दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2020- जानें कैसा रहेगा रविवार का यह दिन आपके लिए

दैनिक राशिफल 9 अगस्त

दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि रविवार का यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए लकी नंबर क्या है और लकी कलर क्या है। तो आईए जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे।

दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2020

मेष


मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे। जीवन में आ रही परेशानियों को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में संगतता बनी रहेगी। शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लें। 

लकी नंबर- 1
लकी कलर- कत्थई

वृषभ

आर्थिक रूप से सशक्त होने की कोशिश करें और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अच्छा बजट प्लान बनाएं। आज के दिन विदशी व्यापर से इस राशि के जातकों को मुनाफा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने की संभावना है।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- सफेद

मिथुन

आज आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग सट्टेबाजी करते हैं उन्हें भी मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आपको सफलता मिलेगी, यदि बड़े भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई काम करना चाहते हैं तो उनसे बात करने के लिए अच्छा दिन है।

लकी नंबर- 2
लकी कलर- हरा

कर्क

कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। पिता के साथ अनबन चल रही थी तो उसे दूर करने के प्रयास भी आज आप कर सकते हैं। 

लकी नंबर- 9
लकी कलर- स्लेटी

सिंह

इस राशि के जातक आज धार्मिक क्रिया कलापों में हिस्सा ले सकते हैं। यदि आप बीते दिनों अपने काम में बहुत व्यस्त रहे थे तो आज के दिन आराम कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- लाल

कन्या

आज अपने स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना है। यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो आज घर वालों के साथ घंटों फोन पर बातें कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है, हमारी आपको यही सलाह रहेगी कि बेवजह सोच-विचार करने से बचें।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- बैंगन

तुला

आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर में रहकर उनके साथ कोई फिल्म या टीवी सीरियल देख सकते हैं। इस राशि के जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। मुनाफा होने की पूरी संभावना है। 

लकी नंबर-  8
लकी कलर- भूरा

वृश्चिक



कोई पुरानी बीमारी इस राशि के जातकों को परेशान कर सकती है इसलिए आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। यदि आप शादीशुदा हैं तो ससुराल पक्ष के लोगों से किसी भी तरह की गलत बातचीत करने से आज के दिन आपको बचना चाहिए, नहीं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। 

लकी नंबर- 5
लकी कलर- लाल

धनु

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार है, पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ आज आप अन्य रोचक पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। 

लकी नंबर- 6
लकी कलर- पीला

मकर 

आप आज घर की साज-सज्जा में समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही कोई नया और महत्वपूर्ण सामान खरीदने का विचार भी आप घर के लोगों के साथ मिलकर कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का इस राशि के लोग ख्याल रखें।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- नीला

कुंभ

कर्म ही पूजा है यह बात कुंभ राशि के लोगों को आज समझ आ सकती है। आप बेवजह के कामों को छोड़कर आज जरूरी कामों पर ध्यान देंगे। यदि आप जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं तो आज के दिन इंटरनेट पर जॉब ढूंढ सकते हैं।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- आसमानी

मीन

आपकी वाणी में आज तेज देखने को मिलेगा, अपनी बातों से आप विरोधियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की भी पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता आएगी और घर के छोटे सदस्यों के साथ आज अच्छा समय बिता पाएंगे। 

लकी नंबर- 4
लकी कलर- नारंगी

यह भी पढ़ें- स्वप्न ज्योतिष: ये 10 सपने आएं तो समझिए हो सकता है पैसों का नुकसान

 1,980 

Posted On - August 9, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 1,980 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation