मकर राशि- जानें मकर राशि के लोगों की विशेषताएं और अवगुण

मकर राशि

शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है। शनिदेव की ही तरह इस राशि के लोग भी न्याय प्रिय माने जाते हैं। इस राशि का तत्व पृथ्वी है इसलिए यह लोग काफी कर्मठ भी होते हैं। साथ ही सभी राशियों की अपनी-अपनी खासियत होती है। उसी तरह मकर राशि के लोगों में भी कई गुण और अवगुण होते है। आपको बता दें कि मकर राशि के लोग काफी साफ दिल के होते है। और अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते है। चलिए अपने लेख में हम आपको इसी राशि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़े – घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए इस दिशा में पिरामिड रखना होता है बेहद शुभ

इस राशि वालों का स्वभाव

मकर राशि के लोगों का स्वभाव काफी लचीला होता है और यह काफी वफादार माने जाते हैं। इनके विचार भी काफी प्रखर होते हैं और सामाजिक स्तर पर भी यह अच्छी छवि बनाने में कामयाब होते हैं। घर के लोगों के प्रति भी इनके दिल में हमेशा प्यार होता है माता-पिता की सेवा करना ही यह अपना धर्म मानते हैं। अपने दोस्तों के साथ भी इनका व्यवहार अच्छा होता है और यह दोस्ती किसी भी हालत में निभाते हैं।

आपको बता दें कि इन लोगो का स्वभाव काफी अच्छा होता है। यह लोग सादगी में रहना बहुत पसंद करते है। वहीं इस राशि के लोगो का स्वभाव काफी शांत होता है। यह लोग अपने परिवार और दोस्तो से बहुत प्यार करते है। और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है।

मकर राशि के लोग होते हैं अनुशासन प्रिय

इस राशि के लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं और अपने आसपास के लोगों से भी यह लोग यही चाहते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए यह लोग पूरी तरह से समर्पित रहते हैं और उसके लिए एक अच्छी प्लानिंग भी करते हैं। हालांकि, बाहरी रूप से इन लोगों को काफी घमंडी समझा जाता है। लेकिन वास्तविकता इससे अलग है यह लोग काफी कोमल हृदय होते हैं और लोगों के प्रति विनम्र होते हैं। हालांकि, इनके आस-पास यदि कोई व्यक्ति अनुशासनहीनता करता है तो इनको पसंद नहीं आता और उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं।

यह भी पढ़े – विवाह में देरी – यहाँ जाने ज्योतिषीय कारण और उपाय

मकर राशि के लोग होते हैं महत्वकांक्षी

इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जी- तोड़ मेहनत भी करते हैं। लक्ष्य को किस तरह से पाया जाना है यह भी अच्छी तरह से इन्हें पता होता है। वक्त के साथ-साथ इनकी महत्वकांक्षाएं बढ़ती जाती हैं। यह लोग अपने जीवन को सार्थक बनाने का पूरा प्रयत्न करते हैं।

किन क्षेत्रों में मिलती है कामयाबी

शनि के स्मवामित्व वाली मकर राशि के लोग अच्छे शिक्षक और कृषि से जुड़े कार्यों में भी यह सफलता पाते हैं। इसके साथ ही इनका व्यवहार काफी कोमल होता है इसलिए यहां व्यापारी भी हो सकते हैं।

मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली वर्ष, दिन और अंक

इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 4 होता है इनके लिए शुभ दिन शनिवार है क्योंकि यह शनिदेव का वार है और 39 की उम्र से लेकर 50 साल की उम्र के बीच का समय इनके लिए सबसे उम्दा होता है।

मकर राशि की मित्र राशियां

यूं तो मकर राशि वाले लोग हर किसी के साथ ही अच्छी मित्रता रखते हैं लेकिन मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोग इनके लिए सबसे अच्छे मित्र साबित होते हैं। साथ ही ये राशि काफी अच्छी दोस्त होती है। यह अपनी दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती है।

अवगुण

इस राशि के लोगों का सबसे बड़ा अवगुण होता है चीजों को शेयर ना करना। यह अपनी बातों को अपने दिल में दबाए रखते हैं और किसी को भी उसकी भनक नहीं लगने देते। जिसके कारण इनके आसपास के लोगों को चाहे दोस्त हों या घरवाले उनको परेशानियां होती हैं। प्रेम से जुड़े मामलों में भी इसी वजह से प्रेमी या प्रेमिका के साथ उनकी बनती नहीं है क्योंकि यह खुद को व्यक्त नहीं कर पाते हैं या करना नहीं चाहते। 

यह भी पढ़ें- इन वजहों से नहीं मिलता पूजा-पाठ, यज्ञ और जप-तप का उचित फल

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।


 5,953 

Posted On - February 25, 2022 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 5,953 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation