कपूर जलाने से होगा आपके दुश्मनों का नाश और मिलेगी तरक्की

कपूर

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ की सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा में कपूर का इस्तेमाल करने से भगवान खुश होते हैं। और इसकी खुशबू से घर की शुद्धि भी होती है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसीलिए हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ हर पूजा के अंत में कपूर आरती (Kapur Aarti) अवश्य की जाती है। इसके अलावा और भी कई धार्मिक क्रियाकलापों में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह काफी शुभ माना जाता है।

पूजा-पाठ के अलावा कपूर का इस्तेमाल ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि घर में उत्पन्न परेशानियों को खत्म करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल शुभ होता है। पति-पत्नी के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने में यह काफी उपयोगी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति पूजा-पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से घर में उत्पन्न सभी परेशानियां खत्म हो जाती है और घर में शांति बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि कपूर जलाएं से क्या लाभ होता है (Kapoor Jalane Se Kya Labh Hota Hai) –

यह भी पढ़ें-अगर आप भी कर रहे है विवाह की तैयारी, तो नाडी दोष का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में कपूर का महत्व (Kapur Ka Mahatva)

हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। इसी के साथ हर पूजा के बाद कपूर की आरती अवश्य की जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कपूर की खुशबू से घर में शुद्धि और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। जो भी व्यक्ति पूजा-पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही नवरात्रि के दिनों में भी पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही की पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल करने से भगवान खुश होते हैं और जातक को आशीर्वाद देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा डाल दें और फिर शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ा दें, तो इस उपाय से अचानक से धन लाभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुका हुआ धन भी वापस मिल जाता है। यह कार्य कम से कम 43 दिन तक करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कपूर को काफी शुभ माना जाता है और इसका उपयोग पूजा में करना लाभदायक होता है।

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

स्वास्थ्य पर कपूर का महत्व (Kapur aur Swasthya)

आपको बता दें कि पूजा-पाठ में उपयोग किए जाने वाला कपूर पेड़ की छाल से प्राप्त होता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से औषधि के गुण पाए जाते हैं। और यह पेड़ मूल रूप से भारत व चीन से संबंध रखता है। इसका पेड़ सदाबहार होता है जिसका विकास काफी जल्दी होता है।

साथ ही कपूर का तेल भी कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसका साइंटिफिक नाम सिनामोमस कैफोरा (Cinnamomum Camphora) है। इसी के साथ इसकी गंध काफी तेज होती है इसमें टरपिन होता है। इससे स्वास्थ्य को काफी लाभ होता है। चलिए जानते हैं कि कपूर से स्वास्थ्य को क्या लाभ होता है:

  • त्वचा पर उत्पन्न दाग धब्बों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • खुजली में जलन से राहत दिलाने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
  • कई शोधों के अनुसार कपूर को बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बाल झड़ने, बालों को मजबूत बनाने और रुसी का इलाज करने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
  • जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है।
  • साथ ही चेहरे पर मुहांसों से राहत दिलाने के लिए यह लाभदायक है।
  • कटी-फटी एड़ियों के लिए भी यह बेहद लाभदायक होता है।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

कपूर जलाने से किस परेशानी से मिलता है छुटकारा (Kapoor Jalane Ke Fayde)

  • इसके उपयोग से व्यक्ति को धन लाभ होता है।
  • नकारात्नक ऊर्जा खत्म करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • घर में इसे जलाने से घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है।
  • आपको बता दें कि घर में कपूर का इस्तेमाल करने से पितृदोष भी खत्म होता है।
  • इसी के साथ बुरी नजर से बचने के लिए इसका इस्तेमाल बेहद लाभदायक होता है।
  • घर में बुरी शक्तियों का आगमन ना हो इसलिए घर में इसे जलाना लाभदायक साबित होता है।
  • किसी जातक को रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं, तो घर में कपूर जलाने से बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं और वातावरण शांत रहता है।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

कपूर के ज्योतिष उपाय (Kapur Ke Jyotish Upay)

धन
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और फिर शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ा दें।
  • इस उपाय को करने से व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुका हुआ धन भी वापस आ जाता है इसलिए इस कार्य को कम से कम 43 दिन तक करना चाहिए।
आर्थिक स्थिति
  • अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रात के समय रसोई का कार्य पूरा करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें।
  • ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
सुख-समृद्धि
  • अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए।
  • ऐसा माना जाता है कि जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
  • इसी के साथ घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। इसके लिए सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए।
  • इस उपाय को करने से घर परिवार के लोगों की तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं और उन्हें काफी लाभ होता है।
भाग्य में वृद्धि
  • अपने भाग्य में वृद्धि करने के लिए सुबह कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डाल दें उसके बाद उस पानी से नहाना चाहिए।
  • माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो जाती है।
दोष को दूर करना
  • अगर आपकी कुंडली में पित्रदोष, कालसर्प दोष है, तो कपूर को घी में डुबोकर सुबह शाम जलाना चाहिए
  • ऐसा करने से घर से वास्तु दोष, कालसर्प और पित्र दोष भी दूर हो जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 16,901 

Posted On - April 14, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 16,901 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation