दैनिक राशिफल 23 जुलाई 2020- इन तीन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

दैनिक राशिफल 23 जुलाई

आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है और क्या सावधानियां आज के दिन आपको बरतनी चाहिए इसके बारे में हम आफको दैनिक राशिफल 23 जुलाई में बताएंगे। चंद्रदेव आज के दिन सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। आईए अब जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष

दिन अच्छा रहेगा चंद्र देव पंचम भाव में विराजमान होकर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। संतान पक्ष को लेकर कुछ अभिभावकों को चिंताएं हो सकती हैं।

वृषभ

चंद्रदेव चतुर्थ भाव में विराजमान होकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। मन को संतुलित रखने के लिए योग का सहारा लें। माता के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें।

मिथुन

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

वाणी की प्रखरता समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। परिवार में संतुलन बनाए रखने के लिए कोई जरुरी फैसला आज के दिन ले सकते हैं।

सिंह

आपके प्रथम भाव में चंद्र ग्रह के होने से मानसिक रूप से खुद को सशक्त पाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या

इस राशि के लोगों को आज के दिन संभलकर रहना होगा द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है जिससे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें।

तुला

आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा बुद्धि की चंचलता को कंट्रोल कर पाए तो धन लाभ होने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आज के दिन इस राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का दिल जीत पाएंगे।

धनु

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा, आध्यात्मिक क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। किसी तरह का साहसी कार्य आज के दिन कर सकते हैं।

मकर

आपको आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। तामसिक भोजन करने से बचें और वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ

आज के दिन बेवजह के घमंड को त्यागकर खुद को पहचानने की कोशिश करें। राजनीति के क्षेत्र में इस राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी।

मीन

आपके शत्रु आपके खिलाफ आज के दिन साजिश कर सकते हैं इसलिए संभलकर रहें। अच्छे लोगों की संगति आपको मानसिक सुख देगी।

दैनिक राशिफल 23 जुलाई के अनुसार कुछ इस प्रकार रहेगा सभी राशियों का दिन

य़ह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2020 तिथि और मुहूर्त- इस प्रकार बनाएं अपनी राखी स्पेशल

 2,290 

Posted On - July 23, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,290 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation