मन पर काबू पानें के लिए अपानाएं ये चमत्कारी ज्योतिष उपाय

सूर्य

एक व्यक्ति के लिए उसका मन काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि मन से ही व्यक्ति का निर्माण हुआ है। क्योंकि मन ही किसी मनुष्य की मुक्ति और बंधन का कारण होता है। आपको बता दें कि मन के कारण ही व्यक्ति कई बंधनों में बंध जाता है, जिसके कारण वह ईश्वर को प्राप्त नहीं कर पाता है। इसीलिए अपने मन पर काबू करना बेहद जरूरी होता है। 

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपने मन पर काबू कर लेता है वह मृत्यु के बाद मोक्ष और भगवान को प्राप्त कर लेता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के लिए उसका मन बेहद जरूरी है। अगर कोई जातक मन से जुड़ी परेशानियों से ग्रस्त है, तो वह अपने जीवन में खुश नहीं रह सकता है। इसीलिए जातक को मन को नियंत्रण में रहना बेहद जरूरी होता है।

आपको बता दें कि कभी-कभी मन का बेचैन होना, मन का भटकाव आदि के लिए ग्रह जिम्मेदार होते हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रह दशा सही ना होने के कारण जातक का मन इधर-उधर भटकता है और बेचैन भी रहता है। जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या सही दशा में नहीं होता है, तो जातक को मन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

ब्रह्मांड में मौजूद सभी ग्रह व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं और इन्हीं प्रभाव के कारण जातक अपने जीवन में सुख और दुख का अनुभव करता है। आपको बता दें कि जब चंद्रमा परिवर्तन करता है, तो व्यक्ति के मस्तिष्क और मन पर भी इसका प्रभाव होता है। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक अपने मन पर काबू कैसे पा सकता है-

ज्योतिष शास्त्र और मन 

आपको बता दें कि मन को चंचल कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मन चंचल है वह एक जगह टिका नही रह सकता है और व्यक्ति का मन इधर-उधर भटकता रहता है। लेकिन आप इस भटकते मन को ज्योतिष के कुछ उपायों की सहायता से नियंत्रण में ला सकते हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मांड के सभी ग्रह में से एक ग्रह यानी चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस ग्रह के कारण जातक के मन और मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब चंद्रमा परिवर्तन करता है, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं।

चंद्रमा को मां का कारक भी माना जाता है। बता दें जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा उच्च होता है, तो जातक को अपनी माता का अधिक स्नेह प्राप्त होता है। लेकिन जब जातक की कुंडली में चंद्र ग्रह की दशा सहा नही होती है, तो उस व्यक्ति को अपनी माता से स्नेह नहीं मिलता। इसीलिए व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण रखती हैं।

मन पर काबू पानें के लिए ग्रह का महत्व

  • आपको बता दें कि चंद्रमा को मुख्य रूप से मन का ग्रह माना जाता है।
  • अगर चंद्रमा की स्थिति किसी जातक की कुंडली में ठीक नहीं होती हो, तो उसका सीधा प्रभाव जातक के मन पर होता है।
  • साथ ही बुध ग्रह भी जातक के मन को प्रभावित करता है।
  • वही कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का संबंध भी मन से ही होता है।
  • साथ ही जल राशि के लोगों का मन बहुत ही चंचल होता है। यह लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
  • आपको बता दें कि किसी जातक की कुंडली का चतुर्थ और पंचम भाव भी मन से संबंध रखता है।
  • साथ ही कभी-कभी तिथियों और नक्षत्रों का भी मन पर असर पड़ता है।

किस ग्रह के कारण जातक मन पर काबू नहीं कर पाते

  • आपको बता दें कि जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा या बुध कमजोर हो जाता है, तो मन स्थिर नहीं होता है।
  • जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, तो जातक अपने मन पर काबू नहीं कर पाता।
  • साथ ही अगर बुध जातक की कुंडली में कमजोर हो जाता है, तो मन की स्थिति की परेशानी लंबे समय तक जारी रहती है।
  • अगर चंद्रमा उच्च राशि में होता है, तो जातक का मन काफी मजबूत होता है।
  • इसी के साथ अगर कुंडली का केंद्र स्थान खाली होता है, तो जातक के जीवन में ऊर्जा की कमी होती है।
  • यही कारण होता है कि केंद्र में बैठे ग्रह काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
  • साथ ही जब केंद्र का स्थान खाली होता है, तो ऊर्जा आती जाती रहती है जिसके कारण मन पर प्रभाव पड़ता है।
  • वहीं जातक को खान-पान के कारण भी मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • अगर किसी जातक को नींद से जुड़ी परेशानी होती है, तो उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होती।

हाथ की रेखाओं का भी होता है मन पर असर

  • आपको बता दें कि जब किसी जातक के हाथ में बहुत-सी रेखाओं का जाल हो यानी कई रेखा एक दूसरे को काट रही हो, तो जातक के मन में कई तरह की शंकाएं, चिंताएं उत्पन्न होती हैं।
  • साथ ही इस तरह के जातक बहुत ज्यादा सोचते हैं और अधिक चिंतन का कार्य करते हैं।
  • इस तरह के जातक नकारात्मक विचारों के बारे में चिंतन करते रहते हैं।
  • ऐसे जातकों का मन काफी ज्यादा प्रभावित होता है। क्योंकि यह अधिक नकारात्मक विचारों के बारे में सोचते रहते हैं।

किन ग्रहों के कारण मन की स्थिति अच्छी बनी रहती है

  • आपको बता दें कि जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा के शुभ होने पर जातक का मन मजबूत रहता है।
  • अगर ज्यादा की कुंडली में बुध मजबूत होता हो और मन की स्थिति सही ना हो, तो बुध ग्रह के कारण मन की अवस्था ठीक हो जाती है।
  • इसी के साथ कुंडली के केंद्र भाव में शुभ ग्रहों के होने पर जातक के जीवन को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  • आपको बता दें कि सकारात्मक उर्जा के कारण जातक का मन अच्छा रहता है और वह इधर-उधर भी नहीं भटकता है।
  • साथ ही जातक इस ऊर्जा के कारण अपने मन पर काबू पा लेता है।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह विशेष मजबूत हो जाता है, तो जातक का मन मजबूत हो जाता है।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो, तो बृहस्पति को मजबूत करने से चंद्रमा की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। 
  • इसी के साथ ध्यान या उचित मंत्र का जाप करने से भी मन की स्थिति अच्छी बनी रहती है।
  • साथ ही खान-पान और दिनचर्या को सही रखने पर भी जातक अपने मन पर काबू पाने में सक्षम होता है।

मन को मजबूत करने उपाय

  • मन पर काबू पाने के लिए जातकों को नियमित रूप से सूर्य देव को जल देना चाहिए।
  • अपने मन पर काबू पाने के लिए गायत्री मंत्र का सुबह और शाम जाप जरूर करना चाहिए।
  • अपने मन पर काबू पाने के लिए जातक को  108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • इसी के साथ आपको अपने अहार में सादा भोजन शामिल करना चाहिए।
  • साथ ही अपने मन पर काबू पाने के लिए व्यक्ति को एकादशी का व्रत रखना चाहिए
  • वहीं आप किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह से मोती या रत्न धारण करें
  • इसी के साथ आपको सोने से पहले कुछ समय के लिए भगवान को याद करना चाहिए।

साथ ही आपको अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 5,682 

Posted On - March 16, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 5,682 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation