Independence Day Numerology: 15 अगस्त पर बन रहा अंकों का अनोखा मेल, जानें इस बार का स्वतंत्रता दिवस क्यों खास?

Independence Day Numerology:  इस वर्ष 2026 में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। देशवासी आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 15 अगस्त का दिन आजादी, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस का दिन विशेष ऐतिहासिक महत्व रखता है। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अंकों का कुछ ऐसा अनोखा मेल बन रहा है, जिससे यह दिन ऐतिहासिक के साथ ही अंक ज्योतिष की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से इस बार 15 अगस्त 2026 इतना खास रहने वाला है।

तिथि, महीना और वर्ष का खास संयोग

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार की तिथि, महीना और वर्ष की अंकशास्त्र के आधार पर यदि गणना करें तो तीन अलग-अलग संख्याएं प्राप्त होती हैं, जो इस प्रकार हैं-

अंकशास्त्र के अनुसार 15 अगस्त 2026 का मूलांक

  • 15 अगस्त 2026- 1 + 5 + 8 + 2 + 0 + 2 + 6 = 24 (2 + 4) = 6 
  • तिथि- 15 (1+5) = 6
  • महीना (अगस्त) = 8
  • वर्ष 2026 (2+0+2+6)= 10 (1+0)= 1

अंक ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हमें तीन अलग-अलग संख्याएं प्राप्त हो रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन अंकों का गहरा अर्थ भी बताया गया है।

1 अंक- व्यक्तित्व, पहल, नेतृत्व क्षमता और नई शुरुआत 

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 (Mulank 1) को ग्रहों के राजा सूर्य का अंक माना जाता है, जो शक्ति, ऊर्जा, आरोग्यता के प्रतीक हैं। सूर्य की कृपा पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • मूलांक 1 वाले सूर्य देव की पूजा करें। नियमित सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
  • सूर्य को जल से अर्घ्य देते समय “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” या “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें।
  • मूलांक 1 वालों के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी होता है।
  • जरूरतमंदों में अन्न, गुड़, वस्त्र जैसी चीजों का दान करें। 

6 अंक- जिम्मेदारी, सामंजस्य, परिवार और स्वयं के विकल्पों का स्वामित्व

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 (Mulank 6) का कारक शुक्र ग्रह है, जिसका संबंंध सुख, संपन्नता, प्रेम, विलास, सुंदरता से है। शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें।
  • शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद वस्त्र, अन्न, मिठाई, दूध आदि का दान करें।
  • मूलांक 6 वालों को ज्योतिषी की सलाह पर ओपल या हीरा रत्न धारण करना चाहिए। रत्न संबंधी जानकारी या अन्य सवालों के जवाब के लिए ज्योतिषी के साथ फ्री चैट कर सकते हैं।

8 अंक- महत्वाकांक्षा, अनुशासन, धन और उपलब्धि

8 मूलांक के स्वामी शनि ग्रह हैं, जिनका संबंध न्याय, कर्म, मेहनत, आयु और अनुशासन से है। शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कारगर माने जाते हैं जो इस प्रकार हैं-

  • शनिवार के दिन काले तिल और नीले फूल अर्पित कर शनि देव की पूजा करें।
  • पीपल वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और सरसों तेल का दीप जलाएं।
  • गरीबों की मदद करें। कंबल, छाता, वस्त्र आदि का दान करें।
  • शनि दोष हो तो ये उपाय अधिक कारगर माने जाते हैं। आपकी राशि में शनि साढ़ेसाती है या नहीं यह जानने के लिए शनि साढ़ेसाती कैलकुलेटर का प्रयोग करें।

15 अगस्त 2026 पर अंक ज्योतिषीय का विशेष संयोग बन रहा है। 1, 6 और 8 अंकों का मेल हर साल नहीं बनता है। अंकों का यह विशेष मेल शुक्र, शनि और सूर्य ग्रह से जुड़ा है। ज्योतिषीय दृष्टि से अंकों के इस संयोजन को नेतृत्व, समृद्धि और कर्मठता के संतुलन से जोड़कर देखा जा सकता है।

Loading

Posted On - August 12, 2026 | Posted By - Admin | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation

Claim your FREE gift!
🎁