प्रेम विवाह: अपनी पसंद की लडकी से शादी करने के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय
आज बहुत कम लोग है, जो अपने माता – पिता की पसंद से शादी करना चाहता है। क्योंकि आज सभी लोग अपनी पसंद की लडकी या लड़के से विवाह करना चाहते है। लेकिन कई बार सबकी रजामंदी के बावजूद भी लोग अपनी पसंद की लडकी से शादी नहीं कर पाते है। आपको बता दें कि ऐसा ग्रहों की दशा के कारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली में ग्रह पीड़ित हो जाते है, तब जातक अपनी मनपसंद लड़की से शादी नहीं कर पाता है।
वहीं आजकल सभी लोग लव मैरिज या अपनी पसंद से शादी करना पसंद करते है। साथ ही आज युवा एक ऐसे साथी की तलाश में रहते है, जो उनका साथ जीवन भर दे और उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। इसी के साथ वह उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। अगर आप किसी को पसंद करते है और उनसे विवाह करना चाहते हैं। लेकिन इसमें काफी अड़चन आ रही है, तो आपको ज्योतिष शास्त्र की सहायता लेनी चाहिए।
अगर आप अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं। लेकिन शादी में किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपायों की सहायता से अपनी शादी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष विज्ञान की सहायता से कैसे आप अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह कर सकते हैं। और उनके साथ खुशहाल जीवन बिता सकते हैं।
क्यों आती है अपनी पसंद की लड़की से शादी करने में बाधा?
शादी, विवाह आदि के लिए बृहस्पति ग्रह काफी महत्वपूर्ण होता है।
आपको बता दें कि विवाह और विवाह संबंध के लिए बृहस्पति ग्रह को ही देखा जाता है।
अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति अपने मनपसंद जीवन साथी के साथ विवाह नहीं कर पाता।
इसी के साथ बृहस्पति के कमजोर होने से जातक की कुंडली में विवाह से जुड़ी परेशानियां भी उत्पन्न होने लगती हैं
आपको बता दें कि शुक्र को प्रेम का देवता माना जाता है।
अगर आप अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं और उसमें बाधा आ रही है, तो आपको शुक्र को खुश करना चाहिए।
अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा सही नहीं होती है, तो विवाह में समस्या उत्पन्न होती है।
कई बार कुंडली में मांगलिक दोष के कारण भी जातक अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं कर पाता है।