दैनिक राशिफल 24 जुलाई 2020- जानें आज के दिन में आपके लिए क्या है खास

दैनिक राशिफल 24 जुलाई

आज शुक्रवार के दिन आपके लिए कैसा रहेगा इसके बारे में हम आपको दैनिक राशिफल 24 जुलाई 2020 में बताएंगे। चंद्रदेव आज के दिन भी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे और इसी के अनुसार हम इस दैनिक राशिफल में भविष्यवाणी करेंगे। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। आईए अब जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

दैनिक राशिफल 24 जुलाई

मेष 

इस राशि के छात्र अपनी पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ अन्य पुस्तकों का अध्ययन आज के दिन कर सकते हैं। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

वृषभ 

माता के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे आपके चतुर्थ भाव में विराजमान चंद्र ग्रह पारिवारिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करेगा। परिवार के लोगों के साथ फिल्म या किसी तरह का गेम खेल सकते हैं। 

मिथुन 

चंद्र देव आज के दिन आपके तृतीय भाव में बैठकर आपको आत्मबल देंगे। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। शाम के वक्त विकेंड का प्लान कर सकते हैं।

कर्क

आज योजनाएं बनाने का दिन नहीं है बल्कि उन योजनाओं को वास्तविकता के धरातल पर लाने का दिन है। ज्यादा सोच विचार में आज का दिन खराब न करें। वाणी से लोगों को आज के दिन प्रभावित कर सकते हैं।  

सिंह

आत्मबल से भरे रहेंगे हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की तरफ बढ़ेंगे। आज के दिन ध्यान करना या किसी धार्मिक पुस्तक का अध्ययन करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या 

विदेशों से आज के दिन इस राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना है। हालांकि परिवार और अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान दें। ऐसे भोज्य पदार्थ न खाएं जो आपके स्वास्थ्य को खराब कर दें।

तुला 

चंद्र देव आज आपके एकादश भाव में विराजमान हैं इसलिए आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार करने की सोच रहे थे तो अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा लेकर शुरु कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आप हर काम को पूरी लगन से करने की आज कोशिश करेंगे हालांकि कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं लेकिन यदि आप सही हैं तो अपने पथ पर अग्रसर रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु

आप अपने स्वास्थ्य के प्रति आज कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए योग को जीवन में जगह दें। पिता से कोई जरुरी सलाह मिल सकती है।

मकर 

कई बार आप लोगों के प्रति गलत धारणा बना लेते हैं जिससे स्थितियां आपके ही प्रतिकूल हो जाती हैं, आज आपको इस तरह की मानसिकता से बाहर निकलकर जीवन की सकारात्मकता को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ 

इस राशि के जिन जातकों का विवाह हो चुका है उन्हें आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना चाहिए। शाम के वक्त उनके साथ घूमने का प्लान बनाएंगे तो जीवन में सकारात्मकता आएगी।

मीन

चंद्र देव आज आपके छठे भाव में विराजमान रहेंगे इसलिए आपको जीवन के हर क्षेत्र में संभलकर चलना होगा। आपके खिलाफ लोग षडयंत्र कर सकते हैं इसलिए हर काम को सतर्कता के साथ करें।

यह भी पढ़ें- मंदिर के मुख्य द्वार पर क्यों होती है घंटी? मंदिर में घंटी बजाने का महत्व ?

 2,167 

Posted On - July 24, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,167 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation