प्रेम विवाह: अपनी पसंद की लडकी से शादी करने के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय

आज बहुत कम लोग है, जो अपने माता – पिता की पसंद से शादी करना चाहता है। क्योंकि आज सभी लोग अपनी पसंद की लडकी या लड़के से विवाह करना चाहते है। लेकिन कई बार सबकी रजामंदी के बावजूद भी लोग अपनी पसंद की लडकी से शादी नहीं कर पाते है। आपको बता दें कि ऐसा ग्रहों की दशा के कारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली में ग्रह पीड़ित हो जाते है, तब जातक अपनी मनपसंद लड़की से शादी नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़े  – Holi 2022: जानें 2022 में कब है होली? शुभ मुहुर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

वहीं आजकल सभी लोग लव मैरिज या अपनी पसंद से शादी करना पसंद करते है। साथ ही आज युवा एक ऐसे साथी की तलाश में रहते है, जो उनका साथ जीवन भर दे और उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। इसी के साथ वह उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। अगर आप किसी को पसंद करते है और उनसे विवाह करना चाहते हैं। लेकिन इसमें काफी अड़चन आ रही है, तो आपको ज्योतिष शास्त्र की सहायता लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – Maha Shivratri 2022: जानें कब है महाशिवरात्रि? तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की सारी जानकारी

अगर आप अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं। लेकिन शादी में किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपायों की सहायता से अपनी शादी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष विज्ञान की सहायता से कैसे आप अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह कर सकते हैं। और  उनके साथ खुशहाल जीवन बिता सकते हैं।

यह भी पढ़े – विवाह में देरी – यहाँ जाने ज्योतिषीय कारण और उपाय

क्यों आती है अपनी पसंद की लड़की से शादी करने में बाधा

  • शादी, विवाह आदि के लिए बृहस्पति ग्रह काफी महत्वपूर्ण होता है।
  • आपको बता दें कि विवाह और विवाह संबंध के लिए बृहस्पति ग्रह को ही देखा जाता है।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति अपने मनपसंद जीवन साथी के साथ विवाह नहीं कर पाता।
  • इसी के साथ बृहस्पति के कमजोर होने से जातक की कुंडली में विवाह से जुड़ी परेशानियां भी उत्पन्न होने लगती हैं
  • आपको बता दें कि शुक्र को प्रेम का देवता माना जाता है।
  • अगर आप अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं और उसमें बाधा आ रही है, तो आपको शुक्र को खुश करना चाहिए।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा सही नहीं होती है, तो विवाह में समस्या उत्पन्न होती है।
  • कई बार कुंडली में मांगलिक दोष के कारण भी जातक अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़े –लड़कियों की शादी के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय

अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए ज्योतिष उपाय 

  • शादी विवाह और विवाह संबंध के लिए बृहस्पति ग्रह सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना होता है।
  • कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने से विवाह में समस्या उत्पन्न होती है। इसीलिए बृहस्पति ग्रह को मजबूत करना बेहद जरूरी होता है
  • बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए बृहस्पति रत्न पुखराज को धारण करना चाहिए।
  • बृहस्पति को मजबूत करने के लिए आपको हल्दी का उपयोग करना चाहिए।
  • आपको हल्दी की एक गांठ को पीले धागे में बांधकर अपने बाजू या गले में पहनना चाहिए। इस उपाय को करने से बृहस्पति मजबूत हो जाता है।
  • वहीं अपनी पसंद की लड़की से विवाह करने में आ रही परेशानी भी दूर हो जाती हैं।
  • साथ ही आप को नहाते समय पानी में हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए।
  • इसी के साथ आपको सूर्य देव को हल्दी मिला हुआ जल का अर्घ्य देना चाहिए।
  • साथ ही आपको रोज बाहर जाने से पहले हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगाना चाहिए। यह काफी शुभ माना जाता है।
  • शुक्र ग्रह को प्रेम का ग्रह माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह को प्रसन्न करना बेहद जरूरी होता है।
  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना ‘ओम द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय’ नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • साथ ही आप शुक्र यंत्र कि अपने पूजा स्थल में स्थापना करके पूजा भी कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि यंत्र की स्थापना करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं और आपके विवाह में आ रही सारी अड़चन दूर हो जाती है।
  • अपनी मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
  • आपको ईशान कोण में शिव और पार्वती की मूर्ति की स्थापना करके रोजाना उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
  • अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए युवकों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • शिव चालीसा का पाठ करने से शिव जी खुश होते हैं और आपको आपका मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।

राशि अनुसार करें ये उपाय जल्द होगी मनपसंद लड़की से शादी

मेष राशि

  • मेष राशि वालों का मन काफी चंचल होता है।
  • अपनी पसंद की लडकी से शादी करने के लिए आपको रेशमी वस्त्र भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए।
  • इसी के साथ आपको भगवान शिव को पंचामृत भी अमृत अर्पित करना चाहिए।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों को शिव और पार्वती को गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए।
  • वहीं आपको भगवान शिव को सुगंध भी अर्पित करनी चाहिए।

मिथुन राशि

  • अपनी मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए आपको माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए।
  • माता पार्वती और शिव की आराधना करते समय आपको हरा वस्त्र धारण करना चाहिए।

कर्क राशि

  • अपनी पसंदीदा लड़की से विवाह करने के लिए कर्क राशि वालों को भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • साथ ही आपको शिव जी का सिंगार करना चाहिए। और नमः शिवाय का मंत्र जाप जरूर करें।

सिंह राशि

  • आपको भगवान शिव को पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए।
  • वहीं आपको रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिए।
  • इन उपाय को करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

कन्या राशि

  • अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए भगवान शिव जी को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि

  • आपको भगवान शिव जी को पंचामृत अर्पित करना चाहिए।
  • भगवान शिव जी को पंचामृत करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। 
  • साथ ही आपको सिंगार की वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
  • साथ ही आपको पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • वहीं भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए।

धनु राशि

  • धनु राशि वालों को भगवान शिव और पार्वती को सुगंधित पुष्प अर्पित करने चाहिए।
  • साथ ही आपको लाल वस्त्र धारण करने चाहिए।

मकर राशि

  • मकर राशि वालों को शिव जी के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए।
  • इसी के साथ आपको सफेद चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
  • सफेद चंदन शिवलिंग पर अर्पित करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

कुंभ राशि

  • आपको शिव जी को सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इससे आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति से विवाह करने में आ रही सारी परेशानी दूर होती है।
  • साथ ही कुंभ राशि वालों को शिव जी की पूजा गुलाबी वस्त्र धारण करके करनी चाहिए। यह काफी शुभ होता है।

मीन राशि

  • मीन राशि वालों को भगवान शिव और माता पार्वती को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
  • साथ ही आपको श्रृंगार की सामग्री भी भेंट करनी चाहिए। इससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते है और आप अपनी मनपसंद लड़की से विवाह कर पाते हैं।

आपको इन उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अनुभवी ज्योतिषी से सलाह जरुर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 21,096 

Posted On - February 14, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 21,096 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation