Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा पर राशि अनुसार कैसे करें भगवान कृष्ण की पूजा?

Govardhan Puja bhog

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा पांच दिवसीय दीपोत्सव में चौथा उत्सव होता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को अहंकार पर विनम्रता की जीत के तौर पर मनाया जाता है और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का भी विधान है। गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण, पशुओं और गोवर्धन पर्वत की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार है। गोवर्धन पूजा के दिन कई लोग पूजा करते हैं, लेकिन राशि अनुसार पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि 2026 में गोवर्धन पूजा कब है और राशि के अनुसार पूजा कैसे करें।

गोवर्धन पूजा 2026 कब?

पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है, जो इस वर्ष मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को पड़ रही है। आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है, लेकिन तिथि में फेर-बदल के कारण गोवधर्न पूजा इस वर्ष दिवाली के दो दिन बाद मनाई जाएगी। 

यदि आप गोवर्धन पूजा का महत्व, मुहूर्त, कथा और पूजा की संपूर्ण विधि के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां गोवर्धन पूजा 2026 क्लिक करें।

राशि अनुसार करें गोवर्धन पूजा

देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष विधियां होती हैं, लेकिन जब आप राशि अनुसार पूजा करते हैं तो इससे विशेष कृपा और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। इसका कारण यह है कि ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, राशि चिन्ह की सभी राशियों का एक स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में जब आप राशि अनुसार पूजा करते हैं या भोग अर्पित करते हैं तो कुंडली में संबंधित ग्रह दोष भी शांत होते हैं। यदि आपकी कुंडली में कोई दोष है और इसका व्यक्तिगत समाधान चाहते हैं या कुंडली का विश्लेषण कराना चाहते हैं तो ज्योतिषी से फ्री चैट कर सकते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसे करें गोवर्धन पूजा और किन चीजों का भोग लगाएं।

  • मेष राशि- गोवर्धन पूजा पर इस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग के फल अर्पित कर पूजा करें। साथ ही अन्नकूट तैयार करने के लिए लाल सब्जियों का प्रयोग करें।
  • वृषभ राशि- पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को दूध, दही, मक्खन और सफेद रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि के लिए फल और सूखे मेवे भी अर्पित करें।
  • मिथुन राशि- इस राशि के जातक गोवर्धन पूजा में हरे रंग की मिठाई, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां और मौसमी फल का भोग अर्पित कर सकते हैं।
  • कर्क राशि- इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जिसका संबंध सफेद रंग से है। गोवर्धन पूजा में आप सफेद रंग की मिठाई, दूध से बनी चीजें और फल अर्पित कर सकते हैं।
  • सिंह राशि- सिंह राशि के जातक यदि गोवर्धन पूजा में लाल रंग की मिठाई, फल और सब्जी का भोग लगाते हैं तो यह फलदायी हो सकता है। साथ ही गंगाजल से भगवान का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि- हरी सब्जियां और हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा मिलेगी और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी।
  • तुला राशि-  तुला राशि वाले जातक पूजा में भगवान कृष्ण को गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही दूध-चीनी से भगवान का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक पूजा में भगवान को लाल रंग की मिठाई, फल और मौसमी सब्जियां अर्पित करें।
  • धनु राशि- बेसन से बनी मिठाई और पांच प्रकार के फल अर्पित करना शुभ रहेगा।
  • मकर राशि – इस राशि के जातक पूजा के दौरान काला तिल चढ़ा सकते हैं।
  • कुंभ राशि – भगवान कृष्ण को मोरपंख अर्पित करें और फल व सब्जियों का भोग लगाएं।
  • मीन राशि- बेसन से बनी मिठाई, हलवा और लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके साथ ही दूध और शहद से भगवान का अभिषेक करें।

Loading

Posted On - November 4, 2026 | Posted By - Astrotalk Team | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation