दैनिक राशिफल 19 अगस्त- जानें आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे

दैनिक राशिफल 19 अगस्त

दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि यह किन किन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा और किन राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इसके साथ ही राशिफल में आपको लकी कलर और लकी नंबर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2020

मेष

आज के दिन आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। कुछ जातकों के जीवन में नई खुशियां आएंगी।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- लाल

वृषभ

अपने पराक्रम के बल पर आप आज समाज और परिवार के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इंटरनेट से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी नंबर- 5

लकी कलर- सफेद

मिथुन

आज आपकी बातें सटीक और कर्णप्रिय होगी जिसके कारण लोग आपको पसंद करेंगे। आज के दिन इस राशि के जातकों को धन से संबंधित मामलों को लेकर मुनाफा होने की पूरी संभावना है।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- हरा

कर्क

इस राशि के जातकों को अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आज के दिन अध्ययन करना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम का सहारा ले।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- स्लेटी

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा आज के दिन विदेशों से जुड़े व्यापार या किसी विदेशी मित्र से लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको आज किसी को उधार देने से या उधार लेने से बचना चाहिए।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- रक्तिम लाल

कन्या

आज के दिन कई नहीं उम्मीदें लेकर आएगा बस आपको ज्यादा ना सोच कर सही फैसला लेने की जरूरत है इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 7 

लकी कलर- हरा

तुला

आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वर्तमान में चल रही महामारी के कारण इस राशि के जातकों को नौकरी या कारोबार में दिक्कतें आई थी तो आज के दिन वह दूर हो सकती हैं।

लकी नंबर- 3
लकी कलर-केसरिया

वृश्चिक

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत खास रहेगा आपको अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने को मिल सकता है। पिता के साथ आपके संबंधों में आज निखार आएगा।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- महरून

धनु

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि गुढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं तो आज आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- पीला

मकर

जीवनसाथी के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं। कई गिले-शिकवे आप की एक पहल की वजह से दूर हो जाएंगे जिससे जीवन में शांति आएगी। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 6 

लकी कलर- नीला

कुंभ

आज के दिन कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें आपके शत्रु आपके प्रति साजिशें कर सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की भूल चूक करने से बचें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- बैंगनी

मीन

कुछ नया सीखने के लिए दिन अच्छा है आज अपने दायरे को तोड़कर आप ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं जिसके बारे में अब तक आप केवल सोचते थे। इस राशि की प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 3 

लकी कलर- नारंगी

यह भी पढ़ें- ओशो की कुंडली- जानें सबसे चर्चित आध्यात्मिक गुरु की कुंडली क्या कहती है

 3,409 

Posted On - August 19, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,409 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation