दैनिक राशिफल 8 अगस्त- जानें शनिवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे

दैनिक राशिफल 8 अगस्त

दैनिक राशिफल 8 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किन को करनी होगी मेहनत। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे किआज के लिए आपका लकी कलर कौन सा है और लकी नंबर कौन सा है कौन सा है।तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

दैनिक राशिफल 8 अगस्त 2020

मेष 

आज के दिन आपको अपने आर्थिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। जमा धन को खर्च करने से आज बचें। यदि विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- नारंगी

वृषभ

चंद्रमा के गोचर से आज के दिन आप का एकादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेगा जिसके कारण आप कई क्षेत्रों से लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी बड़े भाई बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे

लकी नंबर- 9

लकी कलर- भूरा

मिथुन

चंद्रदेव आज आपके कर्म भाव में रहेंगे जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके द्वारा बीते समय में जो अच्छे कार्य किए गए हैं उनका शुभ फल भी आज आपको नहीं सकता है। पिता के साथ संबंधों में निखार आएगा।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- हरा

कर्क

यदि आप शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। शिक्षक है तो शिष्य आपको अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। भाग्य का इस राशि के जातकों को साथ मिलेगा।

लकी नंबर- 5

लकी कलर- सफेद

सिंह 

सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा ले। गूढ़ विषयों के प्रति इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ सकती है।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- लाल

कन्या 

जीवन साथी के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यदि उनके साथ मिलकर कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके बारे में भी बातचीत हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- बैंगनी

तुला

आज आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं इसलिए आपको बहुत सतर्कता से चलने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपके चरित्र पर सवाल उठे। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आज बहस बाजी करने से बचें।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- स्लेटी

वृश्चिक 

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप पाठ्यक्रम की पुस्तकों का एकाग्रता पूर्वक अध्ययन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में पड़े जाता हूं के लिए भी दिन अच्छा है। इस राशि के कुछ अभिभावक संतान की भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

लकी नंबर- 5

लकी कलर- महरून

धनु 

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। यदि आपकी शादी हाल ही में हुई है तो जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। इस राशि के लोगों को अपनी माता के स्वास्थ्य का आज ख्याल रखना होगा।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- हल्का पीला

काले जादू से बचने के लिए यहां क्लिक करें- सिद्ध काली मंत्र द्वारा तंत्र प्रयोग से रक्षा

मकर 

आज आप दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेंगे जिसके कारण हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि हमारी आपको यह सलाह रहेगी करीबी रिश्ते तभी अच्छे रहते हैं जब आप दिमाग से ज्यादा दिल का इस्तेमाल करें। इस जातक एडवेंचरस काम कर सकते हैं।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- नीला

कुंभ 

शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आप अपनी वाणी के दम पर समाज में एक नई पहचान बना सकते हैं। इंटरनेट या सोशल मीडिया पर आपको पहचान मिल सकती है।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- आसमानी

मीन

आज के दिन आप मानसिक रूप से खुद को शांत पाएंगे। आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घरवालों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए योग को जीवन में ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यह 10 लक्षण बता देते हैं कि आपकी कुंडली में राहु शुभ है या अशुभ

 2,720 

Posted On - August 8, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,720 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation