Palmistry : जानें हाथ की इन 7 रेखाओं का सही मतलब

Palmistry जीवन रेखा

आपको बता दें कि आपके हाथों पर बनी हस्तरेखा (Palmistry) आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण होती है। क्योकि उन्ही के आधार पर जातक के जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। वहीं जातक के हाथों पर बनी रेखा जातक के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। साथ ही अक्सर लोग अपने हाथों की रेखाओं को देखकर सोचते हैं कि क्या उन्हें जीवन में कभी कामयाबी मिलेगी या नहीं? लेकिन ज्यादातर लोगों को हस्तरेखा शास्त्र के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। वहीं ऐसे में लोग किसी भी ज्योतिष को अपना हाथ दिखाकर उसकी कही बातों पर विश्वास कर लेते हैं। लेकिन हाथों की अधिकतर रेखाएं ऐसी होती हैं, जिसे देखकर आप अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ पता कर सकते हैं। वही इससे लिए आपको किसी ज्योतिष की भी जरूरत नहीं होगी।

माना जाता है कि हाथ पर बनी लकीरें जातक के भाग्य में क्या लिखा है इस ओर इशारा करती है। वही जातक के जीवन में आगे क्या होगा यह सब व्यक्ति की हथेली पर लिखा होता है। और जातक अपनी हथेली पर बनी इन हस्तरेखाओं (Palmistry) को देखकर अपने जीवन से जुडें महत्वपूर्ण पहलुओ के बारे में जान सकते है। साथ ही जातक के हाथों पर कुछ ऐसी रेखा होती है, जो जातक के लिए काफी खुशिया लेकर आती है। वही कभी – कभी जातक के हाथो पर कुछ ऐसी रेखा भी बनी होती है, जो जातक के जीवन को नकारात्मक रुप से प्रभावित करती है। और उसके जीवन में कई तरह की परेशानी लेकर आती है। चलिए जानते है कि जातक के हाथों पर बनी रेखाओं का क्या मतलब होता है। साथ ही यह रेखा जातक के जीवन को किस तरह प्रभावित करती है-

यह भी पढ़े –Jyotish yog – यहां जानें ज्योतिष योग से जुडी सारी जानकारी

जीवन हस्तरेखा (Palmistry)

  • आपको बता दें कि जीवन रेखा आपके हाथ की सबसे महत्वपूर्ण रेखा होती है।
  • यह रेखा जातक के लिए काफी जरुरी होती है। क्योकि यह जातक के जीवन से जुडी होती है।
  • इस रेखा में जीवन के साथ- साथ आपकी जिदंगी में होने वाली मुख्य घटनाओं के कई रहस्य छुपे होते हैं।
  • अगर आपकी ये हस्तरेखा (Palmistry) गहरी और लम्बी होती है, तो आपकी सेहत काफी अच्छी होगी।
  • अगर ये रेखा जातक के हाथ में पतली या पिर छोटी होती है, तो जातक को कई शारीरिक परेशानियों से उम्र भर घिरा रहना पड़ता है।

 यह भी पढ़े – Vastu Tips 2022: घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से बनी रहती है माता लक्ष्मी की कृपा

हृदय हस्तरेखा (Palmistry)

  • आपको बता दें कि हृदय रेखा में आपके प्यार और रिश्तों से जुड़े हुए कई रहस्य मौजूद होते हैं।
  • आप किसी व्यक्ति के बारे में ये जानना चाहते हैं कि वो भावुक है या नहीं तो, उस जातक की हृदय रेखा देखकर इस बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।
  • इस रेखा का रिश्ता प्रेम जीवन से होता है। और इस रेखा के कारण जातक के जीवन पर भी प्रभाव होता है। 
  • इसी के साथ हाथों पर सीधी और छोटी हृदय रेखा होने का अर्थ होता है कि कोई व्यक्ति खुद से ज्यादा अपने काम से प्यार करता है।
  • अगर किसी व्यक्ति की ये रेखा मुड़ी हुई होती है, तो उस जातक की प्रेम इच्छाएं बहुत प्रबल होती है।

 मस्तिष्क रेखा

  • आपको बता दें कि मस्तिष्क रेखा किसी व्यक्ति के ज्ञान और विवेक की जानकारी देती है।
  • वही इस रेखा से जातक के मनोज्ञान के बारे में भी पता चलता है।
  • साथ ही इस रेखा के छोटे होने का अर्थ होता है कि जातक अपने जीवन में किसी भी फैसले को बड़ी आसानी से ले लेते हैं।
  • अगर किसी जातक के हाथ में यह रेखा लम्बी होती है, तो वह जातक किसी बात को गहराई से जानकर उसके बारे में निर्णय लेते हैं।
  • वही लम्बी और मुड़ी हुई रेखा का अर्थ है कि जातक काफी रचनात्मक सोच रखते हैं।
  • यह रेखा जातक के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होती है। क्योकि यह रेखा जातक के मस्तिष्क से जुडी होती है।

भाग्य रेखा

  • जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये रेखा जातक के भाग्य से जुड़ी होती है।
  • आपको बता दें कि इस रेखा पर जातक का कोई वश नहीं चलता है।
  • साथ ही इस रेखा के टूटे और हल्के होने का अर्थ है कि जातक का भाग्य अच्छा नहीं है और जातक को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • अगर ये रेखा किसी जातक के अंगूठे से लगती हुई जीवन रेखा को छूती है, तो जातक को परिवार और दोस्तों का सुख जीवनभर प्राप्त होगा।
  • यह रेखा जातक के भाग्य के लिए होती है। इस रेखा के कारण ही जातक जीवन में दुख-सुख आते है।
  • साथ ही इसी रेखा के कारण जातक का भाग्य भी प्रभावित होता है।

यह भी पढ़े  –Holi 2022: जानें 2022 में कब है होली? शुभ मुहुर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

सूर्य रेखा

  • आपको बता दें कि इस रेखा के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है। लेकिन ये रेखा जातक की हथेली पर लम्बवत होती है।
  • साथ ही इस रेखा से पता चलता है कि कोई व्यक्ति कितना रचनात्मक है। 
  • इसी के साथ किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास और योग्यता का आंकलन भी इसी रेखा से किया जा सकता है। 
  • वही बहुत से जातकें में इस रेखा का अभाव होता है।
  • जिस भी जातक के हाथ मे यह रेखा होती है वह जातक काफी लंबा जीवन जीता है। सरल शब्दों में कहें, तो इस रेखा को उम्र की रेखा भी कहा जाता है।

 हाथों पर छोटी-छोटी और पतली रेखाएं

  • आपको बता दें कि हममें से काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके हाथ में बहुत-सी छोटी-छोटी रेखाएं होती है।
  • साथ ही जिन लोगो के हाथ में बहुत -सी छोटी हस्तरेखाएं (Palmistry) होती है वह लोग अधिक संवेदनशील होते हैं।
  • इतना ही नही समय आने पर ये लोग सही और गलत के बीच अंतर करने में दुविधा में भी घिरे रहते हैं।
  • साथ ही यह लोग कई बार परेशानियों में समाधान नही निकाल पाते है।

यह भी पढ़े – घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए इस दिशा में पिरामिड रखना होता है बेहद शुभ

हाथों में बहुत कम रेखाओं का होना

  • जिन लोगो के हाथ पर बहुत कम रेखा होती है ऐसे लोग अपनी लगन के पक्के होने के साथ- साथ काफी जिद्दी भी होते हैं।
  • साथ ही ऐसी रेखा वाले लोग कभी भी किसी के लिए खुद को नहीं बदलते है। 
  • आपको बता दें कि ऐसे जातकों से बात करना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • यह जातक काफी जिद्दी माने जाते है। साथ ही यह जिस काम को एक बार करने का मन बना लें, तो उसे पूरा जरुर करते है।

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 5,880 

Posted On - February 23, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 5,880 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation