Sawan 2026 Upay: सावन में कर लें ये अचूक उपाय, करियर, विवाह, सेहत और धन का होगा लाभ

Sawan 2026 Upay: सावन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित सबसे शुभ और पवित्र महीना माना जाता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हो चुकी है और चारों ओर माहौल शिवमय हो चुका है। शिवालयों में शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ और जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन में भक्त प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। खासकर सावन में पड़ने वाले सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और नागपंचमी जैसे दिनों को विशेष अवसर की तरह माना जाता है। सावन की इन शुभ तिथियों में भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और जलाभिषेक भी करते हैं। 

सावन का महीना 28 अगस्त 2026 को खत्म हो जाएगा। इससे पहले सावन में कुछ उपाय जरूर कर लें, वरना ये मौका पूरे एक साल बाद मिलेगा। अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है, वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ गई है, विवाह के योग नहीं बन रहे हैं, सेहत अस्वस्थ रहता है या करियर में बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है तो, सावन का महीना आपको इन समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है। इस दौरान आप अचूक उपाय करके महादेव की कृपा पा सकते हैं। 

साथ ही अगर शादी, करियर, व्यापार आदि को लेकर किसी तरह की समस्या है तो आप एस्ट्रोटॉक पर अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से भी परामर्श ले सकते हैं। एस्ट्रोटॉक पर उपयोगकर्ता के लिए पहली चैट बिल्कुल मुफ्त (chat with astrologer) होती है। 

सावन के अचूक उपाय

धन लाभ के उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या बचत करना मुश्किल हो रहा है तो इस सावन आपको पैसों की समस्या से निजात मिल सकती है। कर्ज, लोन, आर्थिक संकट जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए सावन में तांबे या फिर चांदी के पात्र से शिवलिंग अभिषेक करें। अभिषेक करने के लिए कच्चा दूध लें और उसमें थोड़ा काला तिल मिला लें। अभिषेक करते समय महादेव से अपने आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए भक्तिभाव से प्रार्थना करें।

शीघ्र विवाह के उपाय

विवाह में किसी कारण विलंब हो रहा है, विवाह के योग नहीं बन रहे हैं या किसी न किसी कारण से लड़के या लड़की की विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो भगवान शिव की कृपा से परेशानी दूर होगी और जल्द ही शादी की शहनाई बजेगी। इसके लिए सावन में यह उपाय जरूर करें। 108 बेलपत्र लेकर उसमें चंदन से ‘ऊँ’ लिखें और शिव मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ का उच्चारण करते हुए एक-एक कर सभी बेलपत्र शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। सावन में इस उपाय को करना बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, बेलपत्र साफ-सुथरे हों, कटे-फटे न हों और मुरझाए हुए न हों। कई बार ग्रहनक्षत्रों की अशुभ स्थिति या कुंडली में मांगलिक दोष होने पर भी विवाह में देरी होती है। इसके लिए आप एस्ट्रोटॉक के मांगलिक दोष कैलकुलेटर (Mangal Dosha Calculator ) पर चेक कर सकते हैं कि, आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है या नहीं।

सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय

पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन चल रही है, दांपत्य जीवन में नीरसता आ गई है या फिर किसी न किसी कारण वाद-विवाद होते रहते हैं तो सावन के महीने में पति-पत्नी एक साथ शिवलिंग का अभिषेक करें। गन्ने के रस या फिर केसर मिले हुए कच्चे दूध से अभिषेक करना लाभकारी रहेगा। विवाहित स्त्रियां सावन के महीने में माता पार्वती को लाल चुनरी या सुहाग का सामान भी अर्पित कर सकती हैं। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम व सामंजस्य बढ़ेंगे और पारिवारिक कलह-क्लेश दूर होंगे।

सेहत लाभ के लिए

आप या परिवार का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो सावन में शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शमी पत्र और दूर्वा अर्पित करें। फिर शिव मंदिर में या फिर घर के किसी साफ व शांत स्थान पर बैठकर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आयोग्यता का वरदान प्राप्त होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

शिव कृपा पाने के लिए

शिवजी को देवों का देव कहा जाता है। अगर महादेव प्रसन्न हो गए तो स्वतः ही जीवन से सारी समस्याओं का अंत हो जाता है। क्योंकि जिन पर शिव की कृपा होती है, उन पर नकारात्मकता का साया भी नहीं पड़ता। सावन शिवजी को प्रसन्न करने का सुनहरा अवसर होता है। इस महीने श्रद्धाभाव से शिवजी की पूजा-पाठ करें, प्रत्येक सावन सोमवार व्रत रखें, सावन में पूरे महीने घर पर सुबह और शाम के समय घी का दीप जलाएं और सात्विकता का पालन करें। इन कार्यों से शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएंगे।

Loading

Posted On - August 4, 2026 | Posted By - Admin | Read By -

Loading

are you compatible ?

Choose your and your partner's zodiac sign to check compatibility

your sign
partner's sign

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation

Claim your FREE gift!
🎁