राशि और रुद्राक्ष- अपनी राशि के अनुसार धारण करेंगे रुद्राक्ष तो दिखेंगे यह चमत्कार

राशि और रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव से संबंधित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भगवान शिव के अश्रुओं से बना मनका है। रुद्राक्ष को धारण करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और इसी के साथ जीवन की कई कठिनाइयां भी दूर होती हैं। वैज्ञानिक तरीके से भी रुद्राक्ष को काफी शुभ माना गया है और डॉक्टर भी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि राशि और रुद्राक्ष का आपस में क्या संबंध है। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं लेकिन किस राशि के लिए कौनसा रुद्राक्ष उपयोगी होगी इसके बारे में हमारे इस लेख में आपको जानकारी मिलेगी।

राशि और रुद्राक्ष

मेष राशि

यह अग्नि तत्व की राशि है और मंगल इस राशि का स्वामी ग्रह है। इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक पृथ्वी तत्व से संबंध रखते हैं और इनका स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को 6 मुखी रुद्राक्ष यानी कि 6 मुख वाले रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इस रुद्राक्ष को धारण करने से यह जातक बाधाओं से दूर हो जाते हैं

मिथुन राशि

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस राशि के जातक पंचमुखी और 13 मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं इन रुद्राक्षों को धारण करने से इन्हें अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होती है। 

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। कर्क राशि के लोगों के लिए 2 मुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ माना गया है इस राशि के लोग यदि 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं तो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही मन पर भी यह काबू कर पाते हैं।

सिंह राशि

ग्रहों के राजा कहीं जाने वाले सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के लोगों के लिए 12 मुखी रुद्राक्ष अति शुभ माना गया है। इस सिम को जीवन में सफलता मिलती है साथी स्वास्थ्य में भी अच्छे परिवर्तन आते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना गया है यह राशि बुध के स्वामित्व में आती है, यदि इस राशि के जातकों को किसी तरह का चर्म रोग है तो उससे भी रुद्राक्ष धारण करके उन्हें छुटकारा मिलता है।

तुला राशि

शुक्र ग्रह की स्वामित्व में आने वाली तुला राशि के जातकों के लिए 6 मुखी और 7 मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। इन में से किसी रुद्राक्ष को धारण करना इन्हें जीवन की कई कठिनाइयों से बचा देता है।

वृश्चिक राशि

जल तत्व प्रधान वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करके यह शुभ फल प्राप्त करते हैं।

धनु राशि

देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि के लोग अग्नि तत्व प्रधान होते हैं, इस राशि के जातकों को पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए यह उनके लिए सबसे ज्यादा शुभ माना गया है।

मकर राशि

न्याय के देवता शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों के लिए 7 मुखी और 14 मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है इस राशि के लोग यदि रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो उन्हें अच्छे फल प्राप्त होते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक भी शनि ग्रह के स्वामित्व में आते हैं और इन लोगों के लिए भी 14 और 7 मुखी रुद्राक्ष शुभ माना गया है।

मीन राशि

यह राशिचक्र की आखिरी राशि है और इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है इस राशि के जातकों के लिए धनु राशि के जातकों की ही तरह पंचमुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है।

यदि आप अपने राशि के अनुसार रुद्राक्ष धारण करते हैं तो आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है औऱ जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जी की यह बातें असाध्य कार्य को भी साध्य कर देगी

 5,420 

Posted On - July 10, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 5,420 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation