दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020- जानें ग्रहों की गति का आज के दिन आपके जीवन पर प्रभाव

दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020 में आज हम आपको आपके राशिफल के बारे में जानकारी देंगे। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है यह आपको इस राशिफल में पता चलेगा। इसके साथ ही हर राशि के लिए लकी नंबर और लकी कलर की जानकारी आपको मिलेगी। तो आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का।

दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020

मेष 

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज दिन अतिउत्तम रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को अपने गुरुजनों के साथ साझा करेंगे और आपको उचित उत्तर भी मिलेगा। जो जातक प्रेम संबंध में पड़े हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 1

लकी कलर-महरून

वृषभ 

यदि लंबे समय से घर की कोई जरूरी चीज खरीदना चाहते थे तो आज के दिन खरीद सकते हैं। आपकी माता का स्वास्थ्य खराब था तो आज ठीक हो सकता है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी

लकी नंबर- 4

लकी कलर-कत्थई

मिथुन 

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी आप  कार्यक्षेत्र में अच्छा काम कर सकेंगे आपके दुश्मन भी आज आपके मित्र बन जाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ।

लकी नंबर- 2

लकी कलर-हल्का हरा

कर्क 

आज आप सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति कर सकते हैं। आपकी वाणी में तेज देखा जाएगा जिससे आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

लकी नंबर- 3

लकी कलर-सफेद

सिंह 

मानसिक रूप से आज आप सशक्त नजर आएंगे। इस राशि के कई जातक जीवन के जरूरी फैसले आज के दिन ले सकते हैं। आज इंटरनेट के माध्यम से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी नंबर- 7

लकी कलर-केसरिया

कन्या 

आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी से भी लेनदेन करने से पहले यह जान लें कि सौदा आने वाले समय में आपके लिए कैसा साबित होगा। अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

लकी नंबर- 6

लकी कलर-हरा

तुला 

कई बार अपनी ग़लतियों को मान लेना ही सही होता है आज के दिन आप भी ऐसा ही करेंगे आज आप अपनी गलतियों को सुधार कर कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी भी खुश होंगी।

लकी नंबर- 5

लकी कलर-स्लेटी

वृश्चिक 

इस राशि के जातक आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही मानसिक शांति के लिए आप योग ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं।

लकी नंबर- 9

लकी कलर-लाल

धनु 

धनु राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपको गूढ़ विषयों को जानने में आनंद आएगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लकी नंबर- 8

लकी कलर-नारंगी

मकर 

इस राशि के जातकों को आज पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और उन को खुश करने के लिए कोई कार्य कर सकते हैं।

लकी नंबर- 5

लकी कलर-बैंगनी

कुंभ 

आज के दिन इस राशि के उन लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है जो 50 की उम्र पार कर चुके हैं। दवाइयां लेते हैं तो समय पर लें। आज शत्रुओं से भी बच कर रहने की जरूरत है।

लकी नंबर- 1

लकी कलर-नीला

मीन

इस राशि के जातकों को आज के दिन उन कार्यों को करना चाहिए जिनमें इनको महारत हासिल है। ऐसे काम ना करें जो आपको अच्छी तरह से नहीं आते नहीं तो जीवन में परेशानियां सकते हैं।

लकी नंबर- 4

लकी कलर-पीला

यह भी पढ़ें- स्वप्न ज्योतिष: ये 10 सपने आएं तो समझिए हो सकता है पैसों का नुकसान

 2,823 

Posted On - August 20, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,823 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation