बांसुरी के चमत्कारी उपाय जो हर इंसान को पता होने चाहिए

बांसुरी के चमत्कारी उपाय जो हर इंसान को पता होने चाहिए

बांसुरी का नाम सुनते ही हमारे कानों में एक मधुर ध्वनि की आवाज़ आने लगती है और इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण का बांसुरी बजाते हुए चेहरा हमारे सामने आ जाता है।हम सभी जानते हैं कियहश्री कृष्ण का अति प्रिय वाद्य यंत्र है जिसे वह हमेशा अपने साथ रखते थे। जब कभी वह इसे बजाते थे तो सुनने वाले मंत्रमुग्ध होकर रह जाते थे। ऐसी मान्यता है कि घर में जहां भगवान बैठते हैं वहां पर बांसुरी लाकर ज़रूर रखनी चाहिए। 

ध्यान रखिए कि बांसुरी एक छोटा सा वाद्य यंत्र मात्र नहीं है बल्कि एक शक्तिशाली वास्तु दोष निवारक भी है। अधिकतर ज्योतिषी भी इस बात को कहते हैं कि यदि बांसुरी का उपयोग ठीक प्रकार से किया जाए तो यह आपको कई प्रकार के संकट तथा दोषों से बचाने में सहायता कर सकती है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे बांसुरी के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जो हर इंसान को पता होना चाहिए।

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए

जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में बहुत लड़ाई-झगड़े रहते हैं वह इसकी मदद से अपने रिश्ते में सुधार ला सकते हैं। बाज़ार से इस वाद्य यंत्र को लाकर अपने बेडरूम में रख लें। आपके घर के वास्तु दोष को दूर करने का यह एक सरल और उत्तम उपाय है। ध्यान रहे कि बांसुरी को अपने बेड के बीम पर लाल रिबन से बांधे तथा इसका मुंह बेड की तरफ रखें।  बीम रिश्तो में अलगाव लाने का काम करता है इसलिए इसके नेगेटिव प्रभाव को दूर करने के लिए इस उपचार को अपनाएं।

बिजनेस में नुकसान से बचने के लिए

अगर आपका व्यापार में काफ़ी घाटा हो रहा है और इसकी वजह से आपको काफ़ी मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप बांस की बनी बांसुरी का उपयोग अपनाएं। इसके लिए सबसे पहले आपको भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी होगी और उसके बाद अपनी दुकान या ऑफिस की छत पर बांसुरी लटका दें। इस उपाय से आपको निश्चित रूप से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

बांसुरी आर्थिक स्थिति को बनाती है बढ़िया

अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप धन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको चांदी की बांसुरी अपने घर में रखनी चाहिए। यह आपके घर से वास्तु दोष को दूर करके लक्ष्मी देवी का वास बनाए रखती है। जब यह आपके घर में रहेगी तो इसकी मौजूदगी की वजह से आय के स्रोत दिन-ब-दिन बढ़ते जाएंगे। आपका जीवन समृद्ध और खुशहाल हो जाएगा।

धार्मिक साधना में मिलती है सफ़लता

यदि आप कोई धार्मिक या आध्यात्मिक साधना करने जा रहे हैं तो उसमें आपका सफल होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आप अपने साधना वाली जगह पर 21 या 51 बांसुरियों की झालर बनवा कर लगाएं। यदि आपने अपनी साधना के लिए किसी मंदिर का चुनाव किया है तो आप वहां पर भी यह झालर अवश्य लगाएं। इसके बाद आप अपनी साधना निश्चित होकर करें। आपको उसने सफलता अवश्य मिल जाएगी।

घर की दीवार के दोष को बांसुरी करती है दूर

ऐसा कहा गया है कि वास्तु-शास्त्र में घर की बाहरी दीवार बिल्कुल भी नुकीली नहीं होनी चाहिए। परंतु यदि आपने नुकीली दीवार बनवा ली है या फिर आपने ऐसा घर खरीद लिया है जिस की बाहरी दीवार वास्तुशास्त्र के अनुसार नहीं है तो फिर आप इसकी नकारात्मकता को कम करने के लिए इसके दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। इससे सारी नकारात्मक शक्तियों का असर कम हो जाएगा।

घर में शुभ शक्तियों का होता है प्रवाह

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जब बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाता है तो अनेक बुरी आत्माएं आपसे दूर हो जाती है। इसी प्रकार जब इसको बजाया जाता है तो इसकी मधुर धुन में इतनी ताक़त होती है कि यह घर में शुभ चुंबकीय शक्तियों को खींच लाती है।‌

बीमारी को दूर भगाती है

यदि आपके घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है तो ऐसे में आप इसकी सहायता से किसी भी तरह की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। जो व्यक्ति बीमार है उसके कमरे के द्वार पर और उसके सिरहाने पर बांसुरी का उपयोग करके आप उसको स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। 

आकस्मिक परेशानियों को दूर करने में करती है सहायता

कुछ लोगों के घर में एक के बाद एक आकस्मिक परेशानियां आती रहती हैं और किसी भी तरह उनसे पीछा छुड़ाने में सफलता नहीं मिलती। यदि ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो इसके लिए आप दो बांसुरियां लेकर उनको क्रॉस की तरह अपने ड्राइंग रूम में लगा दें। आपकी परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी।

शनि के प्रकोप से बचाती है बांसुरी

कुछ व्यक्तियों की जन्म कुंडली में शनि सातवें भाव में आकर अशुभ स्थिति उत्पन्न कर देता है जिसके कारण शादी में देर होती रहती है। इस समस्या का उपाय बहुत आसान है, आप एक बांसुरी लेकर उसमें बूरा या फ़िर चीनी भरकर किसी निर्जन स्थान में जाकर दबा दें। इससे आपको लाभ होगा। इसके अलावा यदि शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो भी यह उपाय इस दोष से पूरी तरह से मुक्ति दिला देगा।

साथ ही आप पढ़ना पसंद कर सकते हैं धन से जुड़़ी हर समस्या के समाधान के लिए अपनाएं यह उपाय

 15,764 

Posted On - May 29, 2020 | Posted By - Jiyaiman | Read By -

 15,764 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation