Surya Grahan 2026: सावन के महीने में 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण सावन अमावस्या के दिन लगेगा, जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य ग्रहण को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अशुभ माना जाता है। वहीं खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अवसर की तरह होता है। आइए जानते हैं, सावन अमावस्या पर कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, सूतक कब लगेगा और कौन सी राशियां होंगी इससे प्रभावित।
12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। क्योंकि इसके बाद 2027 में सूर्य ग्रहण लगेगा। सावन महीना होने के कारण इसे बहुत दुर्लभ भी माना जा रहा है। बुधवार, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 4 मिनट पर ग्रहण लगेगा और 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
12 अगस्त को जब ग्रहण लग रहा है, उसी दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या हिंदू धर्म में विशेष तिथि मानी जाती है। इसमें स्नान-दान, पूजा-पाठ, व्रत और पितरों के निमित्त तर्पण किया जाता है। लेकिन ग्रहण लगने के कारण लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि क्या पूजा-पाठ जैसे कार्य वर्जित होंगे।
जब सूर्य ग्रहण लग रहा है, उस समय भारत में रात रहेगी, जिस कारण सूर्य ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा। शास्त्र के अनुसार, जहां ग्रहण दृश्यमान होता है, वहां सूतक भी मान्य होता है। इसलिए 12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं रहेगा और धार्मिक कार्यों पर भी पाबंदी नहीं रहेगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुधवार 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण यदि दृश्यमान न भी हो तो राशियों पर इसका असर पड़ सकता है। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए यहां पढ़ें आज का राशिफल।
हरियाली अमावस्या पर लगने वाले सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन ऐसी 3 राशियां हैं, जिन्हें ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन राशियों को ग्रहण की अवधि में सेहत, करियर और आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। जानें कौन सी राशियां होंगी सूर्य ग्रहण से प्रभावित और क्या करें उपाय।
ये भी पढ़ें: Sawan 2026 Grahan: सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें व्रत-पूजा पर क्या होगा असर और कब लगेगा सूतक
सावन हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण सिंह राशि वाले जातकों के बाहरवें भाव में लग रहा है। कुंडली का यह भाव व्यय या धनहानि का कारक माना जाता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान अनावश्यक खर्च होने की संभावना बन सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसकी आपने कोई योजना नहीं बनाई होगी। धन का खर्च बहुत सोच-समझकर करें। परिवार के लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं। ग्रहण की अवधि में सिंह राशि वाले जातक अत्यधिक क्रोध से बचें।
उपाय: सूर्य मंत्रों के जाप से लाभ होगा।
सावन हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण आपकी राशि से आठवें भाव में लग रहा है। यह भाव आयु और अचानक आने वाले संकटों से जुड़ा होता है। ऐसे में बहुत संभावना है कि, सूर्य ग्रहण के दौरान कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। इसलिए इस समय किसी जरूरी काम की शुरुआत से बचें, बड़े निवेश को टाल दें।
उपाय: विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
12 अगस्त को सूर्य ग्रहण आपकी राशि से छठे भाव में लग रहा है। जन्म कुंडली का यह भाव रोग, कर्ज, शत्रु, संघर्ष आदि का कारक है। इसलिए ग्रहण के दौरान आपको विशेषकर अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। लोगों के साथ वाद-विवाद से बचें। किसी कार्य में बड़ा निर्णय लेने से पहले थोड़ा रुके या शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
उपाय: काले तिल, वस्त्र या अन्न आदि का दान करें।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें