दैनिक राशिफल 18 अगस्त- आज इन तीन राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर

दैनिक राशिफल 18 अगस्त

दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2020 में हम आज आपको बताएंगे कि दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा लकी रंग है और कौन सा कलर आपके लिए लकी है। तो आईए विस्तार से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2020

मेष राशि

इस राशि के जातकों को आज अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। उनसे बातें करने की कोशिश करें और उनकी परेशानियों को समझें। इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन वाहन सुख मिल सकता है।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- महरून

वृषभ राशि

जिन कामों को करने में आप अक्सर घबराते हैं उनको भी आज करने की क्षमता आपमें होगी। लेकिन आपको हमारी यह सलाह रहेगी की अतिउत्साह में कोई ऐसा काम न कर दें जिससे आपको नुक्सान हो जाए।

लकी नंबर-7
लकी कलर- सफेद

मिथुन राशि

आपकी वाणी में आज तेज देखा जाएगा अपनी बातों से आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आज वह चिंता भी दूर हो सकती है।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा

कर्क राशि

इस राशि के जातक आज उन कामों को करना पसंद करेंगे जो इनके बचपन का शौक था। मन को एकाग्र रखने के लिए कुछ जातक योग ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- स्लेटी

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन संभलकर रहने की जरूरत है। आज आर्थिक लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पहले तो लेन-देन न करें लेकिन यदि जरूरी हो तो किसी विश्वास पात्र व्यक्ति को अपने पास जरूर रखें।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- नारंगी

कन्या राशि

आपका भाग्य आज करवट ले सकता है और बीते समय में किये गए अच्छे कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी नंबर- 2
लकी कलर- भूरा

तुला राशि

कर्मक्षेत्र मेंं आज के दिन आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आप अभी तक बेरोजगार हैं तो रोजगार मिल सकता है। यदि आप अच्छे पद पर हैं तो आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विनम्र बने रहें।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- गेहुंआ

वृश्चिक

इस राशि के जो जातक आध्यात्मिक गतिविधियों में संलग्न हैं उन्हें आज अच्छे अनुभव हो सकते हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के लोगोंं का पारिवारिक जीवन भी आज अच्छा रहेगा। पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

लकी नंबर- 6
लकी कलर- लाल

धनु

आपको आज गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में मजा आएगा। हालांकि इस राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन कम-से-कम बोलेंगे तो आने वाला दिन कई शुभ संकेत लेकर आएगा।

लकी नंबर- 8
लकी कलर- पीला

मकर

इस राशि के लोग शादीशुदा जीवन में आज अच्छा समय बिता पाएंगे। यदि जीवनसाथी के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो वह भी आज दूर हो सकता है।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- बैंगनी

कुंभ

आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। अपना भेद किसी के सामने न खोलें नहीं तो दिक्कतों में पड़ सकते हैं। यदि आप किसी बीमारी की चपेट में हैं तो आज के दिन अपना विशेष ख्याल रखें।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला

मीन

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत उम्दा रहेगा। आप अपनी पाठ्यक्रम की पुस्तकों को पढ़ने में ध्यान लगाएंगे। यदि आप प्रेम संबंधों में हैं तो यह दिन आपको कई नए अनुभव करा सकता है साथ ही मोबाइल पर घंटों बात कर सकते हैं।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- नारंगी

यह भी पढ़ें- सूर्य का गोचर 16 अगस्त 2020- जानें कैसा पड़ेगा सूर्य के गोचर का आपके जीवन पर असर

 3,087 

Posted On - August 18, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,087 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation