस भी घर में पानी की बर्बादी या फिर नल टपकता है, तो यह उस घर के लिए शुभ नहीं होता है।
  • ऐसा होने से घर में धन हानि होती है।  

यह भी पढ़ें –Vish yog: जाने क्या होता है विष योग, इसके नुकसान और फायदे

घर में साफ सफाई 

  • कहा जाता है कि जिस घर में साफ सफाई होती है, भगवान भी उसी घर में वास करते हैं।
  • इसीलिए आपको अपने घर को पूरी तरह से साफ सुथरा रखना चाहिए।
  • अगर आपका घर पूरी तरह से बिखरा रहता है, सामान इधर-उधर पड़ा रहता है, तो आपके घर में लक्ष्मी का वास नहीं होगा।
  • इसीलिए आपको अपने घर में हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए। ताकि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो और धन हानि ना हो।

घर में पूजा

  • आपको अपने घर में प्रतिदिन पूजा करना चाहिए।
  • हिंदू धर्म के मुताबिक घर में पूजा करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालता है।
  • जिस घर में पूजा नहीं की जाती है। उस घर में धन की कमी बनी रहती है।
  • इसी के साथ घर के बाकी सदस्यों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
  • इसीलिए आपको सदैव सुबह उठकर अपने घर के मंदिर में पूजा जरूर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-जानें 2022 में कब होगी अमावस्या और पूर्णिमा तिथि

कांटेदार पौधे

  • आपको बता दें कि किसी भी तरह का कांटेदार या जिससे दूध निकलता हो, वह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।
  • इस पौधे को घर में लगाने से स्वास्थ्य तथा धन की कमी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- 6 Zodiac Signs That Will Likely Find Their Valentine In 2022

बाथरूम

  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अपने घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए।
  • ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे को खोलकर रखते हैं, तो यह घर में नकारात्मक उर्जा फैलाता है।
  • इससे घर में घन कि कमी बनी  रहती हैं।

यह भी पढ़ें –नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

रसोईघर 

  • आपको अपनी रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।
  • अगर आप अपनी रसोई घर में दवाइयां रखते हैं, तो इससे परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बिल्कुल भी सही नहीं होता है।
  • आपको अपनी पैसों की अलमारी के साथ झाड़ू को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
  • झाड़ू को राहु का प्रतीक कहा जाता है और यह घर धन हानि जैसे गंभीर परेशानी ला सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 7,219 

Posted On - January 4, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 7,219 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation