समसप्तक योग 31 जुलाई 2020- ग्रहों की चाल बदलेगी आपका जीवन, पढ़ें राशिफल

horoscope

ज्योतिष में समसप्तक योग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस योग का निर्माण तब होता है जब दो या दो से अधिक ग्रह एक दूसरे से सप्तम स्थान में होते हैं। यानि जब दो या दो से अधिक ग्रह पूर्ण सप्तम दृष्टि से आपस में संबंध बनाते हैं तो समसप्तक योग का निर्माण होता है। 

31 जुलाई को बनेगा समसप्तक योग

शुक्र ग्रह 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे यहां बुध और राहु से उनकी युति होगी। इसके साथ ही गुरु और केतु धनु राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में यह ग्रह सप्तम दृष्टि से एक दूसरे पर प्रभाव डालेंगे। इस योग से कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आईए अब जानते हैं आपकी राशि पर इस योग का क्या असर पड़ेगा। 

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ रहेगा। इस योग के चलते आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। यदि किसी वजह से आप परेशान थे तो वह परेशानी भी अब दूर हो जाएगी। आप साहसिक कार्यों को करने में रुचि लेंगे। इस राशि के जो जातक कारोबार करते हैं उनको भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप इस स्थिति को और भी बेहतर करना चाहते हैं तो आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

वृषभ 

शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समसप्तक योग कई तरह के लाभ लेकर आएगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी जिससे आपको सामाजिक स्तर पर सम्मान प्राप्त होगा। यदि नौकरी पेशा हैं तो आपके सहकर्मी और उच्च पदाधिकारी आपसे आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो लोगों के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा और आप उनके साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

मिथुन 

इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को इस योग के बनने से फायदा होगा। आपको अपनी संस्था जहां आप नौकरी करते हैं में मनचाहा पद मिल सकता है वहीं जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने की भी संभावना है। इस राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी फायदा पहुंचेगा। आपकी रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा और आप नई चीजें सीखेंगे। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा है। जल्दबाजी में इस दौरान निर्णय लेने से बचें।

कर्क 

इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं मिलेंगी। यदि आप नया वाहन या नया घर खरीदना चाहते थे तो इस दौरान खरीद सकते हैं और इसमें आपको घर के लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं जो लोग बीते समय से किसी काम को पूरा करना चाहते थे और किसी ने किसी वजह से वह अटक रहा था तो इस समय वह पूरा हो सकता है और आपको उसके अच्छे फल भी प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि की स्त्रियां शानौ-शौकत के सामान खरीद सकती हैं।

सिंह 

सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सुखद है। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिए खासकर यह समय बहुत अच्छा रहेगा, आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समसप्तक योग बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस दौरान आप मानसिक रूप से खुद को अस्वस्थ पा सकते हैं। यदि आपने सही बजट प्लान नहीं बनाया है तो इस दौरान आर्थिक घाटा होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत संभलकर रहना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो मानहानि हो सकती है। आपके दुश्मन आप के खिलाफ साजिशें कर सकते हैं इसलिए आप को बहुत सतर्क रहकर इस दौरान चलने की जरूरत है।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह योग अच्छा है आपको कानूनी मामलों में इस दौरान विजय प्राप्त होगी। आप नई चीजें सीखने की तरफ बढ़ेंगे। यदि आपके शादीशुदा जीवन में किसी तरह की दिक्कतें थीं तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती हैं और किसी शख्स से आपको अचानक खुशखबरी मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों के लिए यह योग सामान्य रहेगा। मानसिक और शारीरिक संकटों से आपको छुटकारा मिल सकता है लेकिन आर्थिक पक्ष को लेकर आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि आपके पास धन तो पर्याप्त रहेगा लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। किसी करीबी से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें अच्छे अनुभव होंगे।

धनु

गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा है। यदि आपका विवाह हाल ही में हुआ है तो इस दौरान आपको खुशखबरी मिल सकती है आप दो से तीन हो सकते हैं। आपकी पारिवारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जिससे आप सुकून की जिंदगी व्यतीत कर पाएंगे।

मकर

शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को संभलकर चलने की जरूरत है समसप्तक योग उनके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस योग के कारण दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि वाहन चलाते हैं तो बहुत सावधान रहें। यदि आप प्रेम संबंधों में पड़े हैं तो अपने लवमेट के साथ मनमुटाव ना करें और अपनी बातों को स्पष्टता से उन्हें समझाने की कोशिश करें।

कुंभ 

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग अनुकूल रहने की पूरी संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं और प्रकृति के रंगों का आनंद ले सकते हैं। आपके शत्रु पराजित होंगे और जो भी आप के खिलाफ साजिश करेगा वह मुंहकी खाएगा। 

मीन

समसप्तक योग के कारण आपको बीते समय में कियेे गए अपने किसी निवेश से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी इसलिए परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी आप अपने मित्र या करीबियों की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। माता के साथ संबंध सुधरेंगे और उनके स्वास्थ्य में भी बेहतरी होगी। हालांकि इसके बावजूद भी आपको अपने खर्चों पर इस दौरान लगाम लगाने की जरूरत है और बेवजह की चीजों पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें- शिव-सती की प्रेम कथा- सभी पौराणिक प्रेम कथाओं में सबसे अद्दभूत है यह कथा

 2,418 

Posted On - July 29, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,418 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation