दैनिक राशिफल 7 अगस्त 2020- जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का यह दिन आपके लिए

साप्ताहिक राशिफल 7 अगस्त

दैनिक राशिफल 7 अगस्त 2020 में आज हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बताइएंगे। इसके साथ ही हम आपको लकी कलर और लकी नंबर की जानकारी भी देंगे। तो आईए अब विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा आज के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

दैनिक राशिफल 7 अगस्त 2020

मेष

बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सीनियर्स से आपको आपके काम को लेकर वाहवाही मिल सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

लकी नंबर-5

लकी कलर- लाल

वृषभ

आर्थिक मामलों के लिए लाभकारी दिन है। यदि कहीं निवेश किया था तो आज के दिन मुनाफा मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। मन को संतुलित रखने के लिए योग-ध्यान करें। 

लकी नंबर-1

लकी कलर- सफेद

मिथुन 

कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा आज हो सकती है। लेकिन आपको ताड़ के झाड़ पर चढ़ने की जरूरत नहीं है अपने काम को उसी तरह करते रहें जिस तरह आप कर रहे थे। पारिवारिक जीवन को सुधारने के लिए खुद में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है।

लकी नंबर-3

लकी कलर- गुलाबी

कर्क 

आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिन है। आज आप संसार में फैली बुराइयों से नजर हटाकर अपने अंदर झांक सकते हैं। अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।

लकी नंबर-  7

लकी कलर- स्लेटी

सिंह 

इस राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिन जातकों की उम्र 50 से ज्यादा है वहा डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- लाल

कन्या 

जीवनसाथी के साथ इस राशि के शादीशुदा जातक आज अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही साझेदारी के बिजनेस में भी इस राशि के जातकों को मुनाफा होगा।

लकी नंबर-5

लकी कलर-  हरा

तुला 

यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज ऐसा कुछ भी ना करें जिससे वह बीमारी फिर से उबर जाए। आपके शत्रु आप के खिलाफ साजिशें कर सकते हैं इसलिए सतर्कता से रहें खासकर कार्यक्षेत्र में।

लकी नंबर-6

लकी कलर-  भूरा

काले जादू से बचने के लिए यहां क्लिक करें- सिद्ध काली मंत्र द्वारा तंत्र प्रयोग से रक्षा

वृश्चिक

विद्यार्थियों के लिए विद्या अध्ययन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आपको शिक्षा के क्षेत्र में कोई परेशानी आ रही है तो माता-पिता आपकी सहायता कर सकते हैं। प्रेम संबंध में पड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा है।

लकी नंबर-8

लकी कलर-  मेहरून

धनु 

लंबे समय से वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे थे तो आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा आज आप खरीद सकते हैं।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- कत्थई

मकर 

आपके अंदर साहस और पराक्रम की अधिकता रहेगी। हर कार्य को आप आगे बढ़कर पूरा करेंगे और इसमें आपके छोटे भाई-बहनों का भी आपको सहयोग मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी जिससे आपको भी मानसिक शांति मिलेगी। इंटरनेट से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

लकी नंबर- 2

लकी कलर- बैंगनी

कुंभ

यदि काफी समय से परिवार में लोगों के बीच मनमुटाव था तो वह आज के दिन दूर हो सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से भी आज लाभ होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर भी आप मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- नीला

मीन

आज मन को संतुलित रखकर हर काम को करने की जरूरत है यदि आप जल्दबाजी में काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए आज से आप व्यायाम या योग को अपने जीवन में ला सकते हैं।

लकी नंबर- 9

लकी कलर-  पीला

यह भी पढ़ें- भगवान राम की जन्म कुंडली की कुछ खास बातें

 2,448 

Posted On - August 7, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,448 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation