ब्रेकअप का असर- जानें ब्रेकअप के बाद अलग-अलग राशियों पर क्या असर पड़ता है

ब्रेकअप का असर

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और हर राशि का अपना अलग गुण धर्म होता है। हर परिस्थिति में सभी राशियां अलग-अलग तरह से व्यवहार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब  राशि चक्र की 12 राशियों को ब्रेकअप से गुजरना पड़ता है तो इसका उनपर क्या असर पड़ता है। तो जानें हमारे इस लेख में कि आप पर ब्रेकअप का असर क्या होगा।  

मेष राशि

मेष राशि के जातक अत्यधिक भावुक नहीं होते हैं इसलिए ब्रेकअप के सदमे से यह बहुत जल्दी उबर जाते हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इन्हें ब्रेकअप का ज्यादा सदमा लगता भी नहीं है। यह लोग अपनी मौज में होते हैं और ब्रेक के बाद भी टीवी, इंटरनेट आदि या अपने दोस्तों से बात करके खुद को बहुत जल्दी उबार लेते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को ब्रेकअप का सदमा बहुत ज्यादा लगता है। यह लोग बहुत जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते इसलिए जल्दी ही यह प्यार में नहीं पड़ते लेकिन प्यार में पड़ने के बाद जब इन्हें धोखा मिलता है या ब्रेकअप होता है उसके बाद यह खुद को संभाल नहीं पाते और बहुत लंबे टाइम तक गम में रहते हैं। वक्त ही इनका सबसे बड़ा मरहम होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक वैसे तो बहुत भावुक माने जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने में भी यह सक्षम होते हैं। हालांकि इनके मन पर इनकी लगाम नहीं होती इसलिए ब्रेकअप के बाद कई तरह की बातें सोच कर यह खुद को परेशान करते हैं। दोस्तों का साथ और घरवालों का सपोर्ट इनके लिए दवा का काम करता है। कुछ समय बाद इनपर ब्रेकअप का असर ना के बराबर हो जाता है। 

कर्क राशि

सभी 12 राशियों में भावुकता के मामले में इस राशि के लोगों को सबसे ऊपर रखा जा सकता है। जब भी इनका किसी से प्रेम संबंध टूटता है तो इन्हें बुरा जरूर लगता है लेकिन जल्द ही यह इस गम से उबर भी जाते हैं। भावुक होने के साथ-साथ भावनाओं से कैसे पार पाया जाए यह बात इस राशि के लोगों को अच्छी तरह से मालूम होती है। यही वजह है कि ब्रेकअप का असर लंबे समय तक नहीं रहता। 

सिंह राशि

इस राशि के जातक उस श्रेणी में आते हैं जो ब्रेकअप करते हैं। इन्हें अगर अपना पार्टनर पसंद नहीं आता तो यह बहुत जल्द ही उससे ब्रेकअप करते हैं और इस ब्रेकअप का इन पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता। यदि इनका पार्टनर इनसे ब्रेकअप करे तो उससे भी यह बहुत जल्दी उबर जाते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोग ब्रेकअप के बाद बहुत ज्यादा तनाव में आ जाते हैं और बहुत लंबे समय तक अपने पार्टनर को भूल नहीं पाते हैं। उनकी निजी जिंदगी में भी इनके ब्रेकअप का असर पड़ता है। अपने पार्टनर को भी यह तभी भूल पाते हैं जब कोई दूसरा इनकी जिंदगी में आए और इन्हें संभाले।

तुला राशि

प्रेम संबंधों में इस राशि के जातक सबसे ज्यादा ईमानदार रहते हैं। उनका साथ ही इनके लिए सब कुछ होता है इसलिए ब्रेकअप का असर भी इनपर ज्यादा पड़ता है। यह लोग अपने लव पार्टनर के बिना अपनी जिंदगी को सोच भी नहीं पाते हैं। कई बार तो यह लोग ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। हालांकि किताबें पढ़कर या दोस्त के बीच रहकर यह लोग अपने गम से पार पा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग दिल फेंक होते हैं। हालांकि जब यह किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तो उसी को अपना सब कुछ मान लेते हैं। यही वजह है कि ब्रेकअप का इन पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। ब्रेकअप होने के बाद यह लोग बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़े हो जाते हैं। लंबे समय तक इनपर ब्रेकअप का असर रहता है। 

धनु राशि

ब्रेकअप के बाद इस राशि के लोग खुद को संभालने में सक्षम तो होते हैं लेकिन इनको यह समझ में आ जाना चाहिए कि यह रिश्ता उनके लिए ठीक नहीं था। हालांकि इन्हें अगर समझ ना आये कि ब्रेकअप क्यों हुआ तो यह उलझनों में पड़े रहते हैं। कुल मिलाकर कहें तो इनको कोई सही कारण मिल जाए ब्रेकअप का तो यह लोग किसी भी तरह की उदासी या डिप्रेशन में नहीं जाते।

मकर राशि

इस राशि के लोग भावनाओं से परे हटकर ब्रेकअप के दर्द को बहुत जल्दी भुला लेते हैं। ब्रेकअप के बाद यह समझ जाते हैं कि जो रिश्ता खत्म हो गया है उसके बारे में सोचने का फायदा नहीं है। ब्रेकअप के बाद भी यह जिंदगी का पूरा मजा लेते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग ब्रेकअप को सह नहीं पाते हैं और आसानी से अपने पार्टनर की यादों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इन लोगों को ब्रेकअप के बाद अपने दोस्तों परिवार वालों और आसपास के लोगों की बहुत आवश्यकता होती है नहीं तो कुंभ राशि के लोग डिप्रेशन में जा सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। अगर इनको लगे कि इनका साथी ही इनके लायक नहीं था तो यह बहुत ही जल्दी ही ब्रेकअप के सदमें से बाहर निकल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- सीधी-सादी राशियां- जानें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

 2,330 

Posted On - June 24, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,330 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation