सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस में अचानक से नया मोड़ आ गया है। अब तक सारी मीडिया उनकी आत्महत्या का कारण बॉलीवुड की खेमेबाजी (Nepotism) को मान रही थी, लेकिन उनके पिता केके सिंह ने मीडिया के इन दावों से इतर सुशांत की गर्लफ्रैंड को उनकी आत्महत्या का कारण ठहरा दिया है। बिहार पुलिस के पास जाकर सुशांत के पिता ने 6 पन्नों की एफआईआर दर्ज करवायी है, यह रिपोर्ट उन्होंने पटना के राजीवनगर थाने में लिखवाई। जिसमें उन्होंने रिया के साथ-साथ उनके परिवार वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे पर बातचीत से पहले आईए जान लेेते हैं कि आखिर रिया चक्रवर्ती कौन हैं।
अभी तक लोगों को रिया चक्रवर्ती को लेकर सिर्फ यह पता था कि वो सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड हैं। उनके काम से ज्यादा लोग आजकल उन्हें सुशांत की गर्लफ्रैंड के रूप में ही जानते हैं। खैर हम आपको बता दें कि रिया ने सिनेमा जगत में अपना करियर 2009 में शुरु किया था, वो एक रियालिटी शो में इस साल नजर आयी थी। इसके बाद उन्होंने कई शो होस्ट किये और आगे चलकर उन्हें मेर डैड की मारूती फिल्म में काम मिला। यह बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद कुछ और फिल्मों में भी उन्होंने काम किया और उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम मिला।
दिवंगत अभिनेता सुशांत की आत्महत्या से पहले जब भी मीडिया ने रिया से सुशांत से उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलकर कुछ नहीं बताया। लेकिन सोशल मीडिया से पता चलता था कि इन दोनों के बीच कुछ तो था। लद्दाख में सुशांत के साथ उनकी फोटो काफी चर्चाओं में रही।
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज की है। इस FIR का लब्बोलुबाब यह है कि रिया ने सुशांत को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उनसे पैसे लूटे। रिया ने मुंबई में उन्हें दवाओं की ओवरडोज दी। उन्होंने यह झूठ बोला कि सुशांत सिंह को डेंगू हुआ है। जबकि उनके पिता का दावा है कि उन्हें कभी डेंगू नहीं हुआ था। सुशांत के पिता ने एफआईआर में लिखवाया है कि रिया के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों ने भी सुशांत की चीजों पर कब्जा किया।
रिया से रिलेशन के बाद सुशांत ने अपने परिवार वालों के साथ भी बात करना बहुत कम कर दिया था। यहां तक की सुशांत के फोन को भी रिया के घरवाले अपने पास ही रखते थे। रिया के खिलाफ एफआईआर में यह बात भी कही गई है कि रिया से संबंधों से पहले सुशांत को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी लेकिन उनसे संबंधों के कुछ महीने बाद ही ऐसा क्या हो गया था जो सुशांत मानसिक रोगी बन गए। एफआईआर में यह बात भी कही गई है कि यदि वो मानसिक रूप से परेशान भी थे और उनका इलाज हो रहा था तो इस बारे में घरवालों से बात क्यों नहीं की गई या लिखित रूप से कुछ बताया क्यों नहीं गया।
एफआईआर में केके सिंह यानि सुशांत के पिता ने यह बात भी कही है कि सुशांत खेती करने के लिए केरल जाना चाहते थे, उनकी यह ख्वाहिश थी कि वो ऑर्गेनिक खेती करें लेकिन रिया ने उनको नहीं जाने दिया। रिया ने सुशांत को धमकी देकर कहा कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनकी मेडिकल रिपोर्ट मीडिया को दे देंगी। सुशांत ने उनकी बातों से इनकार किया तो वो बहुत सा सामान लेकर सुशांत के घर से चली गई। इसके बाद उन्होंने सुशांत से बात करना भी बंद कर दिया और उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही रिया पर यह आरोप भी है कि उन्होंने सुशांत के अकाउंट से छेड़छाड़ की और करोड़ों रूपये निकाले। हालांकि अभी यह जांच का विषय है।
केके सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने पूरी तरह से सुशांत को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने एक झूठ के सहारे सुशांत को उनका घर चेंज करने के लिए कहा और उनके विश्वासपात्र लोगों को उनसे दूर कर दिया। रिया ने सुशांत के स्टाफ में भी चेंज करवा दिया और अपने लोगों को उनकी जगह रख दिया। सुशांत जिस घर में रहते थे रिया ने ये झूठ कहकर उसे बदलवा दिया कि इस घर में भूत-प्रेत हैं, उस घर से रिया के बताए घर में शिफ्ट करने के बाद सुशांत सिंह की जिंदगी बदल गई। वह परेशान रहने लगे, सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कई भावुक पोस्ट डाले।
अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो मानसिक रूप से कितने परेशान रहे होंगे, कितना अकेलापन उनको महसूस हुआ होगा कि उन्होंने आत्महत्या का कदम उठा लिया। खैर अभी इस मामले की जांच जारी है अब इस मामले में आगे क्या होगा इस बारे में वक्त ही बताएगा।
कुंडली में रिया के कर्म भाव में ग्रहण योग है। जब सूर्य और चंद्र युति करते हैं तो इससे ग्रहण योग का निर्माण होता है। अतीत में भी उनको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिले होंगे और वर्तमान परिस्थिति से उनको और भी हानि हो सकती है।
चंद्र राशि का स्वामी बुध शत्रु राशि कर्क में विराजमान है। ऐसे लोगों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हमेशा चिंताएं बनी रहती हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों को विदेशों में जीवन बिताना पड़ता है।
द्वादश भाव में विराजमान बृहस्पति व्यक्ति को निर्दयी किस्म का बना देता है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं और इस कारण भी उनको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कुल मिलाकर कहें तो रिया की कुंडली में कुछ ऐसे योग हैं जो उन्हें स्वार्थी बना सकते हैं। हालांकि रिया की कुंडली इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार है, हम दावा नहीं करते कि यह शत प्रतिशत सही है।
केके सिंह की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की चार सदस्यों वाली एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच जानकारियां साझा होंगी और उसके बाद जांच आगे बढ़ेगी। चूंकि रिया अब सवालों के घेरे में है इसलिए उनसे पूछताछ होगी। अभी तक मुंबई पुलिस ने इस मामले में सबसे ज्यादा पूछताछ रिया से ही की है, लेकिन अब जांच का रूख बदल गया है। हालिया खबर के मुताबिक रिया को पुलिस ढूंढ रही है। हालांकि किसी पुख्ता सबूत के रिया को गिरफ्तार अभी नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही खुद को निर्दोष साबित करने के लिया रिया भी कानूनी दाव चल सकती हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो अभी इस केस की गुत्थी सुलझने में काफी समय है। वक्त हर सवाल का जवाब देगा।
यह भी पढ़ें- शिव-सती की प्रेम कथा- सभी पौराणिक प्रेम कथाओं में सबसे अद्दभूत है यह कथा
1,234 total views
Tags: रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या
No Comments