दैनिक राशिफल 29 जुलाई 2020- जानें ग्रहों की चाल का क्या पड़ेगा आप पर असर

दैनिक राशिफल 29 जुलाई

दैनिक राशिफल 29 जुलाई 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। इसके साथ ही हम आपके लिए लकी नंबर और लकी कलर के बारे में भी जानकारी देंगे। हमारा यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है और आज के दिन चंद्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। तो आईए जानते हैं क्या कहता है आज का राशिफल। 

दैनिक राशिफल 29 जुलाई 2020

मेष राशि 

दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकता है। इसलिए आपको वाद-विवाद की स्थिति से बचने की जरूरत है। कामुक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। 

लकी नंबर- 1
लकी कलर- महरून

वृषभ राशि

आज के दिन जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद दूर होंगे आप उनको अपनी बातों से प्रभावित कर पाने में सक्षम होंगे। यदि आप जीवनसाथी के साथ अपना कारोबार शुरू करने के बारे में विचार बना रहे थे तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को लाभ होगा। 

लकी नंबर- 2
लकी कलर- दूधिया सफेद

मिथुन राशि

आज के दिन आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं इसलिए संभलकर रहें। ऐसे किसी भी आदमी को अपना राज न बताएं जिसपर आपको विश्वास नहीं है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से भी परेशान हो सकते हैं। 

लकी नंबर- 7
लकी कलर- बैंगनी

कर्क राशि

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज के दिन प्रपोज करने के लिए अच्छा है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

लकी नंबर- 7
लकी कलर- सफेद

सिंह राशि

आज चंद्र देव आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ाएंगे। यदि आप वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज अपने घर वालों के साथ खुलकर बात कर सकते हैं। माता के साथ संबंध सुधरेंगे। 

लकी नंबर- 8
लकी कलर- केसरिया

कन्या राशि 

इस राशि के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने विचारों को आप नये आयाम देंगे और जीवन में आगे बढ़ेंगे। यदि छोटे भाई-बहनों के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो उसे दूर करने की कोशिश करें। 

लकी नंबर- 5
लकी कलर- हरा

तुला राशि

आपकी वाणी केे भाव में चंद्र देव आज के दिन विराजमान रहेंगे इसलिए आपकी वाणी में मिठास आएगी। यह परिवार का भाव भी कहा जाता है इसलिए पारिवारिक स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव देखने को आपको मिल सकते हैं। 

लकी नंबर- 6
लकी कलर- स्लेटी

वृश्चिक राशि 

आपके लग्न में विराजमान चंद्रमा मानसिक परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे। अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करके आप घर परिवार में चल रहे कलह-कलेश को दूर कर पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य में सुधार करनेके लिए योग ध्यान करें। 

लकी नंबर- 9
लकी कलर-  लाल

धनु राशि 

आज के दिन आपको आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह की चीजों पर खर्चा हो सकता है। इस राशि के जो लोग ज्योतिष जैसे गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उन्हें आज कुछ जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बैठाने की कोशिश करनी होगी। 

लकी नंबर- 5
लकी कलर- नारंगी

मकर राशि

आपके एकादश भाव में विराजमान चंद्रमा आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। यदि आपने किसी को उधार दिया था और अब तक उधार वापस नहीं मिला था तो आज मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों में से कोई आपको जरूरी सलाह दे सकता है। 

लकी नंबर- 2
लकी कलर-  नीला

कुंभ राशि

चंद्र देव आज आपके दशम भाव में विराजमान होकर कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे। इसके साथ ही पिता के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

लकी नंबर- 2
लकी कलर-  नीला

मीन राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में आज आध्यात्मिकता की अधिकता रहेगी। आप धार्मिक क्रियाकलापों में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने गुरुजनों से मुलाकात या बातचीत कर सकते हैं।

लकी नंबर- 7
लकी कलर- पीला 

यह भी पढ़ें- समलैंगिकता (LGBT) का कारण क्या है? जानें इसकी ज्योतिषीय वजहें

 2,347 

Posted On - July 29, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,347 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation