आज का राशिफल हर दिन अलग क्यों होता है? जानें दैनिक भविष्यफल बदलने की बड़ी वजह

Daily Horoscope

आज का राशिफल (aaj ka rashifal) या दैनिक राशिफल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। आज का राशिफल में हर दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान होते हैं। कभी किसी राशि के लिए तरक्की के संकेत मिलते हैं तो कभी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसी तरह से प्रेम राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल, करियर राशिफल और आर्थिक राशिफल में हर दिन अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग भविष्यवाणियां होती हैं। यही कारण है कि लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर आज का राशिफल (daily horoscope) हर दिन क्यों बदल जाता है। आइए जानते हैं इसका मुख्य कारण।

हर दिन क्यों बदल जाता है आज का राशिफल

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है, आज का राशिफल या दैनिक राशिफल (today horoscope) सिर्फ एक दिन तक ही मान्य होता है। जबकि साप्ताहिक राशिफल सात दिनों तक, मासिक राशिफल पूरे महीने तक और वार्षिक राशिफल पूरे वर्ष तक मान्य होती है। दैनिक राशिफल के भविष्यवाणी की छोटी अवधि का मुख्य कारण है चंद्रमा की बदलती चाल।

चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। इसके अलावा कुछ मुख्य ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर भी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषी प्रत्येक दिन के ग्रहों की स्थिति का ध्यानपूर्वक आकलन करके सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल तैयार करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन, एक-दूसरे के साथ बनने वाले संबंधों और कुंडली के विभिन्न भावों का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। यही कारण है कि तिथि बदलते ही आज का राशिफल भी बदल जाता है।

चंद्रमा का गोचर दैनिक राशिफल को कैसे प्रभावित करता है?

ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। चंद्रमा लगभग सवा दो से ढाई दिन में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों के साथ बनने वाले संबंध दैनिक फलादेश के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि आज का राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि पर आधारित होते हैं। उदाहरण के लिए, यदि चंद्रमा किसी राशि से संबंधित अनुकूल स्थिति में है, तो ज्योतिषीय व्याख्या के अनुसार उस दिन भावनात्मक संतुलन, बातचीत या कामकाज में सहजता के संकेत मिल सकते हैं। वहीं, दूसरी स्थिति में व्यक्ति को धैर्य रखने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जा सकती है।

यदि आप अपनी चंद्र राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो ऑनलाइन टूल चंद्र राशि कैलकुलेटर से अपनी चंद्र राशि का पता लगा सकते हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से बदलता है आज का राशिफल

चंद्रमा के अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और गुरु जैसे अन्य ग्रह भी निरंतर आकाश में अपनी गति व स्थिति बदलते रहते हैं। हालांकि सभी ग्रह एक ही दिन राशि नहीं बदलते हैं। बल्कि हर ग्रह निश्चित समय अवधि में गोचर करता है। कुछ ग्रह लंबे समय तक एक ही राशि में रहते हैं तो कुछ एक महीने में राशि बदलता है। इसके साथ ही आकाश में नक्षत्र और तिथियां हर दिन बदलती हैं, जिससे अलग-अलग दिन शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जो राशियों को प्रभावित करते हैं। ग्रहों की दैनिक गति और नक्षत्रों के बदलाव के कारण भी आज का राशिफल की भविष्यवाणी प्रतिदिन बदल जाती है।

ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि पर क्या असर डाल रहे हैं, इस पर व्यक्तिगत सलाह या सुझाव पाने के लिए ज्योतिषी से फ्री चैट कर सकते हैं।

Loading

Posted On - October 29, 2026 | Posted By - Pallawi Kumari | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation