दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2020- इन 3 राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2020 के अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके सितारे आज के दिन क्या कहते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार आज के दिन चंद्र देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे और इसी के अनुसार हम सभी राशियों के लिए आज के दिन की गणना करेंगे। तो आईए जानते हैं आज के दिन आपके लिए क्या है खास। 

मेष राशि 

दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2020 के अऩुसार आज के दिन मेष राशि वालों को लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अनचाहे खर्चे आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। कुछ जातकों को विदेश से किसी तरह का शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृषभ राशि

आपके एकादश भाव में चंद्रमा के होने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको लाभ हो सकता है। अटके हुए काम फिर से शुरु हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन सहयोग करेंगे। कुछ जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की भी संभावना है। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातक आज के दिन बहुत सक्रिय नजर आ सकते हैं। जिन कामों को बीते दिनों में टाल रहे थे उसे करने का सामर्थ्य भी जुटा सकते हैं। पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। माता के स्वास्थ्य का आज के दिन ख्याल रखें। 

कर्क राशि

भाग्य आपका साथ देगा लेकिन कर्म करते रहिये ताकि परिणाम और भी बेहतर मिलें। आध्यात्मिक पुस्तकों का आज के दिन आप अध्ययन कर सकते हैं। 

सिंह राशि

दैनिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के विद्यार्थियों की गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर इस राशि के जातकों को आज के दिन सावधान रहना होगा, ऐसा भोजन न करें जो आपके पाचक तंत्र को बिगाड़ कर रख दे। 

कन्या राशि 

शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो सावधानी और सतर्कता के साथ फैसला लें। 

तुला राशि 

आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं इसलिए आज के दिन आपको सावधान रहना होगा। कोई पुरानी बीमारी आपको आज के दिन परेशान कर सकती है। किसी तरह का नियम-कानून तोड़ने से बचें। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम साबित होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने लवमेट को खुश कर पाएंगे, जिससे संबंधों में ताजगी आएगी। 

धनु राशि

आपको आज के दिन अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही कुछ जातक मनोरंजन या सुख-सुविधाओं की चीज पर खर्चा कर सकते हैं। वाहन खरीदना चाहते हैं तो कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। 

मकर राशि

आपके अंदर ऊर्जा की अधिकता आज के दिन देखी जा सकती है। अपने पराक्रम से आप विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल होंगे। हालांकि बेवजह के वाद-विवाद से आज के दिन आपको बचकर रहने की सलाह दी जाती है। 

कुंभ राशि

आपकी वाणी की प्रखरता समाज में आपको मान-सम्मान दिलाएगी। परिवार में यदि किसी तरह का कलह-कलेश चल रहा था तो वह अब दूर हो जाएगा जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

मीन राशि

आप मानसिक रूप से आज बहुत शांत नजर आएंगे। आपके आसपास के लोग आपसे किसी तरह की सलाह ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातकों को आज के दिन सफलता प्राप्त हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- राशि और रुद्राक्ष- अपनी राशि के अनुसार धारण करेंगे रुद्राक्ष तो दिखेंगे यह चमत्कार

 2,568 

Posted On - July 11, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,568 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation