दैनिक राशिफल 15 अगस्त- जानें स्वतंत्रता दिवस क्या खास लेकर आया है आपके लिए

दैनिक राशिफल 15 अगस्त

दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र मौके पर आपका दिन कैसा गुजरेगा। इसके साथ ही हमारे इस लेख में पढ़ें कि आज के दिन आपके लिए लकी नंबर कौन सा है और कौन सा कलर आपके जीवन में नए रंग भरेगा। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2020

मेष

आज के दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ बैठकर दशभक्ति से जुड़ी फिल्में आज के दिन आप देख सकते हैं। यदि आपके छोटे भाई-बहन हैं तो उनके साथ भी आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- महरून

वृषभ

इस राशि के लोग आज सामाजिक स्तर पर मान सम्मान पा सकते हैं। अपनी वाणी के दम पर आज आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- सफेद

मिथुन


मानसिक रूप से आप सशक्त रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति की फिल्में देखकर आपके अंदर भी देशभक्ति की भावना जागृत हो सकती है। आज शारीरिक रूप से आप खुद को सशक्त पाएंगे दिन को बेहतरीन बनाने के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- भूरा

कर्क


आपको आज आर्थिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं उनको आज लाभ हो सकता है। देश के प्रति अपने कर्तव्यों को आज के दिन आप समझेंगे।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- स्लेटी

सिंह


आज आपको पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा। यदि बड़े भाई-बहनों के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो आज वो दूर हो सकता है। आप भारत के महापुरुषों की वीरगाथाएं पढ़ सकते हैं।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- नारंगी

कन्या

आज कार्यक्षेत्र की परेशानियों से दूर आप एकांत में समय बिता सकते हैं और अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आज पिता के साथ मिलकर देश के अहम मुद्दों पर इस राशि के कुछ जातकों की बातचीत हो सकती है।

लकी नंबर- 8
लकी कलर- हरा

तुला

आज आप धार्मिक कामों में रुचि लेंगे। अपने गुरुजनों के साथ इस राशि के विद्यार्थी अच्छा समय बिता सकते हैं और उनसे देशप्रेम को लेकर किस्से-कहानियां सुन सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 6
लकी कलर- सफेद

वृश्चिक

आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कुछ लोग आज देश से जुड़ी उन जानकारियों को निकालने की कोशिशें कर सकते हैं जो उन्हें अभी तक पता नहीं हैं।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- लाल

धनु

इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन आज सुखद रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे और अपने स्कूल या कॉलेज के दिनों के किस्से सुनाएँगे। देशप्रेम की भावना जागृत होगी।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- केसरिया

मकर


आज के दिन इस राशि के लोगों को ऐसे पकवान खाने से बचना चाहिए जो इनके स्वास्थ्य को अक्सर खराब करते हैं। आज आप खुद पर विजय पाने के लिए योग ध्यान का सहारा ले सकते हैं।

लकी नंबर-5
लकी कलर- बैंगीनी


कुंभ

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बड़े-बुजुर्गों से देश से जुड़े कई जरूरी जानकारियां आज के दिन पा सकते हैं। इस राशि के जिन जातकों की संतान है उन्हें संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला

मीन

आज आपको परिवार के बीच समय बिता के सुख की अनुभूति होगी। घर के छोटे बच्चों को आप वीर जवानों की किस्से कहानियां सुना सकते हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए किसी अच्छी पुस्तक का अध्ययन भी कर सकते हैं।  

लकी नंबर- पीला
लकी कलर- 2

यह भी पढ़ें- ओशो की कुंडली- जानें सबसे चर्चित आध्यात्मिक गुरु की कुंडली क्या कहती है

 1,831 

Posted On - August 15, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 1,831 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation