नाम का पहला अक्षर बताता है व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य

नाम का पहला अक्षर बताता है व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य

हर इंसान के लिए उसका नाम उसके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि नाम से ही व्यक्ति पहचाना जाता है। आमतौर पर लोग चेहरे के बाद इसी से ही एक-दूसरे को पहचानते हैं। व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और भाग्योदय के बारे में नाम से बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। परंतु नाम असली होना चाहिए दरअसल कुछ लोग अपने नाम को बदल लेते हैं और यह सोचते हैं कि नए नाम के आधार पर ही उनका सारा भविष्य प्रभावित होगा। लेकिन वास्तव में आपका भाग्य और भविष्य असली नाम पर ही निर्भर होता है। आज हम कुछ ऐसे अक्षर के बारे में आपको बताएंगे जिनका नाम में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इनकी सहायता से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, गुण-दोष तथा खूबियां जानी जा सकती है।

‘अ’ अक्षर नाम वाले लोग

  • ‘अ’ अक्षर सबसे अधिक प्रभावशाली अक्षर माना गया है। इसको अंग्रेजी में ‘A’ कहते हैं और इसको नंबर 1 से देखा जाता है।
  • प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं ।
  • दूसरों के सामने जैसी चाहे वैसी छवि बनाने में सक्षम होते हैं।
  • आत्मविश्वासी होने के अलावा काफ़ी साहसी होते हैं।
  • अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं।
  • बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और इनमें नेतृत्व गुण होते हैं।
  • अपनी बातें आमतौर पर दूसरों से शेयर करने में यकीन नहीं रखते और इस वजह से अकसर लोग इन्हें घमंडी समझने लगते हैं।

‘क’ अक्षर नाम वाले लोग

  • ‘क’ को अंग्रेजी में ‘K’ कहा जाता है और इस की ऊर्जा अंक 2 के बराबर है।
  • रहस्यमयी और थोड़े शर्मीले स्वभाव होने के साथ-साथ इमोशनल भी होते हैं।
  • इस अक्षर के लोगों को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है।
  • दूसरों की मदद करने वाले और शांतिप्रिय होते हैं।
  • इन्हें एकांत में रहना अधिक पसंद होता है।
  • यह प्रायः साझेदारी में बेहतर तरीके से काम करते हैं और बहुत से मामलों में दूसरों पर निर्भर करते हैं।
  • इनके जीवन में संतुलन और सामंजस्य की कमी होती है।

‘स’ नाम वाले लोग

  • ‘स’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘S’ कहते हैं और स को न्यूमरोलॉजी में अंक 1 के बराबर माना गया है।
  • यह लोग पैदाइशी नेता होते हैं।
  • बहुत लॉयल होते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करते हैं।
  • बनावटी और झूठें नहीं होते।
  • इस अक्षर के लोग जिसके भी साथ होते हैं उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
  • रोमांटिक होने के अलावा बहुत वफादार भी माने जाते हैं।
  • यह लोग काफी आकर्षक और दिलचस्प होते हैं।
  • सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनना इन लोगों की खास बात होती है।
  • अपने सपनों को सच करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करते हैं।
  • इस अक्षर के लोग प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर और राजनेता बनते हैं।
  • इनको पैसों की कमी बिलकुल भी नहीं होती है।
  • गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।

‘न’ अक्षर वाले लोग

  • ‘न’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘N’ कहा जाता है और अंक ज्योतिष में इसको 5 के बराबर माना गया है। यह अंक आनंद , कल्पनाशीलता को प्रतिनिधित्व करता है।
  • ‘न’ नाम वाले एक्टिव और गैर-पारंपरिक सोच रखने वाले होते हैं।
  • यह बहुत आसानी से खुद को परिस्थिति के हिसाब से ढाल लेते हैं।
  • यह बहुत आलोचक किस्म के होते हैं तथा इनको जिंदगी में हमेशा परफेक्शन चाहिए।
  • यह लोग बहुत कल्पनाशील, बहुमुखी प्रतिभा वाले और इंटेलिजेंट होते हैं।

‘प’ अक्षर वाले लोग

  • ‘प’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘P’ कहते हैं तथा इसका अंक नंबर 7 के बराबर माना गया है।
  • इस अक्षर के नाम वाले लोग काफी दिलचस्प और प्रभावशाली होते हैं।
  • यह अपने सारे राज़ अपने मन में छुपा कर रखते हैं इसलिए थोड़े रहस्यमई से लगते हैं।
  • इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ की बातें किसी दूसरे से शेयर करना पसंद नहीं होता।
  • इस अक्षर के लोगों का दिमाग़ बहुत तेज़ होता है तथा बहुत हाज़िर जवाब भी होते हैं।
  • यह ख़ुद को परफेक्ट इंसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
  • इनके लिए रेपुटेशन और छवि अत्यधिक मायने रखती है।

‘म’ अक्षर वाले लोग

  • ‘म’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘M’ कहते हैं और इसका अंक 4 के बराबर माना जाता है।
  • यह लोग काफ़ी साहसी और मेहनती होते हैं।
  • यह बहुत वफादार किस्म के होते हैं।
  • यह बहुत ही फोकस्ड होते हैं और इन्हें अपने हर क़दम के बारे में पता होता है।
  • यह उच्च नैतिक मूल्यों में भरोसा करने वाले होते हैं।

‘व’ अक्षर वाले लोग

  • ‘व’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘V’ में कहते हैं। इस अक्षर से नाम शुरू होने वालों में अत्यधिक खूबियां पाई जाती हैं।
  • बेहद आज़ाद ख्याल होते हैं और इनके मन को जो अच्छा लगता है यह उसी काम को करते हैं।
  • दिल के साफ़ होते हैं परंतु अपनी बातें दूसरों से शेयर करना पसंद नहीं करते।
  • इन्हें किसी भी तरह की रोक-टोक और बंदिश पसंद नहीं होती।
  • हंसी-मजाक में कहीं गई बात को भी सच मान लेते हैं और अपने हिसाब से उसका अर्थ भी निकाल लेते हैं।
  • यह लोग दूसरों को सम्मान देते हैं और बदले में सम्मान चाहते हैं।
  • इनका पारिवारिक और विवाहित जीवन काफ़ी सुखमय होता है।

‘र’ अक्षर वाले लोग

  • ‘र’ अक्षर को अंग्रेजी में ‘R’ कहते हैं और यह अंक 9 के बराबर माना गया है। यह अंक मानवता और बुद्धि का प्रतीक है।
  • इस अक्षर के लोग काफ़ी प्रभावशाली होते हैं।
  • बहुत अधिक क्रिएटिव होते हैं इनकी दिलचस्पी कला तथा संस्कृति के क्षेत्र में अधिक होती है।
  • इस अक्षर वाले हमेशा दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं।
  • इनके व्यक्तित्व को सबसे ज्यादा प्रभावित इनकी प्रवृत्ति करती है।
  • यह बहुत बुद्धिमान और उदार होते हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनेस में मिलेगा मुनाफा, यदि आपकी कुंडली में हैं यह योग

 3,315 

Posted On - May 28, 2020 | Posted By - Jiyaiman | Read By -

 3,315 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation