Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन पर भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सही रंग से बढ़ेगा प्यार और सौभाग्य

rakshabandhan 2026 banner

Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन, सावन (श्रावण) मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को है। रक्षाबंधन के दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है और साथ ही इस वर्ष भद्रारहित रक्षाबंधन मनाया जाएगा, जिससे इसकी शुभता और अधिक बढ़ जाएगी।

लेकिन यह भी समझें कि, रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय सिर्फ शुभ मुहूर्त या योगों का ध्यान रखना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए शास्त्रीय विधि, मंत्र और पूर्ण नियम का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए ज्योतिषाचार्य रक्षाबंधन पर राशि अनुसार भाई को राखी बांधने की सलाह देते हैं। राशिनुसार राखी बांधने से भाई के जीवन में शुभता और समृद्धि बढ़ती है। जानें भाई की राशि अनुसार किस रंग की राशि उनके लिए शुभ रहेगी। अगर आपको अपने भाई की राशि नहीं मालूम तो आप एस्ट्रोटॉक के चंद्र राशि कैलकुलेटर पर सटीक राशि का पता लगा सकते हैं।

राशि अनुसार किस रंग की राखी है शुभ

  • मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिनका संबंध लाल रंग से होता है। अगर आपके प्यारे भैया की राशि मेष है तो रक्षाबंधन पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। अगर आप राखी बांधते हुए ‘ऊँ हनुमते नम:’ मंत्र का उच्चारण करेंगे, तो विशेष लाभ होगा।
  • वृषभ राशि- शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। अगर भाई की राशि वृषभ है तो उनके लिए सफेद, क्रीम या फिर हल्के गुलाबी रंग की राखी जरूर खरीदें। शुक्र की शुभता से भाई के जीवन में भौतिक सुख-सुविधा और प्रेम की वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि- बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह के लिए हरा रंग शुभ होता है। इसलिए मिथुन राशि वाले भाइयों के लिए हरे रंग की राखी का चुनाव कर सकते हैं। इस रंग की शुभता से उनके जीवन में बुद्धि, वाणी और विवेक बढ़ेगा। भाई को राखी बांधते हुए गणेश मंत्र का जाप या ध्यान कर सकते हैं।
  • कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि वाले भाई के लिए सफेद, सिल्वर या फिर मोतियों से बनी राखियों का चुनाव कर सकते हैं। शिव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का उच्चारण करते हुए भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे।
  • सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सू्र्य हैं। इसलिए इनके लिए लाल, नारंगी या फिर सुनहरे रंग की राखी शुभ रहेगी। यह रंग भाई के जीवन में उन्नति, सौभाग्य लाएगा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
  • कन्या राशि- इस राशि का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। हरा रंग भाई के जीवन में खुशहाली और समृद्धि को बढ़ाएगा। इसलिए इस बार रक्षाबंधन पर कन्या राशि वाले भाइयों को हरे रंग की राखी जरूर बाधें।
  • तुला राशि- तुला राशि के स्वामी सुख-सौभाग्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह हैं। अगर आपके भाई की राशि तुला है तो रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद, गुलाबी या फिर हल्के रंगों की राखी बांध सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। अगर आपके भाई की राशि भी वृश्चिक है तो उन्हें लाल, मैरून और गहरे लाल रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे उनके जीवन से भय और नकारात्मकता दूर होगी।
  • धनु राशि- इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें पीला रंग अतिप्रिय होता है। इसलिए रक्षाबंधन पर धनु राशि वाले भाइयों को पीला या फिर लाइट गोल्डन रंग की राखी बांध सकते हैं।
  • मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों पर शनि की कृपा रहती है, क्योंकि न्यायाधीश शनि इस राशि के स्वामी हैं, जिन्हें काला या गहरा रंग प्रिय है। लेकिन रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर काले रंग का इस्तेमाल नहीं करें। ऐसे में आप मकर राशि वाले भाई को नीला या ग्रे कलर की राखी बांध सकते हैं।
  • कुंभ राशि- मकर की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं, जिनका संबंध काले रंग से है। अगर आपके भाई की राशि भी कुंभ है तो, रक्षाबंधन पर उनके लिए नेवी ब्लू कलर की राखी बांध सकते हैं।
  • मीन राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। अगर आपके भाई की राशि भी मीन है तो रक्षाबंधन पर उन्हें पीली या गोल्डन रंगों की राखी बांधें। पीला रंग सबसे अधिक शुभ माना जाता है।

राशि अनुसार सही रंग की राखी बांधने से क्या होता है? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह किसी न किसी रंग का प्रतिनिधित्व करता है। राशि अनुसार राखी बांधने से ग्रहों की शुभता और ऊर्जा बढ़ती है, जिससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है। 

Read more: Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया लेकिन नहीं रहेगी भद्रा, जानें भाई को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 में राखी बांधने का शुभ समय क्या है?

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भद्रा के समाप्त होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि भद्रा 27 अगस्त की रात्रि को ही समाप्त हो जाएगी। वहीं 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक का समय सबसे अधिक शुभ रहेगा। लेकिन किसी कारण इस समय में राखी न बांध पाएं तो, अभिजीत मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Loading

Posted On - August 26, 2026 | Posted By - Admin | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation

Claim your FREE gift!
🎁