Tulsi Vivah 2026: कार्तिक मास में भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत भी हो जाती है। लेकिन भगवान के जागृत होते ही जो त्योहार सबसे पहले मनाया जाता है, वह है ‘तुलसी विवाह’। इस अनुष्ठान में भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप का विवाह तुलसी के पौधे से कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के बाद से ही शादी-विवाह जैसे अनुष्ठान आरंभ हो जाते हैं।
इसी के साथ तुलसी विवाह पर विवाहित लोगों के लिए कुछ उपाय भी बताए जाते हैं, जो वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ाने के लिए कारगर माने जाते हैं। यदि आप अपनी राशि चिन्ह के अनुसार ये उपाय करेंगे तो अधिक लाभकारी हो सकता है। जानें मेष से लेकर मीन सभी राशियां तुलसी विवाह के दिन कौन से उपाय कर सकते हैं।
देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को पड़ रही है। वहीं 21 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। हालांकि तुलसी विवाह को लेकर अलग-अलग परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह मनाते हैं, तो वहीं कुछ देवउठनी एकादशी के बाद अगले दिन द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का आयोजन प्रदोष काल में करते हैं।
तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि, कथा और महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए तुलसी विवाह 2026 पर क्लिक करें।
तुलसी विवाह पर राशिनुसार उपाय करने से जन्म कुंडली के स्वामी ग्रह मजबूत होते हैं। इससे दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर होती है और वैवाहिक संबंधों में प्रेम व मधुरता आती है। अपनी राशि अनुसार मुख्य उपाय नीचे दिए गए हैं:
मेष राशि- इस राशि वाले जातक तुलसी विवाह पर माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी और लाल गुलाब अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होता है।
वृषभ राशि- तुलसी विवाह के दौरान इत्र अर्पित करें और तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और ऐश्वर्य बढ़ता है।
मिथुन राशि- तुलसी विवाह के दिन मिथुन राशि वाले जातक माता तुलसी को हरे रंग के सामान, हरी चूड़ियां या हरी साड़ी अर्पित करें। मान्यता है कि यह उपाय वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाता है।
कर्क राशि- विवाह अनुष्ठान के दौरान तुलसी माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इस उपाय से वैवाहिक में पति-पत्नी के बीच शांति रहती है।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातक तुलसी विवाह पर पूजा में लाल पुष्प अर्पित करें और पेड़े का भोग लगाएं। इससे मान-सम्मान बढ़ता है।
कन्या राशि- माता तुलसी को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें। यह उपाय वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए अच्छा माना जाता है।
तुला राशि- मां तुलसी को इत्र चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख और शांति बढ़ती है।
वृश्चिक राशि- माता तुलसी को लाल गुलाब और लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ता है।
धनु राशि- तुलसी विवाह की पूजा में धनु राशि वाले जातक तुलसी स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय पार्टनर के साथ चल रही दूरियों को कम करता है।
मकर राशि- माता तुलसी के सामने 5 घी के दीपक जलाएं और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करें। इससे जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि– माता को सिंदूर और सुहाग का सामान चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही नोंक-झोंक दूर होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि- माता तुलसी को पूजा के दौरान मेवे का भोग लगाएं और शालीग्राम को पीले चंदन का तिलक लगाएं। इससे वैवाहिक जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
दांपत्य जीवन में यदि आप किसी प्रकार की समस्या या तनाव आदि का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष से फ्री चैट करके व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें