दैनिक राशिफल 26 जुलाई 2020- जानें रविवार के दिन क्या खास है आपके लिए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 26 जुलाई 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा और किन जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहेगा। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। तो आईए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए। 

दैनिक राशिफल 26 जुलाई 2020

मेष राशि

आज के दिन क्रोध को खुद पर हावी ना होने दें। यदि आपको किसी की कोई बात पसंद नहीं आती तो वाद-विवाद करने की वजह चुप्पी साध में, चुप रहना हर समस्या का हल होता है। शत्रु पक्ष से आज सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का लाल

वृषभ राशि

शिक्षा के प्रति इस राशि के विद्यार्थियों का रुझान आज बढ़ेगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं वह भी अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा तो इस राशि के जातकों के लिए यह दिन अच्छा है।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि

बीते दिनों आप घर में कोई नया सामान लाने के बारे में विचार कर रहे थे तो आज के दिन ला सकते हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ आज के दिन माता का भी आपको स्नेह मिलेगा। बच्चों के साथ टेलीविजन पर कोई प्रोग्राम देख कर मन बहला सकते हैं।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि

इस राशि के जातक आज के दिन किसी भी तरह का रिस्क उठाने से नहीं कतराएंगे। हालांकि हमारी आपको यही सलाह रहेगी कि अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें। दिन अच्छा है।

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हल्का सफेद

सिंह राशि

आपकी वाणी ही आपकी पहचान है यह आपको अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। आज के दिन यदि आप अपने शब्दों का सोच-समझकर चयन करेंगे तो समाज में आप की मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और करीबी लोगों का भी आपको समर्थन मिलेगा।

शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशि

मन की मैल को दूर करने के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन आप खुद का अवलोकन करें और जानने की कोशिश करें कि किस वजह से चीजें आपके पक्ष में नहीं हो पा रही हैं। आप घर के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ अपने जीवन को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

तुला राशि

इस राशि के जो जातक विदेशियों से जुड़ा व्यापार करते हैं उनको आज के दिन लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी जातकों को काफी सावधानी से आज के दिन चलना होगा किसी भी ऐसी चीज पर खर्च ना करें जो आपके काम की ना हो।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- स्लेटी

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपने बीते कल में जो अच्छे काम किए थे उसका अच्छा फल आज के दिन आपको मिलेगा जिससे आपको दिली तसल्ली होगी।

शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सूर्ख लाल

धनु राशि

आज के दिन आप काफी सक्रिय रहेंगे। यदि आपका कोई जरूरी काम अटका पड़ा था तो उसे आज पूरा कर सकते हैं। घरवालों के साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं बनाने में भी आपका दिन आज बीत सकता है।

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

मकर राशि

आज के दिन आपको समझ आ सकता है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। आप उन लोगों के भी करीब होंगे जो आप से नफरत करते हैं आपके चेहरे मासूमियत और खुशी होगी जिसे देखकर आपके दुश्मन भी पिघल जाएंगे और आपके सहयोगी बन जाएंगे।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि

हर कर्म का फल आपको अवश्य मिलता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले आज के दिन विचार अवश्य कर लें एक छोटी सी भी गलती आपको बड़ा नुकसान दे सकती है।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशि

क्योंकि आज रविवार का दिन है इसलिए आपके पास अपने घरवालों को समय देना चाहिए। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं और उनकी बातों को सुने। आज दूरियों को नज़दीकियों में बदलने का दिन है।

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हल्का पीला

यह भी पढ़ें- मंदिर के मुख्य द्वार पर क्यों होती है घंटी? मंदिर में घंटी बजाने का महत्व?

 1,842 

Posted On - July 26, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 1,842 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation