जानें कैसा होता है वृश्चिक लग्न का वैवाहिक जीवन: कैसे पा सकते है वैवाहिक सुख

वृश्चिक लग्न

सभी राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। साथ ही सभी राशियों का व्यवहार भी अलग होता है, इसी के साथ इनका वैवाहिक जीवन भी बाकी राशियों से भिन्न होता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में राशियों का काफी महत्व होता है, क्योंकि राशियों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुण, अवगुण आदि का अध्ययन किया जाता है। इसी के साथ ही राशियों के आधार पर ही जातक के विवाह आदि संबंधित कार्य पूर्ण किए जाते हैं। अगर आप वृश्चिक लग्न से संबंधित रखते हैं, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में कुछ वृश्चिक लग्न वालों के वैवाहिक जीवन से जुड़ी बहुत-सी बातों के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

आपको बता दें कि वृश्चिक राशि वालों का चिन्ह बिच्छू होता है और इसका स्वामी मंगल होता है। यह एक स्थित राशि मानी जाती है। साथ ही वृश्चिक राशि के लोग दूसरे व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करने में काफी माहिर होते हैं। इस राशि के लोग काफी ज्यादा भावुक स्वभाव के होते हैं। इसी के साथ यह बहुत ज्यादा बहादुर भी होते हैं। इन्हें किसी चीज से डर नहीं लगता है यह देखने में काफी आकर्षित होते हैं। साथ ही यह दिमागी रूप से काफी चतुर भी होते हैं। वहीं विवाह के बाद इस राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को काफी अच्छे से निभाते हैं। चलिए जानते हैं कि वृश्चिक लग्न का वैवाहिक जीवन कैसा होता है-

यह भी पढें – दुनिया के 10 तानाशाह: तानाशाह और ज्योतिष

वृश्चिक राशि का महत्व

आपको बता दें कि वृश्चिक राशि वाले जातक काफी दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। साथ ही यह जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही निश्चित होते हैं। वही ये लोग काफी बहादुर होते हैं। साथ ही ये जातक अपने वैवाहिक जीवन को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, उसी के साथ यह अपने परिवार की सभी जिम्मेदारी को भी निभाते हैं। यह अपने जीवन में आए संघर्ष और समस्याओं का डटकर सामना करते है और उन पर विजय प्राप्त करते हैं। साथ ही वृषभ राशि वाले जातक काफी बुद्धिमान होते हैं।

यह भी पढ़े – जन्मकुंडली के ये घातक योग बर्बाद कर देते है जीवन, करें ये उपाय

इस राशि के लोग प्रेम में काफी भावुक होते हैं। साथ ही यह लोग अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इसी के साथ यह अपने साथी को चुनने में बहुत ज्यादा सोच-विचार करते हैं। यह लोग काफी कामुक होते हैं, इसीलिए रिश्तों से ज्यादा इनके लिए शारीरिक रिश्तों का महत्व होता है।

कैसे होते हैं वृश्चिक लग्न वाले लोग

  • आपको बता दें कि कालपुरुष की कुंडली में वृश्चिक राशि को अष्टम राशि माना जाता है।
  • इसी के साथ वृश्चिक लग्न का स्वामी मंगल होता है।
  • साथ ही इस लग्न में ग्रह नीच के तो होते है लेकिन कोई ग्रह उच्च का नहीं होता है।
  • इसी के साथ वृश्चिक राशि किसी से भी नहीं डरती है।
  • साथ ही वृश्चिक राशि कभी-कभी अपने कटु वचनों से बाकी लोगों को दुखी कर देती है।
  • साथ ही यह लोग काफी स्पष्टवादी होते हैं।
  • वहीं वृश्चिक लग्न वाले लोग अपने मित्रों से काफी अच्छा रिश्ता निभाते हैं।
  • इन लोगों को अपने करीबी लोगों और दोस्तों की बुराई सुनना बिल्कुल पसंद नही होता है।
  • यह लोग सभी बातों को सामने बोलने में विश्वास रखते हैं चाहे  वह बात अच्छी हो या बुरी।

कैसा होता है वृश्चिक लग्न का पारिवारिक जीवन

आपको बता दें की वृश्चिक लग्न के जातक प्रेम संबंध में काफी तेज, गतिशील और ऊर्जावान होते हैं। लेकिन सामान्य तौर पर यह अपने साथी के साथ एक सुखद और आसान जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी के साथ अपने साथी का पूरा साथ देते हैं। और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। साथ ही यह अपने जीवन साथी से प्रशंसा प्राप्त करना चाहते हैं और यह किसी भी तरह की आलोचना का सामना नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी लेते है गलत निर्णय, तो जानें ज्योतिष कारण 

अगर कोई महिला इस लग्न हो होती है, तो वह पूरी तरह से अपने पति के लिए समर्पित और इमानदार रहेगी। लेकिन अगर 2, 7 और 11वें भाव पर हानिकारक ग्रह बैठे हो, तो दांपत्य जीवन में परेशानी आ जाती हैं। साथ ही वृश्चिक राशि वाले का कामुक स्वभाव के होते हैं। इसीलिए यह अपने रिश्तों को निभाने से ज्यादा कामुकता में विश्वास रखते हैं। आपको बता दें कि इस राशि के लोगों का विवाह जीवन काफी अच्छा होता है। यह अपने साथी के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाते है। लेकिन कभी-कभी इनकी कामुकता इनके रिश्ते में परेशानी लाती है।

इस राशि के लोगों के गुण व अगुण

गुण

  • वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से काफी चतुर होते हैं।
  • साथ ही यह लोग दिखने में बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  • यह लोग किसी भी काम को बिना सोचे समझे नहीं करते है और यह लोग काफी बुद्धिमान कहलाते हैं।
  • धन क्षेत्र की बात करें, तो इस क्षेत्र में वृश्चिक राशि काफी धनवान होती है।
  • इसी के साथ यह अपने करीबियों से काफी ज्यादा प्रेम करते हैं और उनके लिए किसी भी तरह की आलोचना नहीं सुन सकते।
  • इस राशि के लोग देखने में काफी आकर्षित होते हैं और यह दूसरे व्यक्ति को अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।
  • इन लोगों में नेतृत्व करने की प्रतिभा होती है। जो बाकी लोगो को काफा पंसद आती है।
  • यह लोग काफी दृढ़ संकल्प वाले होते हैं।

अवगुण

  • जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह इस राशि के लोगों के भी गुण और अवगुण होते हैं।
  • इस राशि के जातक कटु शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिससे दूसरे लोगों को काफी बुरा लग जाता है।
  • इसी के साथ वृश्चिक राशि के जातकों में गुस्सा भी बहुत ज्यादा होता है।
  • साथ ही वृश्चिक राशि के जातकों में ईष्या भी बहुत अधिक होती है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

  • आपको बता दें कि वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी।
  • इसी के साथ इस राशि वालों को अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लेना चाहिए। उनके लिए काफी अच्छा साबित होगा।
  • गुरुजनों के आशीर्वाद से जीवन में आई सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और जातक को जीवन में सफलता मिलेगी।
  • इस राशि के लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए बृहस्पति के मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप जरूर करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में देसी घी का दिया जलाना चाहिए। 
  • इस उपाय से जातक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और उनकी समस्या का समाधान हो जाता है।
  • शिक्षा में सफलता पाने के लिए इस राशि के जातकों को मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाना चाहिए।
  • इस उपाय को करने से जातक को मंगल के शुभ परिणाम प्राप्त होता है।
  • साथ ही आप मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर भी चढ़ा सकते है। इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • आपको बता दें कि वृश्चिक लग्न की कुंडली में दांपत्य सुख का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है।
  • इसी कारण शुक्र को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को मछलियों को मिश्रीयुक्त उबले चावल खिलाने चाहिए।

साथ ही आपको अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 25,591 

Posted On - March 15, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 25,591 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation