ज्योतिष से जानें कैसा होगा आपका जीवन साथी

जीवनसाथी

हर इंसान का सपना होता है कि उसका जीवनसाथी बहुत सारी खूबियों का मालिक हो। उसके अंदर वह सभी गुण हों जो एक अच्छे जीवनसाथी में होते हैं। हर पुरुष और महिला को ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो प्यार करने वाला, सच्चा और ईमानदार हो। ऐसा लाइफ पार्टनर पाना नामुमकिन तो नहीं परंतु कठिन अवश्य है क्योंकि आजकल लोग ख़ुदग़र्ज़ अधिक हो गए हैं। लेकिन यदि आप चाहें तो एस्ट्रोलॉजी के द्वारा आप एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर को तलाश कर सकते हैं।

एस्ट्रोलोजी आपकी काफी सहायता कर सकती है आपके मन पसंद हमसफ़र को ढूंढने में। हर व्यक्ति की कुंडली का सप्तम भाव होने वाले जीवनसाथी के बारे में स्पष्ट रुप से सूचना देता है। सप्तम स्थान की राशि के अनुसार भावी जीवनसाथी का पता चलता है। इसके अलावा सप्तम भाव में मौजूद ग्रह के द्वारा भी होने वाले लाइफ पार्टनर के स्वभाव का अंदाजा लगाया जाता है।
आइए जानते हैं कि कैसे आप एस्ट्रोलॉजी की सहायता से अपनी राशि के अनुसार एक अच्छा और सच्चा जीवन साथी तलाश कर सकते हैं।

मेष राशि


इस राशि वालों का जीवन-साथी काफी अच्छे व्यक्तित्व वाला होता है। वह मधुर भाषी होने के अलावा परिवार को जोड़कर चलता है। इनका स्वभाव धार्मिक और पूजा-पाठ वाला होता है। इस राशि वाले जातक का लाइफ पार्टनर अधिकतर कंजूस और खरीदारी में काफ़ी होशियार भी होता हैं। इस राशि वाले की जोड़ी अपने हमसफ़र के साथ काफ़ी ख़ूबसूरत लगती है ।

वृष राशि

वृष राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी कुछ चीजों में अलसी और कठोर स्वभाव वाले बन जाते हैं। यह दिखने में सुंदर होने के अलावा रोमांटिक भी होते हैं। इन्हें बहुत आसानी से बात-बात पर क्रोध आ जाता है परंतु यह कला प्रेमी होते हैं तथा इनको सजना सवरना भी बहुत पसंद होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक का जीवन-साथी सुंदर होता है और इसीलिए अपनी उम्र से कम दिखता है। इनकी धार्मिक कार्यों में रूचि बहुत कम होती है। इस राशि वाले काफी सोशल होते हैं और इनके काफ़ी अधिक दोस्त भी होते हैं। इनको हर रोज़ नए-नए कपड़े पहनने का शौक होता है और इसके साथ-साथ इन्हें शॉपिंग करना भी बहुत पसंद होता है। यह अपने शत्रु से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं बल्कि अपने साहसी स्वभाव की वजह से उनको हरा देते हैं। अपने जीवनसाथी से इनको बहुत प्यार होता है और दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल भी होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के जीवन साथी अच्छे चरित्र वाले होते हैं। साथ ही यह काफी भाग्यशाली और बहुत तेज-तर्रार होने के अलावा छल वाले भी होते हैं। इनकी कद-काठी लंबी होती है लेकिन इनमें रिस्क और चुनौती लेने की क्षमता नहीं होती। यह दूसरों को ठगने में माहिर होते हैं परंतु अपने जीवनसाथी के प्रति यह वफादार रहते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लाइफ पार्टनर दान करने वाले और कार्य कुशल होते हैं। इनका रंग रूप बहुत आकर्षक होता है तथा इनका स्वभाव बहुत अधिक क्रोधी होता है। जिसकी वजह से आपसी संबंध में टकराव की स्थिति बन जाती है। यह बहुत स्वाभिमानी, अच्छी सोच वाले और उत्तम हृदय के मालिक होते हैं। यह अपने हमसफ़र की किस्मत में सौभाग्य की किरण लेकर आते हैं।

कन्या राशि

इस राशि वाले लोगों के जीवन-साथी धार्मिक प्रवृत्ति के बिल्कुल भी नहीं होते परंतु यह अपने कर्म पर विश्वास करने वाले होते हैं। यह स्वभाव से मनमौजी होते हैं। यह झगड़ालू होने के कारण छोटी-छोटी बातों पर अपने जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा करते हैं। लेकिन अपनी तमाम खामियों के बावजूद भी यह बहुत विद्वान और ज्ञानी होते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के जीवन-साथी बहुत ही कठोर दिल और अस्थिर दिमाग वाले होते हैं। यह अपने लाइफ पार्टनर को लेकर कुछ ज़्यादा ही स्वार्थी होते हैं। यह बहुत अधिक बुद्धिमान और चतुर होते हैं इसलिए किसी को भी बहुत आसानी से मात दे सकते हैं। इनका स्वभाव खर्चीला और झूंठ बोलना इनका सबसे कमज़ोर पक्ष होता है जिसकी वजह से यह अपने हमसफ़र के प्रति वफादार नहीं होते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के जीवन साथी स्थिर स्वभाव के साथ-साथ विनम्र होते हैं। यह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं और दूसरों पर भरोसा करने वाले होते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत दूसरों को आसानी से माफ करना और अपनी चीज़ों का त्याग होती है। समाज में इनका सम्मान इनके लेखन और गायन की वजह से बहुत अधिक बढ़ता है।

धनु राशि

धनु राशि बालों के जातक का हमसफ़र धनी होने के अलावा सद्गुणी होता है। उसका स्वभाव हंसमुख और मृदुभाषी होता है। यह आसानी से दूसरे व्यक्तियों के साथ घुलमिल जाता है। यह बहुत अधिक बुद्धिमान और अकसर दूसरों की मंशा समझ कर अपनी योजना बनाने वाला होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का हमसफर निर्भीक होता है और कठोर वाणी बोलने वाला होता है। यह घूमने फिरने का शौकीन होने के अलावा स्वभाव से चटोरेपन वाला होता है। यह अपने कार्यों से जल्दी निबटने में यकीन रखता है। यह क्रोधी होते हैं जिसकी वजह से इन्हें बात बात पर गुस्सा आता है और इस कारण इसके लाइफ पार्टनर को बहुत बार नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों पर लक्ष्मी मां की विशेष कृपा होती है। इनका स्वभाव दिखावा करने वाला और काम भावना इनमें अधिक होती है। यह बहुत अधिक चतुर होते हैं जिसके कारण किसी को भी बहुत आसानी से मात दे सकने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा यह दूसरों से अपना काम निकालने में भी काफ़ी माहिर होते हैं।

यह भी पढ़ें- नाम का पहला अक्षर बताता है व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य

 5,132 

Posted On - May 28, 2020 | Posted By - Jiyaiman | Read By -

 5,132 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation