दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2020- इन तीन राशियों के लोग आज के दिन रहें सावधान

साप्ताहिक राशिफल

दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। इसके साथ ही हम आपके लिए लकी नंबर और लकी कलर के बारे में भी जानकारी देंगे। हमारा यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। तो आईए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 

दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2020

मेष  

आज चंद्र देव आपके सप्तम भाव में रहेंगे जिससे दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। यदि आप अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं तो आज के दिन उनसे घंटों फोन पर बातें कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है।

शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 

वृषभ 

आपको आज के दिन सावधानी से रहने की जरूरत है छठे भाव में विराजमान चंद्रमा  मानसिक विकार दे सकते हैं। आपके विरोधी आप के खिलाफ साजिशें कर सकते हैं। इसलिए हर काम सतर्कता के साथ करें।

शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- नारंगी

मिथुन 

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है आप अपने पाठ्यक्रम के विषयों को मन लगाकर पड़ेंगे। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है आप अपने लवमेट के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- 6

कर्क 

चंद्रमा आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे इसलिए आपकेजीवन में सुख-सुविधाओं का आगमन हो सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई जरूरी सामान खरीदना चाहते थे तो आज के दिन खरीद सकते हैं।

शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- दूधिया

सिंह 

आज के दिन आप में गजब का उत्साह देखने को मिलेगा अपने कार्य करने की गति से आप अपने सहकर्मियों को कार्यक्षेत्र में प्रभावित कर सकते हैं। परिवार में छोटे भाई बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक-4 
शुभ रंग- नारंगी

कन्या 

यदि आज के दिन आप सही समय पर सही बात बोलते हैं तो आपकी बात का बहुत बड़ा मोल होगा। इसलिए सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करें और शालीन व्यवहार का प्रदर्शन करें।

शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- हरा

तुला 

लग्न भाव में चंद्रमा के स्थित होने से आज के दिन आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ पाएंगे। बड़े से बड़े विवाद को भी आप बहुत ही शांति और सहजता के साथ सुलझा पाएंगे।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- स्लेटी

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य के लिए जो चीज ठीक नहीं है उसे ना ही करें तो बेहतर रहेगा नहीं तो छोटी सी गलती पर आपको बड़ा हर्जाना भरना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

धनु 

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहकर आपको कार्यक्षेत्र या कारोबार में लाभ दिलाएंगे। आज के दिन पिता के साथ आपके संबंधों में भी निखार आने की संभावना है। 

शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला

मकर

यदि कार्यक्षेत्र में आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था तो आज उसे आप पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। किसी भी तरह का रिस्क लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

कुंभ

आज का दिन आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अच्छा है इसलिए योग ध्यान का सहारा लेकर आपको फायदा उठाना चाहिए। इसके अलावा आप धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकते हैं।

शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- काला

मीन

यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आज के दिन बहुत सावधान रहने की जरूरत है। डॉक्टर की बताई गई सलाह के अनुसार की आज का दिन बताएं अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस राशि के जो जातक गूढ़ विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक-5 
शुभ रंग- हल्का पीला

यह भी पढ़ें- शिव-सती की प्रेम कथा- सभी पौराणिक प्रेम कथाओं में सबसे अद्दभूत है यह कथा

 2,338 

Posted On - July 28, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,338 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation