दैनिक राशिफल 5 अगस्त- जानें किन राशि के जातकों के लिए है आज का दिन खास

दैनिक राशिफल 5 अगस्त

दैनिक राशिफल 5 अगस्त 2020 के अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि आज का दिन कैसे आपके लिए खास हो सकता है। आज के दिन कौन सा है आपका लकी नंबर और लकी कलर। हमारा यह राशिफल चंद्रराशि पर आधारित है। तो आईए विस्तार से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

दैनिक राशिफल 5 अगस्त 2020

मेष

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहत खास रहने वाला है। आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे, यदि आप अपना काम शुरु करना चाहते हैं तो आज घर के लोगों के साथ सलाह मशवरा करके आगे बढ़ सकते हैं। मन को चंचल न होने दें।

लकी नंबर- 8
लकी कलर- कत्थई

वृषभ

इस राशि के लोगों को अपने अंदर बसी आध्यात्मिक शक्ति का आज अहसास हो सकता है। आप संसार से दूर होकर खुद को वक्त देंगे। इस राशि के जिन जातकों के पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं थे वो आज संबंधों को सुधारने की पहल कर सकते हैं।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- सफेद

मिथुन

आपको आज बहुत सावधानी से हर काम करने की जरूरत है। चंद्रमा आपके अष्टम भाव में विराजमान है जिससे मानसिक चिंताएं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। इंटरनेट पर अपना समय बर्बाद करने से बचें।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- हरा

जीवन की विघ्न बाधाओं को दूर करने के लिए करें ऑनलाइन कालसर्प दोष पूजा

कर्क

पारिवारिक जीवन में आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। कारोबारियों को मुनाफा होने की पूरी संभावना है।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- स्लेटी

सिंह

आपके लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आज आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। हमारी आपको यही सलाह रहेगी कि वाद-विवाद की स्थिति से दूर ही रहें तो आपके लिए सही रहेगा।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- रक्तिम लाल

कन्या

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास साबित हो सकता है। आपको गुरुजनों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी दिन शुभ साबित होगा।

लकी नंबर- 2
लकी कलर- बैंगनी

तुला

घर की सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि हो सकती है। माता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। उनके स्वास्थ्य का आज ख्याल रखें। हो सके तो उनके साथ समय बिताएं। इस राशि के लोगों को आज के दिन वाहन सावधानी से चलाना होगा।

लकी नंबर- 6
लकी कलर- सफेद

काले जादू से बचने के लिए यहां क्लिक करें- सिद्ध काली मंत्र द्वारा तंत्र प्रयोग से रक्षा

वृश्चिक

बेवजह की बातों से दूर होकर आज आप अपने दम पर कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। घर के लोगों के बीच आपका सम्मान आज बढ़ सकता है। छोटे भाई-बहनों का भी आज के दिन आपको सहयोग प्राप्त होगा।

लकी नंबर- 7
लकी कलर- लाल

धनु

आज चंद्र देव आपकी वाणी के भाव में विराजमान होंगे इसलिए अपनी वाणी के दम पर आप परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। हालांकि आज के दिन आपको धन बहुत सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत है।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- पीला

मकर

आज आप मानसिक रूप से खुद को सशक्त पाएंगे। बड़े से बड़े डिसीजन आप बहुत कम समय में ले सकते हैं। अपने लवमेट को इंप्रैस करने के लिए इस राशि के लोग उन्हें कोई गिफ्ट आज के दिन दे सकते हैं।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला

कुंभ

इस राशि के जातकों को आज सावधानी से रहने की जरूरत है। बाहर का भोजन करने से बचें नहीं तो पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इस राशि के जो जातक विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उन्हें लाभ मिलने की संभावना है।

लकी नंबर- 6
लकी कलर- सिंदूरी

मीन

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद होगा। धन लाभ की संभावना है किसी को उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। बड़े भाई या बहने के साथ मिलकर कोई काम शुरु करना चाहते थे तो आज बात करना सही साबित होगा।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- नारंगी

यह भी पढ़ें- इन राशियों के लोग होते हैं जोरू के गुलाम, कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल, जानें

 2,695 

Posted On - August 5, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,695 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation