राशि अनुसार रोमांस- आपकी राशि बताती है कितने रोमांटिक हैं आप

राशि अनुसार रोमांस

राशियों की अलग-अलग खूबियां और खामियां होती हैं। एक राशि की विशेषता दूसरी राशि वालों की कमी हो सकती है। लेकिन यह बात तो साफ है कि हर राशि के लोग कभी न कभी प्यार में अवश्य पड़ते हैं। प्रेम में पड़े हर शख्स की एक ख्वाहिश होती है कि उसका जोड़ीदार रोमांटिक हो और उससे प्यार करने वाला हो। लेकिन कौन कितना रोमांटिक है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे सारी 12 राशियों में कौन सी राशियां सबसे रोमांटिक और कौन सी कम रोमांटिक होते हैं। इस लेख में आप पढेंगे राशि अनुसार रोमांस के मामले में आप कैसे हैं। 

राशि अनुसार रोमांस

मेष

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मेष राशि के लोगों की पर्सनैलिटी आकर्षक होती है। इस राशि के लोग बहुत जल्दी किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं लेकिन अलगाव भी उतनी ही जल्दी आता है। इस राशि के लोगों में रोमांस की अधिकता होती है और अगर इनको अपने पार्टनर से प्यार ना मिले तो यह तुरंत ही ब्रेकअप कर लेते हैं।

वृषभ

प्यार के मामले में इस राशि के जातक काफी ईमानदार देखे गए हैं। यह हर स्थिति में अपने लवमेट या जीवनसाथी का साथ देते हैं। यह लोग रोमांटिक तो होते हैं लेकिन प्यार जताने के मामले में यह थोड़े शर्मीले होते हैं।

मिथुन

इस राशि के लोग रंगीन मिजाज के होते हैं और इनके एक से ज्यादा प्रेम संबंध हो सकते हैं। विवाह होने के बाद भी इनके प्रेम संबंध होने की संभावना रहती है। इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं और चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी भी उन पर प्यार लुटाए अगर इन्हें ऐसा पार्टनर नहीं मिलता है तो यह दूसरे लोगों से संबंध बना सकते हैं। 

कर्क

इस राशि के लोग प्रेम संबंधों में तो काफी ईमानदार होते हैं लेकिन इनके व्यवहार का कभी किसी को पता नहीं चलता। कभी यह बहुत ज्यादा रोमांटिक नजर आते हैं तो कभी बिल्कुल शांत। हालांकि अपने साथी के मनोभावों को यह अच्छी तरह से समझते हैं। अगर यह मूड में हो तो इनसे बेहतर प्यार करने वाला कोई नहीं होता।

 सिंह

इस राशि के लोगों के प्रेम में यदि कोई पड़ जाए तो यह उसका हमेशा साथ निभाते हैं। यह अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहते हैं। इनके अंदर वह रोमांस कूट-कूट कर भरा होता है, इसलिए इनका जीवन साथी उनसे हमेशा खुश रहता है। हालांकि इनका लवमेट यदि इनके अनुकूल न हो तो यह उनसे दूरी भी बना लेते हैं। 

कन्या

इस  इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत पसंद करते हैं। अगर इन्हें अच्छा पार्टनर मिल जाए तो उसके अलावा किसी के साथ मिलना जुलना भी ये लोग पसंद नहीं करते। यही वजह है कि इनका पार्टनर इनको बहुत पसंद करता है जहां तक रोमांस की बात है तो यह अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर सकते हैं।

तुला

प्यार का एहसास इस राशि के लोगों को जितनी बेहतर तरीके से होता है उतना शायद किसी और को नहीं होता। इस राशि के लोग अपने लवमेट या जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं। यह प्रेम के रिश्ते को पवित्र बंधन मानते हैं। रोमांस के मामले में भी इस राशि के लोग काफी अच्छे होते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों की पर्सनालिटी काफी अच्छी होती है इसलिए लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित होते हैं। अपने लवमेट को खुश रखने के लिए ये लोग भी सारी हदें पार कर सकते हैं। रोमांस के मामले में भी यह अच्छे होते हैं लेकिन कई बार इनके अनमने व्यवहार के कारण इनका पार्टनर इनसे परेशान होता है।

धनु

इस राशि के लोगों को अच्छा प्रेमी तो माना जाता है लेकिन साथ ही अपने लवमेट में अगर इनको कोई कमी दिखे तो उससे दूरी भी यह तुरंत ही बना लेते हैं। यह हमेशा एक सच्चे साथी की तलाश में रहते हैं और जिस दिन इनको अपने अनुकूल साथी मिल जाता है तो उसका यह हमेशा साथ देते हैं। रोमांस के मामले में इस राशि के लोग बहुत उत्सुक देखे जाते हैं और इनका साथी अगर इनको संतुष्ट ना कर पाए तो यह उसे संबंध तोड़ने में भी देर नहीं लगाते।

मकर 

शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि के लोग अपने प्रेमी पर जान छिड़कने वाले होते हैं और हर स्थिति में उनको प्यार देते हैं। इनको अपने जीवनसाथी पर भरोसा होता है। रोमांस के मामले में भी मकर राशि के लोग काफी सक्रिय रहते हैं।

 कुंभ

इस राशि के लोग भावनात्मक रूप से अपने लवमेट से जुड़े होते हैं और इसलिए चाहते हैं कि उनका संगी उनकी बातों को समझे। अगर ऐसा नहीं होता है तो इनका दिल काफी दुखता है। यह लोग संबंध तोड़ने में भी देर नहीं लगाते। रोमांस के मामले में भी इन लोगों को बेहतर समझा जाता है लेकिन रोमांस कब करना है यह इनके मूड पर डिपेंड करता है।

मीन

इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें होती हैं और यह उनसे पूरे दिल से जुड़े रहना चाहते हैं। यह चाहते हैं कि इनका जीवनसाथी इनकी बातों को बिन बोले भी समझे। आसानी से प्रेम में पड़ जाने वाले इस राशि के लोग रोमांटिक होते हैं और हर तरह से अपने साथी को खुश रखना चाहते।

यह भी पढ़ें- अगर रहती है पैसों की तंगी – तो करिये वास्तुशास्त्र के अनुसार यह उपाय

 3,271 

Posted On - July 5, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,271 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation