दिवाली 2021 पर बन रहा है अत्यंत शुभ योग, एक ही राशि में आ रहे हैं 4 ग्रह

दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त

दिवाली या दीपावली को हिन्दू धर्म में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है। जहाँ लोग धन की देवी माँ लक्ष्मी एवं हिन्दू धर्म में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले भगवान गणेश की आराधना करते हैं। हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। जब प्रभु श्री राम लंकापति रावण का वध कर माता जानकी और भ्राता लक्ष्मण के संग 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या पधारे थे तब से इस पवित्र पर्व को मनाया जा रहा है। इस वर्ष दिवाली 2021 खास रहने वाली है। AstroTalk ज्योतिष विद्वानों के अनुसार दिवाली 2021 पर चार ग्रह एक ही राशि में विराजमान रहेंगे।

इस वर्ष दिवाली 2021 पर्व 4 नवम्बर, गुरूवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस शुभ योग में माता लक्ष्मी एवं प्रभु गणेश की पूजा-अर्चना करने से आपके जीवन में भगवान की विशेष कृपा रहेगी और आप सौभाग्यशाली रहेंगे।

यह भी पढ़ें: आपको अपना दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए?

कैसे शुभ है दिवाली 2021?

इस वर्ष दिवाली को इसलिए शुभ माना जा रहा है क्योंकि एक ही राशि में चार ग्रह विराजमान हैं, जो एक शुभ एवं दुर्लभ योग बना रहे हैं। आपको बता दें कि दिवाली 2021 पर तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा ग्रह विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों का प्रधान, मंगल को सेनापति, बुध को राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी-तांबा से बना कड़ा पहनने के ज्योतिषीय लाभ

क्या है वह शुभ संकेत?

दिवाली पर एक राशि में चार ग्रहों के विराजमान होने से भक्तों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं जैसे- धन में विद्धि होना, या आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपके नौकरी या व्यापर में तरक्की का योग बन सकता है, जिसके साथ आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: हल्दी का महत्व एवं ज्योतिषीय लाभ

दीपावली 2021 शुभ मुहूर्त

दिवाली 04 नवंबर 2021, दिन गुरूवार

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:10 बजे से रात्रि 08:06 बजे तक

प्रदोष काल मुहूर्त शाम 05:34 बजे से रात्रि 08:10 बजे तक

अमावस्या तिथि प्रारंभ 04 नवबंर 2021, सुबह 06:03 बजे से

अमावस्या तिथि समाप्त 05 नवबंर 2021, 02:44 बजे

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,150 

Posted On - September 29, 2021 | Posted By - Shantanoo Mishra | Read By -

 2,150 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation