दैनिक राशिफल 1 अगस्त 2020- जानें आपके लिए कैसा रहेगा माह का पहला दिन

दैनिक राशिफल 1 अगस्त

दैनिक राशिफल 1 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि महीन का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इस दिन किस राशि के लोगों को होगी सौभाग्य की प्राप्ति और किस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान। हमारा यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। तो आईए अब जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा है आज का दिन। 

दैनिक राशिफल 1 अगस्त 2020

मेष

चंद्रदेव आज के दिन आपके नवम भाव में रहेंगे। यह भाव भाग्य और धर्म का होता है। इस गांव में चंद्रमा के होने से आप धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से आज अपने भविष्य लेकर बातचीत करनी चाहिए।

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- महरून

वृषभ

चंद्रदेव आज के दिन आप के अष्टम भाव में रहेंगे इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। किसी भी तरह का जोखिम आज के दिन ना उठाएं। यदि कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा आवश्यक ने।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- स्लेटी

मिथुन

कई बार आपका जिद्दी स्वभाव आपके दांपत्य जीवन को खराब कर देता है इसलिए आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी की तरह खुद को ढालने की कोशिश करनी चाहिए इससे आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्ती या किसी करीबी रिश्तेदार के साथ इस राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

कर्क

आज के दिन कर्क राशि के लोगों को बहुत संभालकर रहने की जरूरत है आपके शत्रु और रोग के भाव यानि कि षष्ठम भाव में चंद्र देव विराजमान हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें और उन लोगों से बचें जो आप के खिलाफ बातें करते हैं।

शुभ अंक- 1
शुभ रंग- कत्थई

सिंह

विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बेहतरीन है आज आप अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को पढेंगे। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए भी दिन बेहतरीन है। हालांकि कारोबारियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा

कन्या

चतुर्थ भाव में विराजमान चंद्रमा आज आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ाएंगे। माता के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बात हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

जीवन की विघ्न बाधाओं को दूर करने के लिए करें ऑनलाइन कालसर्प दोष पूजा

तुला

इस राशि के लोग आज घर से बाहर निकलकर कुछ ऐसा करना चाहेंगे जिससे इनको दिली खुशी होती है। हालांकि हमारी आपको यही राय रहेगी कि वर्तमान समय में चल रही महामारी के दौरान थोड़ा संभलकर रहे हैं। छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक

चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में है इसलिए मन में संतुलन और शांति बनी रहेगी। अपनी वाणी के दम पर आप लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। परिवार में यदि लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी दूर हो सकता है।

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

धनु

आज के दिन धनु राशि के लोगों को खुद को फिट रखने का विचार आ सकता है।  इसके लिए आपको योग ध्यान का सहारा लेना चाहिए। यह आपकी मानसिक शांति के लिए भी बहुत जरूरी है।

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

मकर

द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति आपको आर्थिक रूप से परेशान कर सकती है। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। जमा धन को खर्च करने के बारे में विचार न बनाएं यह घातक हो सकता है।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज के दिन कहीं निवेश कर सकते हैं। यह निवेश आने वाले समय में आपके लिए सुखद समाचार लेकर आ सकता है। बड़े भाई बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

मीन

आपके अंदर छुपी रचनात्मकता आज के दिन बाहर आ सकती है और इसे आप लोगों को दिखा कर वाहवाही लूट सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर कर रहे थे उनको रोजगार मिल सकता है। दिन अच्छा है।

शुभ अंक-7
शुभ रंग- नारंगी

यह भी पढ़ें- सुशांत केस में रिया का काला जादू कनेक्शन, ‘रिया की मां तांत्रिक लेकर आती और फिर..’

 1,873 

Posted On - August 1, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 1,873 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation